इंदौर : मालवा- निमाड़ में मानसून पूर्व की गतिविधियां नजर आने लगी हैं। मंगलवार तड़के इंदौर व संभाग के अन्य जिलों में बादलों की गर्जन और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक झमाझम बरसात का ये दौर चलता रहा। बताया जाता है कि मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान पहले ही जता दिया था।
मानसून पूर्व की इस बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई वहीं तापमान में गिरावट आने से गर्मी के प्रकोप से परेशान आम लोगों को भी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा।
चक्रवात के असर से हो सकती है भारी बारिश।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदल गया है। इसे ‘निसर्ग’ नाम दिया गया है। बताया जाता है की यह तूफान मंगलवार को मुम्बई, गुजरात, कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों से टकराएगा। इसके असर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 4 या 5 जून को इसके मप्र का रुख करने की बात कही जा रही है। इसके चलते इंदौर- उज्जैन संभाग में कहीं भारी तो कहीं सामान्य बारिश हो सकती है।
Related Posts
May 22, 2019 डॉक्टर को ब्लैकमेल करनेवाले आरोपी को जेल भेजा इंदौर: शहर के नामी डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बटवाने और ब्लैकमेल करने के आरोपी […]
May 28, 2024 तंबाखू जनित उत्पादों के सेवन से होने वाली व्याधियों पर कार्यशाला में डाला गया प्रकाश
आईएमए इंदौर शाखा ने किया था तंबाखू नियंत्रण वर्कशॉप का आयोजन।
आय एम ए इंदौर द्वारा […]
January 19, 2024 वन वे को लेकर महापौर ने व्यापारियों के साथ की बैठक
व्यापारियो से प्राप्त सुझावों पर सडक सुरक्षा समिति करेगी विचार ।
इंदौर : महापौर […]
September 29, 2024 बिलासपुर मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर – बिलासपुर ट्रेन 01 से 12 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी
इंदौर : रेलवे के बिलासपुर मंडल में ब्लॉक के कारण दो ट्रेने प्रभावित हुई हैं। रतलाम […]
January 4, 2022 जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए […]
March 11, 2022 ट्रेनों में बहाल की गई बेड रोल की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग खत्म होने की कगार पर है। कोरोना से जुड़े […]
May 29, 2021 कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय गिरावट, 95 फ़ीसदी मरीज हुए रिकवर
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। मरीजों की संख्या पिछले माह के […]