Category Archives: एज्युकेशन

प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का हंगरी की यूनिवर्सिटी के साथ करार

Last Updated:  Sunday, June 26, 2022  4:21 pm

संस्थान के मास कम्युनिकेशन के छात्र हंगरी के यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर का अध्ययन कर सकेंगे। इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन विभाग का हंगरी की बुडापेस्ट मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी से मीडिया स्टूडेंट एवं अकादमिक एक्सचेंज प्रोग्राम को लेकर करार हुआ है। समझौते के तहत अब प्रेस्टीज प्रबंधन शोध संस्थान, इंदौर के मास कम्युनिकेशन के छात्र एक सेमेस्टर की पढ़ाई बुडापेस्ट मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी, हंगरी में जाकर कर सकेंगे। वहां के छात्र भी और पढ़े

इंदौर को बेहतर स्टार्टअप डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – लालवानी

Last Updated:  Monday, June 13, 2022  11:51 pm

एआईसी-प्रेस्टीज द्वारा `स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट स्टार्टअप ‘ विषय पर सेमिनार का आयोजन। इंदौर : स्मार्ट सिटी के नियोजित विकास के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने की मंशा से अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-प्रेस्टीज इंस्पायर फाउंडेशन द्वारा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के परिसर में `स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट स्टार्टअप ‘ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने स्टार्टअप्स को इंदौर स्मार्ट सिटी के समेकित विकास और पढ़े

खेलने – कूदने की उम्र में निराश्रित बच्चों और बुजुर्गों की मदद में जुटी है नन्हीं खनक

Last Updated:  Wednesday, June 8, 2022  11:06 pm

इंदौर : जिस उम्र में बच्चे खेलने – कूदने और मोबाइल पर गेम खेलने में समय व्यतीत करते हैं, उस उम्र में एक बालिका वो काम कर रही है जो बड़े भी नहीं करते। इस बालिका का नाम है खनक हजेला। डीपीएस स्कूल की कक्षा 10 वी की छात्रा 14 वर्षीय खनक हजेला, स्वयंसेवी संस्था आनंदम फाउंडेशन के माध्यम से अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों के जीवन में खुशियां भरने का प्रयास करती है। कत्थक को और पढ़े

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 2 लाख गांवों में तिरंगा फहराएगी एबीवीपी

Last Updated:  Tuesday, June 7, 2022  10:05 pm

इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के माध्यम से 1 करोड़ पौधे रोपने की योजना बनाई है। इसी के साथ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर परिषद के कार्यकर्ता 2 लाख गांवों में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। संगठन को मजबूती देने के लिए एबीवीपी सितंबर माह में ‘सेल्फी विथ कैंपस यूनिट’ अभियान भी चलाएगी। यह जानकारी एबीवीपी के मालवा प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और पढ़े

महिलाओं और बच्चों के लिए काम करना चाहती हैं आइएएस के लिए चयनित श्रद्धा गोमे

Last Updated:  Sunday, June 5, 2022  9:08 pm

इंदौर : मेरा बचपन से ही प्रशासनिक सेवा की ओर रुझान रहा है। स्कूल – कॉलेज के दिनों में सामाजिक कार्यों में भाग लेती थी। तभी से तय कर लिया था कि आइएएस अधिकारी बनकर देश और समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकूं। माता – पिता भी चाहते थे कि मैं आइएएस बनूं। मुझे बेहद खुशी है कि कड़ी मेहनत के बाद मेरा आइएएस बनने का सपना साकार हुआ है। ये कहना है यूपीएससी में सफल होकर आइएएस के और पढ़े

अपने हुनर को पहचान कर खूब मेहनत करें और आगे बढ़ें – श्रद्धा

Last Updated:  Sunday,   3:42 pm

लहरी अंकल की पांच दिवसीय कार्टूनशाला का समापन, बच्चों ने मस्ती के साथ सीखे कार्टून बनाना। इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय लहरी अंकल की कार्टूनशाला का समापन रविवार को हुआ। पांच दिन चली कार्टूनशाला में बच्चों ने मस्ती भरे अनौपचारिक माहौल में आड़ी तिरछी लकीरों के साथ अंडा, और समोसे के आकार से बेहतरीन चित्र बनाना सीखें। कार्टूनशाला के समापन अवसर पर यूपीएससी में चयनित इंदौर की श्रद्धा गोमे ने प्रतिभागी बच्चों से रूबरू होकर और पढ़े

बच्चों की मासूमियत हमें सही राह दिखाती है- एसीपी कपूरिया

Last Updated:  Saturday, June 4, 2022  9:36 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 5 दिवसीय कार्टूनशाला का शनिवार को चौथा दिन था। प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इस्माईल लहरी इस कार्टूनशाला में बच्चों को कार्टून बनाने की बारीकियों से रूबरू करा रहे हैं। शनिवार को कार्टून शाला में अतिथि के रुप मेंअतिरिक्त इंदौर पुलिस आयुक्त मनीष कपुरिया ने शिरकत की। उन्होंने कहां कि यहां आने से पहले मैं कशमकश में चल रहा था,लेकिन जैसे ही यहां बच्चों के बीच पहुंचा तो सबकुछ नार्मल हो गया, ऐसा लगा जैसे किसी और पढ़े

सपने देखें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें – सुशील दोषी

Last Updated:  Friday, June 3, 2022  7:51 pm

लहरी की कार्टूनशाला का तीसरा दिन… इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला का शुक्रवार को तीसरा दिन था। मीडिया के साथियों के बच्चे कार्तुनशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कमेन्ट्रेटर सुशील दोशी प्रतिभागी बच्चों से रूबरू हुए। सपने देखें और उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों से बात करते हुए कहा कि बचपन ऐसी उम्र होती है, जिसमें आप पूर्ण आनंद उठा और पढ़े

प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत

Last Updated:  Friday,   1:41 pm

इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्र तथा शहर के उभरते फिल्म पटकथा लेखक एवं निर्देशक अंशुल पाल को `हेल-अर्ल’ फिल्म की पटकथा लिखने के लिए प्रतिष्ठित ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ प्रदान किया गया है।इससे पूर्व भी अंशुल को कई अन्य फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है। “फॉर डेथ विद लव” अंशुल की प्रमुख कला कृतियों में से एक है, जिसे क्रमशः चुन्चियन फिल्म और पढ़े

शब्दों से भी बनाएं जा सकते हैं चित्र,बिना अर्थ के कोई शब्द नहीं होता – नरहरी पटेल

Last Updated:  Thursday, June 2, 2022  4:31 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में चल रही पांच दिवसीय लहरी की कार्टूनशाला में गुरुवार को दूसरे दिन अतिथि के रूप में प्रसिद्ध रंगकर्मी, लेखक, मालवी कवि नरहरि पटेल ने शिरकत की। उन्होंने कार्टूनशाला में प्रतिभागी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक आपने रेखाओं और गोलों के माध्यम से चित्र बनाते देखा होगा। मैं आपको शब्दों से चित्र बनाना बताऊंगा। किसी भी अर्थ के बिना शब्द नहीं होता है। मैंने बच्चों के लिए कई गीत लिखे हैं। और पढ़े