इंदौर : ब्राह्मण सेवा संगठन की इकाई निरामय सेवा संजीवन की ओर से समय- समय पर सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में संस्था ने सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप के माध्यम से एमवायएच को 50 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां भेंट की। ये दवाइयां गरीब वर्ग के मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा और मीडिया प्रभारी नीलाभ सुगन्धी ने बताया कि एमवायएच में 10 वी बार संगठन की ओर से दवाइयां भेंट की गई हैं। संगठन द्वारा जीवन रक्षक उपकरण, सेवा वाहन, गरीबों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा और कपड़े व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण जैसे मानव सेवा के उपक्रम सालभर चलाए जाते हैं।इसके अलावा साल में दो बार रक्तदान शिविर भी लगाए जाते हैं।
एमवायएच को दवाइयां भेंट किये जाने के दौरान राजेन्द्र शर्मा, कैलाश त्रिवेदी, सचिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र व्यास, मुकेश शर्मा, सन्तोष पाठक, उषा शर्मा, संगीता शर्मा, ममता शर्मा, वर्षा व्यास आदि मौजूद रहे।
Related Posts
January 11, 2021 ट्रम्प के फेसबुक- ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक करने पर बीजेपी नेताओं ने जताया ऐतराज
वाशिंगटन : अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के […]
August 10, 2022 रक्षाबंधन पर सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी बहनें, महापौर ने दिया तोहफा
इंदौर : रक्षाबंधन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की माता - बहनों को सिटी बसों में […]
December 3, 2024 लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा दो साथियों सहित गिरफ्तार
इंदौर : बिहार के जिला गोपालगंज- थाना कुचायकोट का वांछित पचास हजार का ईनामी आरोपी व […]
July 9, 2023 कांग्रेस व दिग्विजय सिंह के डीएनए में अंग्रेजों और मुगलों के जींस हैं : वीडी शर्मा
प्रदेश सहित देश में किस तरह माहौल बिगड़े इस षड्यंत्र में दिग्विजय सिंह की है अग्रणी […]
February 22, 2020 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, पत्रकारों ने भी की भोलेनाथ की महाआरती इंदौर : देवाधिदेव महादेव की आराधना का पर्व 'महाशिवरात्रि' देश, प्रदेश के साथ शहर में भी […]
February 21, 2021 ‘संवाद’ में मिले सुझावों को अमल में लाकर सुधारेंगे शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था- डीआईजी
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शहर के यातायात को लेकर आयोजित 'संवाद' कार्यक्रम में […]
March 24, 2024 गेर मार्ग पर प्लास्टिक कवर से ढंकी जाएगी ऐतिहासिक इमारतें
निगमायुक्त ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।
रंगपंचमी पर गेर निकलने के बाद एक घंटे में […]