सुल्ली डील्स एप मामले में इंदौर से हुई युवक की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड
इंदौर : बुल्ली बाई की ही तरह सुल्ली डील्स एप चर्चा में आने के बाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किया है। इंदौर की न्यूयार्क सिटी टाउनशिप में रहने वाला ओंकारेश्वर ठाकुर नामक यह युवक और उसका परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा का निवासी है। ओंकारेश्वर ने इंदौर के एक कॉलेज से बीसीए और पढ़े











