Category Archives: कला-संस्कृति

अभिव्यक्ति की आजादी के सबसे खराब दौर में राहुल बारपुते याद आते हैं – गर्ग

Last Updated:  Wednesday, September 7, 2022  1:54 am

इंदौर : आज की पत्रकारिता में वो तेवर नजर नहीं आते जो स्व. राहुल बारपुते की पत्रकारिता में दिखाई देते थे। वर्तमान दौर में जब अभिव्यक्ति की आजादी सबसे खराब दौर से गुजर रही हो, राहुलजी का दौर याद आता है। राहुल बारपुते नहीं होते तो देश और हिंदी पत्रकारिता को राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, शरद जोशी जैसे दिग्गज पत्रकार नहीं मिलते। ये बात वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग ने कही। वे संस्था सूत्रधार और नाट्यभारती के बैनर तले आयोजित राहुल और पढ़े

सानंद के मंच पर होगा आनंद इंगले अभिनीत नाटक का मंचन

Last Updated:  Monday, September 5, 2022  6:07 pm

इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘खरं खरं सांग..!’ का मंचन आगामी 10 से 12 सितंबर तक स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे और मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि टी. वी. धारावाहिक, मराठी सिनेमा एवं रंगमंच के सशक्त कलाकार आनंद इंगळे, ऋजुता देशमुख, सुलेखा तळवलकर, विवेक मेहंदळे ने नाटक में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। बदाम राजा प्रॉडकशन्स निर्मित इस नाटक और पढ़े

‘तेरा वैभव अमर रहे मां’ कार्यक्रम 2 सितंबर को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

Last Updated:  Thursday, September 1, 2022  12:51 am

70 स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सामूहिक रूप से करेंगे वंदेमातरम का गायन। आजादी के अमृत महोत्सव का होगा गुणगान, 75 क्रांतिकारियों के जीवन पर लिखी पुस्तक का होगा विमोचन। इंदौर : इनीटिएटीव फॉर मोरल एंड कल्चरल फाउण्डेशन (सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के विद्यार्थियों में देश भक्ति का अलख जगाने के उद्देश्य से शुक्रवार 2 सितंबर को सुबह 10 से 1 बजे तक रेसकोर्स रोड़ स्थित अभय प्रशाल और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति श्री गणेश

Last Updated:  Wednesday, August 31, 2022  7:57 pm

इंदौर : शहर में बुधवार से 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब स्थित मां सरस्वती मंदिर में पंडित धीरेंद्र राजोरिया ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मंगलमूर्ति श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करवाई। बाद में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमन्त शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा द्वारा पूजन कर महाआरती की गई।इस अवसर पर मुकेश तिवारी, राजेंद्र कोपरगांवकर, और पढ़े

व्यंजन और खेलकूद स्पर्धाओं में सैकडों महिलाओं व बच्चों ने लिया भाग

Last Updated:  Monday, August 29, 2022  10:00 pm

इंदौर : बच्चों में खेलकूद के संस्कार खत्म हो रहे हैं और महिलाओं में घरों में व्यंजन बनाने की रुचि खत्म हो गई है, इस तरह के विषय अक्सर चर्चा और बहस के केंद्रबिंदु होते हैं पर रविवार 28 अगस्त को राजेंद्र नगर , धनवंतरी नगर, वीआयपी परस्पर, माधव विद्यापीठ वैशाली नगर, वरिष्ठ नागरिक उद्यान अन्नपूर्णा सहित 5 केंद्रों पर आयोजित बच्चों की खेलकूद स्पर्धा और महिलाओं के लिए आयोजित भुट्टे के व्यंजन की स्पर्धा ने दोनों ही बातों को और पढ़े

लता अलंकरण के तहत संभागस्तरीय सुगम संगीत स्पर्धा अब 13 सितंबर को होगी

Last Updated:  Wednesday, August 24, 2022  3:25 pm

इंदौर : संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा इन्दौर में आयोजित किए जाने वाले लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह के तहत इन्दौर संभाग स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अब 15 सितम्बर की बजाय 13 सितंबर 2022 को प्रातः 11 बजे से प्रीतमलाल दुआ सभागृह रीगल तिराहा इन्दौर में आयोजित की जाएगी। शासकीय संगीत कॉलेज की प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि प्रतियोगिता 8 से 15 तथा 15 से 25 आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी। और पढ़े

श्री गणेश, महाकाल और हरसिद्धि माता पर केंद्रित होगी खजराना मंदिर की झांकियां

Last Updated:  Wednesday,   2:13 pm

कलेक्टर श्री सिंह ने भोजन कक्ष के विस्तारीकरण हेतु दिये निर्देश। इंदौर : श्री गणपति मंदिर खजराना इंदौर में गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी तथा नव दुर्गा उत्सव 2022 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने 31 अगस्त से 9 सितंबर तक होने और पढ़े

मिलों की झांकियों के लिए आईडीए ने भेंट किए दो – दो लाख की अनुदान राशि के चेक

Last Updated:  Tuesday, August 23, 2022  10:03 pm

इंदौर : समय की गति के साथ न चल पाने के कारण इंदौर की कपड़ा मिलें लगभग तीन दशक पहले ही बंद हो गई थीं पर मिल मजदूरों का जज्बा और जुनून कुछ ऐसा है की अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली मिलों की झांकियों की परंपरा वे आज भी जारी रखे हुए हैं। झांकियों के निर्माण में सबसे बड़ी समस्या आर्थिक प्रबंधन की होती है। ऐसे में मजदूरों की मदद के लिए बीते कुछ वर्षों से इंदौर नगर निगम और और पढ़े

सानंद नाट्य स्पर्धा में नटरंग के नाटक को मिला पहला पुरस्कार

Last Updated:  Monday, August 22, 2022  7:54 pm

सिद्धहस्त कलाकर श्रीराम जोग ने सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पहला पुरस्कार जीता। इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित मराठी नाट्य स्पर्धा और समूह गीत स्पर्धा के पुरस्कार जाल सभागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में वितरित किए गए। दक्षिण – मध्य सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के निदेशक डॉ. दीपक खिरवड़कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नटरंग के नाटक को मिला प्रथम पुरस्कार, श्रीराम जोग अभिनय में पहले स्थान पर रहे। 17 वी मराठी नाट्य स्पर्धा के निर्णय घोषित और पढ़े

शहर के पश्चिम क्षेत्र में होगी गणेशोत्सव की अनूठी रंगत

Last Updated:  Monday,   4:41 pm

सुगम संगीत, भजन, अभंग, बच्चों के खेलकूद, वादन की जुगलबंदी, व्याख्यान और हास्य कवि सम्मेलन के होंगे कार्यक्रम। ख्यात वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का व्याख्यान होगा आकर्षण का केंद्र। महाराष्ट्र मंडल राजेंद्रनगर सहित 25 से अधिक संस्थाएं का संयुक्त आयोजन। इंदौर : शहर के पश्चिम क्षेत्र के सबसे बड़े, सुव्यवस्थित, अनुशासित सांस्कृतिक गणेशोत्सव का आयोजन दिनांक 28 अगस्त से 11 सितंबर तक किया जा रहा है । राजेंद्र नगर , वैशाली नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्र की सक्रिय सामाजिक संस्था महाराष्ट्र समाज और पढ़े