छिन्दवाड़ा : कोरोना के कहर से जूझ रहे मप्र में पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार सोशल मीडिया के जरिये सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साध रहे हैं।वहीं उनके अपने ही गृह जिले छिंदवाड़ा में उनके और उनके सांसद बेटे के लापता होने के पोस्टर नजर आ रहे हैं।
ढूंढकर लाने पर 21हजार का इनाम।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा से उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी के पोस्टर बाजारों में चस्पा किए गए हैं। जिसमें उन्हें ढूंढ कर लाने वाले को 21000 रूपए इनाम देने का वादा किया गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ की गुमशुदगी की बात कही थी। अब उसी आशय के पोस्टर छिंदवाड़ा में जगह- जगह नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि आनेवाले समय में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार- पलटवार की सियासत जोर पकड़ने लगी है। आनेवाले समय में यह और तल्ख होती जाएगी क्योंकि उपचुनाव के नतीजों पर ही तय होगा कि शिवराज सरकार रहेगी या कमलनाथ की वापसी होगी..
Related Posts
August 10, 2021 नोटिस थमाने के बाद जागी आईटी कंपनी इंफोसिस, मप्र के युवाओं से बुलाए नौकरी के आवेदन
इंदौर : आईटी कंपनी इंफोसिस ने कलेक्टर द्वारा जारी किए गए लीज शर्तों के उल्लंघन के मामले […]
October 3, 2020 इंदौर में 25 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 7 और मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : सियासती संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण की ओर से लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। यही […]
April 30, 2023 इंदौर में दिल से सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
मंत्री से लेकर आम नागरिकों ने 'मन की बात' का किया श्रवण।
इंदौर : रविवार को […]
November 14, 2019 ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा करेंगे प्रेस्टिज प्रबंध संस्थान के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का तीन दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह […]
December 12, 2017 फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सम्मेलन की तैयारियां शुरू सम्मेलन में उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री वन-टू-वन चर्चा करेगें
कमिश्नर श्री संजय दुबे […]
September 1, 2022 राजेंद्रनगर क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ गणेशोत्सव
इंदौर : कोरोना के भय से मुक्त होने के बाद शहर में त्योहारों की रौनक फिर लौट आई है। गणेश […]
March 26, 2024 समाज सेवा के जरिए ढाई लाख घरों तक बनाई है सीधी पहुंच
लिखकर दें मंत्री विजयवर्गीय और बीजेपी विधायक, दावे से कम वोट मिले तो दे देंगे […]