इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में थम नहीं रहा है पर सच ये भी है कि ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है।मंगलवार के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए हैं उसके मुताबिक कोरोना को शिकस्त देकर घर लौटनेवालों की संख्या भर्ती मरीजों से ज्यादा हो गई है। याने 50 फीसदी से अधिक कोरोना के मरीज रिकवर हो चुके हैं।
79 नए संक्रमित मरीज मिले।
सीएमएचओ कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार 26 मई को 485 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल जोड़कर 836 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 749 सैम्पल निगेटिव पाए गए।जबकि 79 सैम्पल पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 31हजार 513 सैम्पल्स की जांच की गई है, जिनमें से 3182 सैम्पल पॉजिटिव मिले हैं। आधे मरीज इनमें से ठीक भी हो गए हैं।
53 और मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त।
मंगलवार को 53 और मरीजों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1537 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त दे दी है। 1526 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है। यानी आधे से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं।
कोरोना से मरनेवालों की संख्या 119 हुई।
मंगलवार को 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 119 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
May 1, 2022 रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रेस्टीज के मंथन उत्सव का समापन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर के मेगा फेस्टिवल "मंथन" का […]
May 20, 2023 जिंदगी में अच्छा करने के लिए अच्छी संगत का होना जरूरी
आज के युवाओं में जोश तो बहुत है लेकिन होश नहीं है, इस होश के लिए बुजुर्गों के पास बैठे […]
June 8, 2022 इंदौर सहित सभी 16 नगर निगमों पर पुनः लहराएगा बीजेपी का परचम – प्रभारी मंत्री मिश्रा
इंदौर : बीजेपी इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के गृह और प्रभारी […]
December 10, 2023 दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी पति – पत्नी गिरफ्तार
होटल संचालक एवं उसकी महिला साथी की आरोपियों द्वारा की गई थी हत्या।
पुलिस का दावा, […]
June 14, 2020 मप्र की कोरोना डबलिंग रेट देश में सबसे कम- सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में प्रदेश की स्थिति […]
February 18, 2024 श्री विद्याधाम के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
लाव-श्कर के साथ अपने भक्तों को दर्शन देने निकली मां त्रिपुर सुंदरी।
इंदौर : जगह-जगह […]
February 8, 2019 सिंचाई विभाग की खेलकूद स्पर्धा 9 फरवरी से इंदौर: मप्र सिचाई विभाग की 29 वी अन्तरक्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा 9 से 14 फरवरी तक इंदौर […]