Category Archives: एज्युकेशन

कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नीति बनाने की एबीवीपी ने की मांग

Last Updated:  Wednesday, June 11, 2025  12:41 am

रायपुर में संपन्न विद्यार्थी परिषद की तीन दिवसीय बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर हुआ गहन मंथन। इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दों, शिक्षा में सुधार व राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार – विमर्श करते हुए उसपर तेजी से अमल करने पर जोर दिया गया। आंतरिक सुरक्षा पर और पढ़े

चिकित्सक और विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण में दे योगदान : डॉ. घनघोरिया

Last Updated:  Saturday, June 7, 2025  12:57 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अरविंद घंघोरिया ने किया पौधारोपण का आह्वान। इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अरविंद घनघोरिया ने महाविधालय के छात्र- छात्राओं व संबधित संस्थानों में पढ रहे विधार्थियो से विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की अपील की है। डीन घनघोरिया ने कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि मेडिकल समुदाय और समाज के लिए भी आवश्यक है।डीन डॉ. घनघोरिया ने कहा, हम ग्रीन और क्लीन और पढ़े

अपनी सोच बच्चों पर न थोपें, समस्या का समाधान उन्हें खुद करने दें..

Last Updated:  Sunday, May 25, 2025  6:57 pm

बच्चे की शिकायत होती है कि घर में खिलौने तो बहुत है लेकिन छूना मना है। हम पारंपरिक सोच और अपने जमाने की शैली को बच्चों के पालन पोषण में शामिल करते हैं। माधव सृष्टि में डॉ माया बोहरा का व्याख्यान। इंदौर : सत्य साई विद्या विहार के समीप स्थित माधव सृष्टि परिसर में रविवार को आयोजित व्याख्यान माला में प्रसिद्ध साइकोलॉजिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट व काउंसलर डॉ. माया बोहरा ने ‘पालनपोषण में चुनौतियां’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा और पढ़े

200 बेड का अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय

Last Updated:  Monday, May 12, 2025  4:13 pm

कॉरपोरेट सीएसआर फंड से किया जा रहा अस्पताल का जीर्णोद्धार। इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सालय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अरविंद घंघोरिया ने शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबंधित चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बता दें कि चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का 8.5 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसे कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से वित्तपोषित किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह की और पढ़े

संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ ‘मंथन’ का समापन

Last Updated:  Thursday, May 1, 2025  11:47 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव `मंथन 2025′ का समापन प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के विशाल परिसर में कला, संगीत और प्रतिभा के धमाकेदार प्रदर्शन के साथ हुआ। प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीजी) द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) और संबद्ध संस्थानों के हजारों छात्रों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। समापन समारोह में ख्यात कलाकारों की जोरदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्सव की शुरुआत ढोल और और पढ़े

पीआईएमआर के सांस्कृतिक महोत्सव मंथन 2025 का रंगारंग आगाज

Last Updated:  Friday, April 25, 2025  1:08 pm

इंदौर : प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव ‘मंथन 2025’ का गुरुवार को आगाज हुआ। पहले ही दिन छात्रों ने नृत्य, संगीत, फैशन शो और प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से अपने प्रतिभा कौशल का नजारा पेश किया। ‘परिधान’ फैशन शो में भारतीय और पाश्चात्य परिधानों की शानदार झलक देखने को मिली, तो समकालीन नृत्य प्रस्तुतियों ने आधुनिकता का रंग बिखेरा। मुख्य अतिथि और 93.5 रेड एफएम की लोकप्रिय आरजे पियुषा भार्गव ने अपने संबोधन में छात्रों से आत्मविश्वास और और पढ़े

बॉलीवुड में आपका हुनर और काबिलियत ही काम आती है

Last Updated:  Tuesday, April 22, 2025  8:22 pm

पत्रकारों से चर्चा में बोले अभिनेता चंदन रॉय। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया’ से मिली पहचान : अभिनेता चित्रांश राज। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के फिल्म फेस्टिवल में बतौर मेहमान शिरकत करने आए थे दोनों कलाकार। इंदौर : मुंबई में कोई लिंक या संपर्क काम नहीं करते, काम आता है तो सिर्फ आपका हुनर और काबिलियत। उसी के सहारे आप आगे बढ़ते हैं और अपनी जगह बना पाते हैं। ये कहना है अभिनेता चंदन रॉय का। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के फिल्म और पढ़े

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट का फिल्म फेस्टिवल बना कला, कहानी और अभिव्यक्ति का सार्थक मंच

Last Updated:  Tuesday,   1:09 am

पीआईआईएफएफ 2025 की भव्य शुरुआत। इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंदौर के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित 8वे प्रेस्टीज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIIFF) ने सिनेमा की दुनिया में रचनात्मकता और प्रेरणा का एक शानदार मंच प्रस्तुत किया। अपनी थीम “कलाचित्र – जहां कला सिनेमा से मिलती है” के साथ यह फेस्टिवल कला, कहानी और अभिव्यक्ति का जीवंत संगम बन गया। संस्कृति और सृजन का आगाज। फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ हुआ। और पढ़े

वैश्विक मंच पर लहराया भारत का परचम, DAIS ने जीता FTC वर्ल्ड रोबोटिक्स खिताब

Last Updated:  Tuesday,   1:02 am

ह्यूस्टन, अमेरिका / मुंबई, भारत : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS), मुंबई की दो रोबोटिक्स टीमों — टीम मैट्रिक्स और टीम यूरेका — ने FIRST टेक चैलेंज वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2025 में इतिहास रच दिया। दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। टीम मैट्रिक्स ने जीत दर्ज कर भारत को पहली बार यह खिताब दिलाया। यह प्रतियोगिता अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हुई, जहां 30 से ज़्यादा देशों की 256 बेहतरीन टीमें शामिल हुईं। टीम मैट्रिक्स पूरे टूर्नामेंट में अजेय और पढ़े

पीआईएमआर का दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल 21 अप्रेल से

Last Updated:  Sunday, April 20, 2025  12:28 am

मनोरंजन जगत की कई हस्तियां करेंगी शिरकत। 48 आवर शॉर्ट फिल्म मेकिंग कंपीटीशन में देशभर से 20 टीमें करेंगी शिरकत। 24 से 26 अप्रैल तक होगा मंथन – 2025 का आयोजन। 17 प्रतियोगिताओं में 880 से अधिक प्रतिभागी करेंगे भागीदारी। पीआईआईएफएफ, मंथन 2025  इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) इंदौर, 21 अप्रैल से ‘प्रेस्टीज इंदौर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025’ और 24 से 26 अप्रैल तक ‘मंथन 2025’ का आयोजन कर रहा है। ये दोनों भव्य समारोह न और पढ़े