इन्दौर : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का अनुपालन करवाने में इन्दौर पुलिस दिन- रात जुटी हुई है।डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा सहित तमाम पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते हुए पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने में जुटे हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्र चंदननगर सहित एरोड्रम व शहर के मध्य क्षेत्र का डीआईजी मिश्रा ने आकस्मिक दौरा किया। उन्होनें वहां की व्यवस्थाओं के साथ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी जायजा लिया। उन्होंने लॉक डाउन के पालन हेतु लगातार कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी चेकिंग करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नकद इनाम देकर की हौंसला अफजाई।
भ्रमण के दौरान डीआईजी मिश्रा चंदननगर थाना क्षेत्र के अंदरूनी कंटेनमेंट एरिया चंदूवाला रोड़ स्थित पॉइंट पर पहुंचे तो वहां सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते पुलिस जवान मिलें। इसपर डीआईजी ने उन्हें शाबासी दी और 500-500 रू. का नकद इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया।
भ्रमण के दौरान डीआईजी मिश्रा ने पॉइंट्स पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए उनसे से चर्चा की। डीआईजी ने उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अपना ध्यान रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को सेनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट आदि सुरक्षा सामग्री भी प्रदाय की।
Related Posts
February 9, 2021 कमलनाथ के रिश्तेदार दम्पत्ति के हत्यारों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रिश्ते में भाई और भाभी लगने वाले […]
March 2, 2023 वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया फाग उत्सव
रंगबिरंगी गुलाल,टेसू के कलर गुलाब जल व इत्र की होली से महका प्रभु वेंकटश का […]
July 27, 2022 ऑटो डील व्यवसायी की रिहाई के बदले रिश्वत की मांग करनेवाले सिपाही होंगे निलंबित
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ 15 हजार रूपए […]
December 29, 2022 विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का किया गया नागरिक अभिनंदन
विहिप पदाधिकारियों ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया दीपदान।
इंदौर : […]
November 21, 2017 सीधी भर्ती और पदोन्न्ति के पदों पर होगी संविदा नियुक्ति, कैबिनेट जाएगा मामला भोपाल। करीब डेढ़ माह पहले बनाए संविदा नियुक्ति नियमों में जल्द ही बदलाव होगा। इसके जरिए […]
October 24, 2020 शिवराज सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन, अब बहुमत के लिए चाहिए सिर्फ 2 सीटें
भोपाल : मप्र की भाजपा सरकार को 2 और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।अब भाजपा को […]
June 23, 2021 इंदौर में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, तीन सौ से कम हुए उपचार रत संक्रमित मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के सिमटते दायरे के बावजूद सतर्कता और सावधानी बरतने की बेहद जरूरत […]