भोपाल: राज्यसभा चुनाव निपटने के बाद एक बार फिर मप्र में शिवराज मन्त्रिमण्डल के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप देने के लिए सीएम शिवराज सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में जुटे हैं। कुछ नामों को लेकर मतभेद हैं जिन्हें सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
अगले हफ्ते हो सकता है मन्त्रिमण्डल का विस्तार..?
बुधवार को सीएम शिवराज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लम्बी चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार सीएम शिवराज के अधिकार क्षेत्र का मामला है। वे जल्द ही दिल्ली जाएंगे, वहां से हरी झंडी मिलते ही वे मंत्रिमंडल का विस्तार कर देंगे।
बुधवार शाम जा सकते हैं दिल्ली..
इस बीच पता चला है कि सीएम शिवराज आज (बुधवार) शाम दिल्ली जा सकते हैं। वे वहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे। उधर सूत्रों से खबर मिली है कि यूपी के राज्यपाल को मप्र का कार्यवाहक राज्यपाल बनाया जा सकता है।
ये सारे संकेत बता रहे हैं कि शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है।
Related Posts
June 22, 2025 सानंद न्यास के मंच पर पेश होगा भक्तिमय कार्यक्रम ‘बोलावा विट्ठल’
इंदौर : सानंद न्यास, इंदौर के फुलोरा उपक्रम के तहत पंचम निषाद, मुंबई के संयुक्त […]
August 16, 2019 पहली पुण्यतिथि पर अटलजी को किया गया नमन इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को दिवंगत हुए एक वर्ष पूर्ण हो […]
August 7, 2024 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 269 से अधिक विकास कार्यों का मंत्री व महापौर ने किया शुभारंभ
महापौर व बीजेपी निगम परिषद के दो वर्ष पूरे होने पर दी सौगात।
सिरपुर ईट भट्टा टंकी का […]
January 6, 2022 लिफ्ट मांगकर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाली शातिर युवती गिरफ्तार, भिजवाया जेल
इंदौर : छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है जो लिफ्ट मांगकर लोगों के […]
March 5, 2020 इंदौर से पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन 6 मार्च को रवाना होगी इंदौर : पश्चिम रेलवे का रतलाम मण्डल होली के अवसर पर इंदौर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन […]
April 30, 2023 मल्टीफ्लेक्स में हुआ प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वे एपिसोड का प्रसारण
बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री को सुना और सराहा।
सांसद शंकर लालवानी […]
May 6, 2023 दीपक जोशी ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
कमलनाथ ने पीसीसी दफ्तर में दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता।
सीएम शिवराज के खिलाफ बुधनी से […]