Category Archives: एज्युकेशन

बच्चों पर न हो प्रेशर, मस्ती के मूड में उन्हें दी जाए शिक्षा – कुलपति डॉ. रेणु जैन

Last Updated:  Wednesday, June 1, 2022  8:48 pm

इंदौर प्रेस क्लब में 5 दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला का शुभारंभ। इंदौर : मुझे बच्चों की इस कार्टून शाला में आकर ऐसा लगा कि कितना सरल होता है बचपन। किसी भी शाला या पाठशाला में प्रेशर नहीं होना चाहिए। हमेशा मस्ती के मूड में सीखने और सिखाने का अवसर होना चाहिए। हर बच्चे में एक विशेष गुण होता है, जिससे वह कामयाबी हासिल कर सकता है। यह बात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन ने कही। डॉ. जैन और पढ़े

एक लाख सीडबॉल तैयार कर प्रकृति को अर्पित करेंगे पत्रकारिता के विद्यार्थी

Last Updated:  Wednesday,   8:44 pm

इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला के विद्यार्थियों ने 1 लाख सीडबॉल तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पहली खेप में लगभग 50 हजार सीडबॉल की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनमें अमलतास, कचनार, गुलमोहर, इमली, पीली सिरस, कोशिया सायमा, पारस, पीपल के सीडबॉल शामिल हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे ने बताया कि उक्त पौधों के बीज विद्यार्थियों ने इकट्ठा किए हैं, जिन्हें प्रकृति को समर्पित किया जाएगा। सभी पौधे कम पानी और और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में लहरी की कार्टूनशाला 1 जून से

Last Updated:  Monday, May 30, 2022  9:05 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा सदस्यों और मीडियाकर्मियों के बच्चों के लिए ख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी की 5 दिवसीय कार्टूनशाला 1 जून से 05 जून 2022 तक आयोजित की जा रही है। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब के सभागार में रखी गई ‘लहरी अंकल की इस कार्टूनशाला’ का समय सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक रहेगा। कार्टूनशाला में भाग लेने के लिए प्रेस क्लब कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि और पढ़े

बच्चों ने सड़क पर मिला पर्स ट्रैफिक पुलिस को सौंपा

Last Updated:  Monday, May 23, 2022  6:03 pm

पुलिस ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए चॉकलेट दिलवाई। इंदौर : बच्चों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला पर्स यातायात पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भी बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट खिलाई।दरअसल, यातायात प्रबंधन पुलिस की “क्यूआरटी टीम-3” रिंग रोड पर इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान दो बच्चे सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी के पास आए और कहा और पढ़े

प्रेस्टीज समूह के वेलनेस कैंप में लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए किया जा रहा प्रेरित

Last Updated:  Saturday, May 14, 2022  9:40 pm

इंदौर : लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के सहयोग से प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक डॉ. नेमनाथ जैन (पद्मश्री अवार्डी) के मार्गदर्शन में दिनांक 13 से 15 मई तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के पहले दिन प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के ग्राउंड पर दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। सुबह और पढ़े

अंतरराष्ट्रीय कराटे स्पर्धा के लिए इंदौर से 7 खिलाड़ियों का चयन

Last Updated:  Tuesday, May 10, 2022  4:10 pm

इंदौर : श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रीमियर लीग स्पर्धा में इंदौर के साईबाबा पब्लिक स्कूल के 5 खिलाड़ियों सहित कुल 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 27 से 29 मई तक ये स्पर्धा खेली जाएगी। इंदौर से चयनित खिलाड़ियों के नाम साक्षी पांचाल, सजल महावर, आशीष प्रजापति, माही धारू, तनिष्का लश्करी व अन्य बताए गए हैं। ये सभी खिलाड़ी ट्रेनर करण साहू से ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों के साथ कोच और पढ़े

सिविल जज बनी सब्जी वाले की बेटी अंकिता का बीजेपी महिला मोर्चा ने किया अभिनंदन

Last Updated:  Sunday, May 8, 2022  9:22 pm

इंदौर : मूसाखेड़ी निवासी सब्जी विक्रेता नागर परिवार की बेटी अंकिता नागर के सिविल जज बनने पर बीजेपी महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके  निवास स्थान पर जाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दीl महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने कहा कि अगर पूरी लगन और दृढ़संकल्पित होकर कार्य किया जाए तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। अंकिता नागर ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है । महिला मोर्चा ने अंकिता के साथ उनके माता – पिता का भी अभिनंदन और पढ़े

हमें रोजगार देने वाले युवाओं का निर्माण करना है -, गडकरी

Last Updated:  Friday, May 6, 2022  11:30 am

आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने की जिम्मेदारी युवाओं की है, बोले गडकरी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को विश्व के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल करने का है लक्ष्य – मंत्री डॉ. यादव। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ व्याख्यान कार्यक्रम। इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय और पढ़े

सायबर अपराधों से बचाव को लेकर इंदौर पुलिस के जागरूकता अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

Last Updated:  Thursday, May 5, 2022  2:29 pm

इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने हेतु क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन, पुणे के सहयोग से ‘‘साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत इन्दौर पुलिस द्वारा क्विक हील (Quick Heal) फ़ाउंडेशन की ओर से मुंबई से आई ड्रामा टीम के साथ मिलकर शहर के प्रमुख चौराहा, बाजार, मेले, गार्डन, स्कूल/कॉलेजो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुचकर नुक्कड नाटक और पढ़े

युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाना नई शिक्षा नीति का उद्देश्य – प्रधान

Last Updated:  Wednesday, May 4, 2022  9:32 pm

इंदौर : केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी आयोजन समिति द्वारा आयोजित वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रम में “ सक्षम वैभवशाली भारत निर्माण में नई शिक्षा नीति“ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने वैचारिक प्रबोधन को संबोधित करते हुए कहा कि जिन श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने अपने खून पसीने से गांव-गांव तक जाकर भाजपा संगठन को खड़ा किया। प्रधान ने कहा और पढ़े