इंदौर : बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन शुक्रवार को उसमें कमीं आई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में इंदौर में 14 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 249 हो गई है।
133 पाए गए निगेटिव ।
बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक लैब में जांच किये गए सैम्पल्स में 133 निगेटिव पाए गए। महज 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 36 सैम्पल रिजेक्ट हो गए जबकि 300 सैम्पल्स फिलहाल अंडर प्रोसेस हैं।
सात सौ से अधिक नए सैम्पल्स मिले।
शुक्रवार 10 अप्रैल को कुल 779 सैम्पल्स जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में प्राप्त हुए। इनमें से 563 इंदौर के और 216 अन्य जिलों के हैं। एमवायएच की ओपीडी में 105 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 22 संदिग्ध पाए गए।
अभी तक 28 मरीज हुए डिस्चार्ज।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 12 कोरोना मरीज पूरीतरह ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 28 मरीज कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Related Posts
November 17, 2018 बीजेपी के दृष्टि पत्र में किसान समृद्धि कॉरिडोर के निर्माण का वादा बीजेपी के दृष्टिपत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शासकीय कर्मचारियों और स्कूली […]
May 16, 2021 पुलिस ने जब्त की कार में रखी 60 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के सहयोग से अवैध शराब के कारोबार में […]
March 9, 2023 समाजसेवी मंजूर बेग की माताजी का निधन
इंदौर : मरहूम हाजी फरीद (एडवोकेट) की पत्नी और एडवोकेट नासिर बेग और सर्वधर्म संघ के […]
July 20, 2023 महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन से 12 की मौत
25 से अधिक सुरक्षित निकाले गए।
राहत और बचाव कार्य जारी, अभी भी कई लोग मलबे में फंसे […]
March 22, 2024 पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर बम धमाके और फायरिंग
अज्ञात हमलावरों ने दिया हमले को अंजाम।
पाक सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मुठभेड़ में […]
December 19, 2019 अमित सोनी को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को पुलिस की हिरासत […]
March 4, 2022 बतौर एंकर मीनल ने बनाई अलग पहचान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष :-
राजेन्द्र कोपरगांवकर
चेहरे पर हमेशा खिली […]