Category Archives: एज्युकेशन

रचनात्मकता और नवाचार उद्यमिता के विकास के लिए जरूरी- डॉ. अग्रवाल

Last Updated:  Sunday, October 24, 2021  9:21 pm

इंदौर : माइक्रो इनोवेशन, व्यवसाय रूपांतरण के मूल में होना चाहिए। रचनात्मकता, स्थिरता एवं सूक्ष्म नवाचार उद्यमिता के विकास और स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इनोवेशन की कोई सीमा नहीं है, जब तक आप समय के हिसाब से अनुकूल नहीं होते, अच्छे प्रबंधक नहीं बन सकते और अस्थिर माहौल में आगे नहीं बढ़ सकते। इनोवेशन का मतलब हमारे चारो तरफ भारी बदलाव देखना नहीं है बल्कि हम वास्तविक परिवर्तन देखने के लिए माइक्रो इनोवेशन चाहते हैं। इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को और पढ़े

देवी अहिल्या विवि में होगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक की स्थापना

Last Updated:  Saturday, October 23, 2021  2:52 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश में पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्थापित किया जाएगा। इसके तहत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और भारत सरकार की स्वायत्त संस्था लॉजिस्टिक्स सेंटर काउंसिल के मध्य दो ‘मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर हुए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स के कोर्स शुरू होने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होगें। भौगोलिक दृष्टि से और पढ़े

एमबीए के नव प्रवेशी छात्रों का दीक्षाम्भ समारोह सम्पन्न

Last Updated:  Saturday,   2:47 pm

इंदौर : छात्रों को जिम्मेदार और उत्तरदायी होना चाहिए। उन्हें अन्य कंपनियों में काम करने की अपेक्षा स्वयं का  साम्राज्य निर्माण करने के बारे में सोचना चाहिए ताकि वे अन्य लोगों को रोजगार दे सकें। देश को अब नए उद्यमियों की जरूरत है। यह बात भारत सरकार की एमएसएमई मंत्रालय की एक्सटर्नल एडेड मिशन की प्रमुख, विनीता हरिहरन  ने  प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर में नए स्नातकोत्तर एमबीए बैच 2021-23 के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के  “दीक्षारंभ समारोह” और पढ़े

क्रांतिकारियों के संघर्ष और लाखों लोगों की कुर्बानी से मिली है, आजादी- नवाथे

Last Updated:  Friday, October 22, 2021  6:17 am

इंदौर : दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता थे, आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह विनीत नवाथे।उन्होंने आजादी कैसे प्राप्त हुई, आजादी का संघर्ष और भारत की आजादी को अगली पीढ़ी को कैसे संभालकर रखा जाए, इस विषय पर अपने विचार रखे। नवाथे ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई 1857 में नहीं बल्कि 1600 ईसवी से ही प्रारंभ हो और पढ़े

भारत माता की जय नहीं बोलने पर स्कूली छात्र भिड़े, 18 पर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Wednesday, October 13, 2021  9:16 pm

इंदौर : भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों को लेकर दो पक्षों के छात्र आपस में भिड़ गए। घटना मप्र के आगर मालवा जिले के एक प्राइवेट स्कूल की बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भारत माता की जय नहीं बोलने पर छिड़ा विवाद। बताया जाता है कि मंगलवार को जिले के बड़ौद स्थित निजी स्कूल में जन गण मन राष्ट्रगान के बाद कुछ लड़कों ने भारत माता की जय नही और पढ़े

13 विभिन्न करों का सम्मिलित रूप है जीएसटी- सीए शर्मा

Last Updated:  Thursday, October 7, 2021  9:43 pm

इंदौर : आरपीएल महेश्वरी कॉलेज में जीएसटी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सीए अभय शर्मा सेमिनार में मुख्य वक्ता के बतौर मौजूद रहे।उन्होंने सन्दर्भित विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्व पीएम स्व.अटल जी द्वारा प्रारंभ किया गया कार्य मोदी जी के 14 वर्षों के सार्थक प्रयास से 1 जुलाई 2017 को जीएसटी के रूप में परिणित हुआ ।जीएसटी 13 विभिन्न करों का सम्मिलित रूप है, जिसमें’ एक कर एक राष्ट्र ‘की विचारधारा को व्यवहारिक रूप और पढ़े

छात्रों में हो सीखने की इच्छाशक्ति- डॉ. जैन

Last Updated:  Wednesday, October 6, 2021  9:15 pm

इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं रिसर्च, यूजी कैंपस द्वारा नए प्रवेशित अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए दीक्षारम्भ का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन के इम्पीरियल हॉल में किया गया । समारोह में ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से सभी स्ट्रीम के छात्र शामिल हुए। दीक्षारम्भ के मुख्य अतिथि राजदूत डॉ. दीपक वोरा , प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के विशेष सलाहकार, विशिष्ट अतिथि भावना शाह, क्षेत्रीय प्रमुख, भारत- श्रीलंका, मलेशियाई पाम ऑयल काउंसिल थे । और पढ़े

सीएम शिवराज ने यूपीएससी सेकंड टॉपर रही जाग्रति को मिठाई खिलाकर दी बधाई

Last Updated:  Saturday, October 2, 2021  2:45 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से UPSC में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रही भोपाल की जाग्रति अवस्थी ने उनके निवास पर भेंट की। जाग्रति की माता मधुलता और पिता सुरेश चंद्र अवस्थी भी इस दौरान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने जागृति को पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीएम शिवराज ने उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की भी कामना की। जाग्रति ने सीएम शिवराज को पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया। बाद में सीएम और पढ़े

बच्चों के बीच पहुंची तुकोगंज पुलिस, गुड़ टच, बेड टच के बारे में दी जानकारी

Last Updated:  Wednesday, September 29, 2021  8:55 pm

इंदौर : पुलिस द्वारा महिला और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज व बस्तियों में बच्चों और महिलाओं के बीच पहुंच, उन्हें विभिन्न माध्यमों से अपराधों की रोकथाम के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है।इसी अनुक्रम में पुलिस थाना तुकोगंज की कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मालती ने तुकोगंज क्षेत्र में 56 दुकान पर खिलौने बेचने वाली बालिकाओं को गुड टच और बैड और पढ़े

प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ग्लोब ऑयल अवार्ड से सम्मानित

Last Updated:  Wednesday,   5:19 am

इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट, डॉ डेविश जैन को उद्योग, शिक्षा और सीएसआर के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्लोब आयल 2021 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ जैन को यह सम्मान गोवा में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के हाथों दिया गया। टेफला कंपनी के प्रबंध निदेशक कैलाश सिंह, ग्लोब आयल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष संदीप बाजोरिया तथा सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य और पढ़े