प्रेस्टीज संस्थान द्वारा एनजीओ के लिए फंड रेजिंग पर कार्यशाला का आयोजन
प्रेस्टीज संस्थान द्वारा फंड रेजिंग हेतु डिजिटल मार्केटिंग की भूमिका पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा ‘द एनजीओ ग्रोथ स्टोरी: रोल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग इन फंड रेजिंग’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 60 गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से धन उगाहने की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में इन संस्थाओं और पढ़े











