Category Archives: एज्युकेशन

सांसद लालवानी के सेवा प्रकल्प में योगदान देने वाले दानदाता और स्कूल संचालकों का किया गया सम्मान, बच्चों को दिए फीस के चेक

Last Updated:  Thursday, November 25, 2021  10:46 pm

इंदौर : कोविड संक्रमण काल में अपने माता- पिता को खोने वाले बच्चों की मदद लिए सांसद शंकर लालवानी ने सेवा संकल्प हाथ में लिया है। इसके तहत दानदाताओं और स्कूल संचालकों के सहयोग से सांसद लालवानी अभी तककोविड प्रभावित परिवारों के 500 से ज़्यादा बच्चों की स्कूल/कॉलेज फीस का इंतज़ाम कर चुके हैं। इसमें करीब 3.10 करोड़ रु से ज़्यादा की व्यवस्था की गई है। दानदाताओं का किया सम्मान। गुरुवार को प्रीतमलाल दुआ सभागार में आयोजित समारोह में सांसद और पढ़े

नशे के खिलाफ हीरानगर पुलिस का जागरूकता अभियान ‘नशे को ना’

Last Updated:  Tuesday, November 23, 2021  12:46 am

इंदौर : नशे के दुष्परिणाम किसी से छिपे नहीं होते। आज के समय में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फंस रहा है। नशे की लत उन्हें अपराधों की तरफ भी ले जाती है। ऐसे में पुलिस अब बस्तियों और कालोनियों में जाकर नशे से युवाओं को दूर करने की समझाइश दे रही है।हीरा नगर पुलिस ने रविवार से एक विशेष अभियान “नशे को ना-ना” शुरू किया है। इसमें झुग्गी बस्तियों, मोहल्लों में जाकर युवाओं खासकर नाबालिगों को नशे की और पढ़े

बाल अधिकारों पर केंद्रित पुस्तक का पर्यटन मंत्री ने किया विमोचन

Last Updated:  Monday, November 22, 2021  9:10 pm

इंदौर। बाल अधिकार और मीडिया विषय पर लिखे विविध आलेखों के संकलन पर आधारित पुस्तक का विमोचन मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने किया।इस पुस्तक का संपादन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला की प्रमुख डॉ. सोनाली सिंह नरगुंदे ने किया है।यूनिसेफ के प्रोजेक्ट में यह पुस्तक प्रकाशित की गई है। विमोचन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नीलमेघ चतुर्वेदी,  मुकेश तिवारी डॉ. मनीष काले विभाग की एलुमनी के रूप में मौजूद थे। पुस्तक में डॉ. ओ.पी. जोशी, डॉ. और पढ़े

मप्र के तमाम विवि और महाविद्यालयों में पूरी क्षमता से शुरू हुआ शैक्षणिक कार्य, टीकाकरण होगा अनिवार्य

Last Updated:  Friday, November 19, 2021  9:26 pm

इंदौर : प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 की शैक्षणिक गतिविधियाँ गुरुवार से विद्यार्थियों की भौतिक रूप से उपस्थिति के साथ प्रारंभ हो गई। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पूरी क्षमता से खुलने पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन बंद हो जाएगा। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन कर शत-प्रतिशत क्षमता के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिए छात्रावास, पुस्तकालय और मेस की व्यवस्था भी सुचारु रुप से और पढ़े

अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के उन्नयन के लिए सरकार देगी 25 लाख, पुस्तकालय के हीरक जयंती समारोह में स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री ने किया ऐलान

Last Updated:  Friday,   9:23 pm

इंदौर : “शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय जैसी ऐतिहासिक धरोहर को विकसित करने और भावी पीढ़ी को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की इंदौर वासियों की साधना और तपस्या में समाज के साथ-साथ शासन भी अपनी सहभागिता निभाना चाहता है। राज्य शासन की ओर से शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के उन्नयन और आधुनिकरण के लिए 25 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। पुस्तकालय के विकास के लिए परामर्शदात्री समिति द्वारा समग्र कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए, मैं और पढ़े

बाल अधिकार सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को दी गई कानूनी अधिकार और ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Last Updated:  Thursday, November 18, 2021  5:57 pm

इंदौर : बाल दिवस के उपलक्ष्य में म.प्र. शासन निर्देशानुसार 14 से 20 नवबंर 2021 तक बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, यूनिसेफ एवं इन्दौर पुलिस द्वारा स्कूलों में बच्चों के बीच जाकर, उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर मनीषा और पढ़े

प्रोफेसर मेहरा मप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोनीत

Last Updated:  Thursday,   5:46 pm

इंदौर : राज्य शासन द्वारा प्रोफ़ेसर डॉ. राजेश लाल मेहरा को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद ने प्रो. राजेशलाल मेहरा सदस्य एवं कार्यवाहक अध्यक्ष को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और डॉ. कृष्णकांत शर्मा  प्राध्यापक (गणित) को सदस्य  के पद पर नियुक्त करने का अनुमोदन किया है।साहित्यकार, शिक्षाविद, लोक साहित्य- मालवी- निमाड़ी के मर्मज्ञ प्रोफेसर राजेश लाल मेहरा का जन्म इंदौर जिले के महू में हुआ है। उन्होंने बी.एस.सी., एम.ए. हिन्दी और पढ़े

स्कूली बच्चों ने थाने का किया अवलोकन, पुलिस की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

Last Updated:  Sunday, November 14, 2021  6:31 pm

इंदौर : बच्चों के मन में पुलिस और उसके काम करने के तरीके को लेकर काफी जिज्ञासा रहती है। इसी क्रम में पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली पहुंचे स्कूली बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल किए। वे देखना चाहते थे की आरोपियों को कहां रखा जाता है।14 नवंबर बाल दिवस के तहत महिला बाल विकास विभाग, यूनिसेफ व प्रशासन द्वारा बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्चो को थाने की विजिट करवाई जा रही है। इसी और पढ़े

सोलर आयरनिंग कार्ट का श्रेय प्राप्त बालिका ने दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा को ओर बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Last Updated:  Friday, November 12, 2021  4:14 pm

नई दिल्ली : तमिलनाडु की 15 वर्षीय बालिका को ‘सोलर आयरनिंग कार्ट’ के विचार के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क राइजिंग स्टार 2021 (यूएसए)’ से सम्मानित किया गया था। उसने हाल ही में संपन्न सीओपी-26 के दौरान दुनिया के स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने का आह्वान किया है।कुमारी विनिशा उमाशंकर, तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले की 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्‍हें उनके मोबाइल आयरनिंग कार्ट के लिए भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त निकाय, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन और पढ़े

डॉ. रीना रवि मालपानी सूर्य सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

Last Updated:  Tuesday, November 2, 2021  12:23 am

पुणे : सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं सिद्धि फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. संजय बी. चोरडिया (फाउंडर प्रेसिडेंट सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट), सुषमा चोरडिया (वाइस प्रेसिडेंट ऑफ एसजीआई) और समीर खिरीद (प्रेसिडेंट सिद्धि फ़ाउंडेशन) थे। इस कार्यक्रम में डॉ. रीना रवि मालपानी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2021 के सूर्य-सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होने इस आयोजन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व और पढ़े