इंदौर : इंदौर में फंसे अन्य जिलों और राज्यों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मप्र सरकार रेलवे के सहयोग से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को इंदौर स्टेशन से वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इंदौर से इस ट्रेन में 1250 श्रमिक रवाना हुए हैं। भोपाल से 350 श्रमिक लेकर यह ट्रेन दुर्गापुर,आसनसोल होते हुए वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) पहुंचेगी।
भोजन, पानी का किया गया इंतजाम।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए यात्रियों को पहले राधास्वामी सत्संग स्थित शिविर में एकत्रित किया गया। वहां से उन्हें टिकट देकर बसों के जरिये स्टेशन पर ले जाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए उन्हें ट्रेन में बिठाया गया। सभी यात्रियों को सीटें अलॉट की गई थी। यात्रा के दौरान उनके चाय- नाश्ते और भोजन, पानी का भी पूरा प्रबन्ध किया गया।यात्रियों ने उन्हें उनके घरों तक भिजवाने के लिए समुचित इंतजाम करने पर मप्र सरकार और सीएम शिवराज सिंह का शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें कि इससे पूर्व भी इंदौर स्टेशन से रीवा सतना और कटनी के लिए 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है जिनके जरिए करीब 3000 श्रमिक अपने घर पहुंच चुके हैं।
Related Posts
April 5, 2022 जैतपुरा गांव में सरकारी जमीन पर गुंडे का अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त
तीन हजार वर्ग फीट शासकीय भूमि कराई गयी मुक्त।
इंदौर : शहर के साथ अब इंदौर जिले के […]
August 29, 2021 बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि का दावा, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करनेवाली बीजेपी एकमात्र पार्टी
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवासन इंदौर प्रवास के दौरान […]
December 23, 2020 बीजेपी इंदौर जिले के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चौधरी एवं […]
November 6, 2023 लाडली बहनों को 07 तारीख को शगुन भेज देगी प्रदेश सरकार
जनसंपर्क के दौरान माता - बहनों से बोले मेंदोला।
इंदौर : भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला […]
June 28, 2023 वंदे भारत को पहले दिन कम मिला प्रतिसाद, 109 यात्रियों ने ही किया सफर
किराया ज्यादा होने और इंटरसिटी से टाइमिंग मैच होने से कम रहा रिस्पॉन्स।
रेलवे पीआरओ […]
January 26, 2024 अवैध शराब तस्कर के अड्डे पर छापे में हजारों रुपए मूल्य की देशी मदिरा जब्त
ड्राई-डे पर आबकारी विभाग इंदौर की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : आबकारी विभाग ने ड्राई डे पर […]
January 4, 2022 सिमी से जुड़े दो आरोपियों को तीन- तीन वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सुनाई गई सजा
इंदौर : प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े आरोपियों को अदालत ने 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास […]