Category Archives: एज्युकेशन

कैंब्रिज प्रमाण पत्र हासिल करने पर सम्मानित किए गए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्र

Last Updated:  Monday, September 26, 2022  8:46 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास कार्यक्रम के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी परिसर में आयोजित एक समारोह में पीआईएमआर के मेधावी छात्रों को कैम्ब्रिज और बीएफएसआई प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कैम्ब्रिज और बीएफएसआई के प्रतिष्ठित प्रमाणपत्रों को हासिल करने के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और छात्रों के बीच कौशल विकास की पहल के लिए पीआईएमआर की सराहना की। उन्होंने पीआईईएमआर छात्रों और संकाय सदस्यों को और पढ़े

सत्याग्रही बेरोजगार युवाओं ने निकाला पैदल मार्च, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Monday,   1:03 am

इंदौर : 21सितंबर से इंदौर में जारी भर्ती सत्याग्रह अब बड़ा रूप लेने लगा है। बेरोजगार युवा लगातार इससे जुड़ रहे हैं। रविवार को सत्याग्रही युवाओं पैदल मार्च निकाल कर ज्ञापन सौंपा। सत्याग्रहियों के पैदल मार्च में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार स्टूडेंट शामिल हुए। एडीएम पवन जैन को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित अन्य मांगें पूरी करने पर जोर दिया। बेरोजगार युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में कलेक्टर या मुख्यमंत्री और पढ़े

ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा का उत्पादन है – सांसद लालवानी

Last Updated:  Friday, September 23, 2022  9:53 pm

विद्यार्थियों को बताया गया ऊर्जा संरक्षण का महत्व। इंदौर : मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत शुक्रवार को इंदौर की आईपीएस एकेडमी में सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य में ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, इंदौर विकासखंड के जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, पार्षद प्रिया डांगी, अपर कलेक्टर पवन जैन, आईपीएस एकेडमी के संस्थापक और पढ़े

आंगनवाड़ियों को खिलौने वितरित करने का सिलसिला शुरू

Last Updated:  Friday,   9:47 pm

विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया खिलौनों एवं अन्य सामग्रियों का वितरण। इंदौर : अडॉप्ट आंगनवाडी अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाथ ठेला चलाकर आंगनवाडियों के लिए एकत्र खिलौने एवं अन्य सामग्रियों का वितरण जिले की आंगनवाडियों में विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर एवं भोपाल शहर में उक्त अभियान अंतर्गत आंगनवाडियों को जन सहयोग से सक्षम और आदर्श बनाने के लिए खिलौने और और पढ़े

आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को कराया गया मांडू भ्रमण

Last Updated:  Friday,   9:11 pm

इंदौर : शुक्रवार को शहर के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं को मांडू भ्रमण कर कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी 2022 को इंदौर जिले के आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं के साथ भोजन किया था और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की थी। उसी दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री को मामा जी कहते हुए मांडू घूमने की इच्छा जताई थी। फरवरी माह में ही इंदौर की छात्राओं को मांडू का भ्रमण कराया गया और पढ़े

पागनीस पागा सरकारी हाईस्कूल को आदर्श स्कूल के बतौर किया जाएगा विकसित

Last Updated:  Friday,   4:11 pm

महापौर पुष्यमित्र और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भूमिपूजन कर किया स्कूल के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ। 2.50 करोड़ रूपए की आएगी लागत। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शहर में शाला भवन विकास कार्यों की श्रृंखला में शासकीय हाईस्कूल पागनीस पागा के नवनिर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा, क्षेत्रीय पार्षद भावना चौधरी, रूपा दिनेश पांडे, रूपाली पेंढारकर, हरप्रीत बख्शी, अधीक्षण यंत्री अशोक राठौर, और पढ़े

पुण्याति के बैनर तले युवतियों को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

Last Updated:  Thursday, September 22, 2022  11:02 pm

गरबा प्रेक्टिस के साथ आत्म रक्षा भी है जरूरी। इंदौर :देवी आराधना के नौ दिनी नवरात्रि पर्व से पहले जहां एक ओर गरबा पांडालों में महिलाएं और युवतियां गरबा प्रेक्टिस में जुटी हैं वहीं दूसरी ओर आत्मरक्षा का अभ्यास शिविर लगाकर सामाजिक कार्यकर्ता माला सिंह ठाकुर ने बहनों-माताओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। संस्था पुण्याति के बैनर तले हुए इस आयोजन में कॉलेज में पढ़ने वालीं छात्राओं को मजनूओं से निपटने और अपनी रक्षा स्वयं करने के मंत्र दिए गए और पढ़े

स्टूडेंट – पुलिस कैडेट योजना को लेकर प्रशासन और विवि में एमओयू साइन

Last Updated:  Thursday,   8:38 pm

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस बैच 2022 का दीक्षारंभ समारोह संपन्न। इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस बैच 2022 का दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर मनीष सिंह समारोह के मुख्य अतिथि थे। एडीसीपी मनीषा पाठक सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में कुलपति रेणु जैन, स्कूल ऑफ सोशल साइंस की एचओडी रेखा आचार्य, प्रोफेसर्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दीक्षारंभ समारोह में छात्रों को उनके जीवन में शामिल करने के और पढ़े

देश के शीर्षस्थ बीबीए शिक्षण संस्थानों में पीआईएमआर को मिला छठा स्थान

Last Updated:  Wednesday, September 21, 2022  1:52 pm

पीआईएमआर देश के श्रेष्ठ 6 बीबीए शिक्षण संस्थानों में हुआ शुमार। इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईएमआर), इंदौर को ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्सेज डेवलपमेंट सेंटर (वैश्विक मानव संसाधन विकास केंद्र) द्वारा अखिल भारतीय सर्वेक्षण के तहत उत्कृष्टता में पूरे देश में शीर्ष बीबीए कॉलेजों में छठा तथा देश के पूर्व, मध्य रीजन में चौथा स्थान दिया गया है।इसी तरह, पीआईएमआर इंदौर ने उत्कृष्टता में बीसीए कॉलेजों की अखिल भारतीय श्रेणी में देश के शीर्ष बीसीए कॉलेजों में दूसरा और पढ़े

बस्ती के बच्चों के लिए चलित मस्ती की पाठशाला का लोकार्पण

Last Updated:  Tuesday, September 20, 2022  11:20 pm

मनोरंजक शिक्षण सामग्री एवं खिलौनों से लैस मोबाइल वैन,अब पहुंचेगी वंचित वर्ग के बच्चों के बीच। इंदौर : वंचित वर्गो के बच्चों को जीवन उपयोगी शिक्षा देने और खेल खेल में शिक्षा के प्रति लगाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से इंदौर शहर को बालमित्र बनाने की दिशा में अभिनव पहल की गई है। इसके तहत इंदौर पुलिस के तत्वावधान में, चाइल्ड लाइन व अशासकीय संस्था आस द्वारा ‘मस्ती की पाठशाला’ नामक चलित पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया। पुलिस आयुक्त इंदौर और पढ़े