इंदौर : 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को नजदीक आते देख कोरोना संक्रमण को दरकिनार कर राजनीतिक दल सियासती दांव- पेंच में जुट गए हैं। शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के खिलाफ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला के साथ शनिवार को राजवाड़ा पर देवी अहिल्या प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भी उनके साथ थे।
उनकी मांग थी कि बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता पर मामूली धाराओं में कायमी की गई है। वो काफी नहीं है। उनपर धाराएं बढ़ाई जाएं और उनकी गिरफ्तारी की जाए।
संक्रमण काल में गुप्ता ने लोगों की जान के साथ किया खिलवाड़।
धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं का आरोप था कि शुक्रवार को सुदर्शन गुप्ता ने राशन वितरण के नाम पर मजमा जुटाकर कोरोना संक्रमण काल में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया है। इसलिए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों के साथ हुई तीखी बहस।
धरना स्थल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की जमकर बहस हुई। पटवारी ने प्रशासन पर बीजेपी का पक्ष लेने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया।
हालांकि कुछ देर के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
Related Posts
September 14, 2021 अभिनव कला समाज की अनूठी पहल, बप्पा की आरती में किन्नर समाज को दिया न्योता
इंदौर : किन्नर समुदाय, समाज का वो अंग है जिसे अक्सर मुख्यधारा से अलग- थलग रखा जाता है। […]
March 9, 2022 बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए बजट में कोई कदम नहीं उठाए- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विधानसभा में […]
July 1, 2021 RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए अब 9 जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन
इंदौर : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में वंचित एवं […]
March 6, 2025 चेन लूट करने वाले आरोपी को अन्नपूर्णा पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर लुटेरा, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में आया […]
June 26, 2021 शहरी सहकारी बैंकों में जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे निदेशक, आरबीआई का फैसला
मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध […]
October 17, 2022 लायंस क्लब के सहयोग से लगाए शिविर में 500 पुलिसकर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
हृदय रोग के लक्षण और बचाव के तरीकों से पुलिसकर्मियों को कराया अवगत।
सीपीआर का भी […]
January 20, 2023 निर्माणाधीन मुख्य मार्गों के काम में तेजी लाने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश
शहर के मुख्य मार्गो के संबंध में की समीक्षा बैठक।
इंदौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल […]