उज्जैन : लॉकडाउन लागू होने के बाद बीते दिनों हम सभी ने दिल्ली, मुम्बई व अन्य शहरों से हजारों लोगों को पलायन करते देखा था। ये सभी अपने घरों को लौटने के लिए पैदल ही निकल पड़े थे। पर उज्जैन पुलिस का एक आरक्षक ड्यूटी पर लौटने के लिए पैदल अपने घर से निकल पड़ा और सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके आखिर उज्जैन ड्यूटी पर पहुंच ही गया।
ड्यूटी के प्रति जज्बे ने दी हिम्मत।
हम बात कर रहे हैं नीलगंगा थाने के प्रधान आरक्षक रमेश सिंह तोमर की। तोमर अपने घर भिंड छुट्टी पर गए थे। इस दौरान लॉक डाउन हो गया और आने- जाने की सारी सुविधाएं बंद हो गई। तब प्रधान आरक्षक तोमर पैदल ही उज्जैन के लिए निकल पड़े।भिंड से उज्जैन तक 600 किलोमीटर का सफर उन्होंने 17 दिन में पूरा किया और नीलगंगा थाने पहुंचकर ड्यूटी जॉइन कर ली। आपातकालीन परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी को निभाने के जज्बे ने प्रधान आरक्षक श्री तोमर को हौंसला दिया और वे पैदल ही उज्जैन पहुँच गए।
अधिकारियों ने की तोमर के जज्बे की तारीफ।
उज्जैन पहुंचने पर एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह, सीएसपी कश्यप व थाना प्रभारी कुलवंत जोशी ने रमेश सिंह तोमर का माला पहनाकर स्वागत किया।
और उन्हें मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। अधिकारियों ने श्री तोमर के अपने कर्तव्य के प्रति जज्बे और समर्पण की तारीफ करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
Related Posts
May 31, 2020 डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य पदों पर होगी बम्पर भर्ती, 5 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन इंदौर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये व्यापक प्रबंध किये जा रहे […]
May 18, 2021 65 हजार रुपए कीमत की देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है। मंगलवार को क्राइम […]
May 21, 2020 मजदूरों को फैक्ट्री में ही रखने की शर्त वापस ली गई.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि शहर में शामिल हुए 29 गांव में विभिन्न प्रकार की […]
June 26, 2023 इंदौर – भोपाल सहित पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी।
इंदौर : प्रधानमंत्री […]
April 25, 2019 संघवी के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी..! इंदौर: कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही इंदौर में भी चुनावी सरगर्मी […]
January 21, 2020 शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती इंदौर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लोक संस्कृति मंच के बैनर तले देशभक्ति से […]
May 11, 2021 WHO ने भारत में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों पर जताई चिंता, कहा बेहद संक्रामक है भारतीय वेरिएंट
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। देश के इन […]