Category Archives: क्राइम

70 साल के बुजुर्ग को बेटियों ने घर से निकाला, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माफी मांगकर ले गई घर

Last Updated:  Sunday, November 21, 2021  5:17 pm

इंदौर : आमतौर पर माना जाता है कि बेटियां, माता- पिता का ख्याल बेटों की तुलना में ज्यादा रखती हैं पर इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में दो बेटियों ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से 70 साल के बूढ़े पिता को घर से बाहर निकाल दिया। बाद में पुलिस ने बेटियों को बुलाकर समझाइश दी और बुजुर्ग को उनका हक वापस दिलवाया। एक महीने से रह रहे थे मन्दिर में। थाना बाणगंगा पर रमेश चंद्र चौहान उम्र 70 साल और पढ़े

भोपाल व इंदौर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Last Updated:  Sunday,   3:46 pm

भोपाल : मप्र के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की कवायद बहुत पुरानी है। पहले अर्जुन सिंह और बाद में दिग्विजय सिंह ने इंदौर व भोपाल में पुलिस कमिश्नरी लागू करने की पहल की थी लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब सीएम शिवराज ने भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का ऐलान किया है। कानून व्यवस्था की बढ़ती समस्याओं को देखकर लिया निर्णय। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था और पढ़े

वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त शिकारी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की तेंदुए की खाल व नाखून बरामद

Last Updated:  Saturday, November 20, 2021  7:18 pm

इंदौर : तेंदुए की खाल की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच व खुड़ैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों में एक शिकारी भी शामिल है, जो हिरण के शिकार में जेल जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की खाल, हड्डियां व नाखून जब्त किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है।शनिवार शाम एएसपी महू पुनीत गेहलोद ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। और पढ़े

शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पकड़ाए 5 बदमाश, हथियार व चोरी के 4 दोपहिया वाहन भी बरामद

Last Updated:  Friday, November 19, 2021  9:20 pm

इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश शराब की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। नावदापन्थ ब्रिज के नीचे बैठकर बना रहे थे डकैती की योजना। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि चार- पांच बदमाश, नावदापंथ ब्रिज के नीचे नावदापंथ स्थित शराब की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर विश्वास और पढ़े

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती, मां- बेटियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

Last Updated:  Thursday, November 18, 2021  11:36 pm

इंदौर : शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर घटित हुई इस घटना में अज्ञात बदमाशों ने घर में मौजूद मां, बेटी और नौकरानियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बड़ी बेटी को पिस्टल अड़ाई और करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी लूट ले गए। डकैती की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। डकैतों की संख्या 5 से 6 बताई गई है। टेप से बांध और पढ़े

चेन लूट सहित अन्य लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Last Updated:  Wednesday, November 17, 2021  9:29 pm

इंदौर : कनाड़िया पुलिस ने चेन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चेन लूट के साथ सुनसान रास्तों पर राहगीरों को भी निशाना बनाते थे। उनके कब्जे से चेन व नकदी सहित करीब 3 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। एएसपी राजेश रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता के जरिए ये खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर कनाड़िया थाना क्षेत्र में वाटर पार्क पुलिया के पास से पकड़ा गया। दोनों और पढ़े

ई – एफआईआर से दर्ज शिकायत पर पुलिस ने लैपटॉप चोर को किया गिरफ्तार

Last Updated:  Tuesday, November 16, 2021  3:08 pm

इंदौर : E- FIR के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर खजराना पुलिस ने लैपटॉप चोर को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से चुराया गया लैपटॉप बरामद किया गया है।पुलिस थाना खजराना पर दिनांक 29 10 2021 को फरियादी राजेश सावनेर पिता इंद्रेश सावनेर निवासी बी44 आइडिया स्कीम नंबर 134 ने E -FIR के माध्यम से बताया कि मैं अपने गृह ग्राम रतलाम गया था। वापस आकर देखा तो मेरे बेटे नितिन का लैपटॉप घर पर नहीं था अज्ञात बदमाश लैपटॉप और पढ़े

सुने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 बदमाश धराए

Last Updated:  Tuesday,   2:50 pm

इंदौर : सूने मकानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से घूम रही 04 चोरों की टोली को तेजाजीनगर पुलिस ने बन्दी बनाया है ।आरोपियों से चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।सोमवार को तेजाजीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिव रेसीडेंसी खंडवा रोड से इन बदमाशों को पकड़ा। उनके कब्जे से बरामद उपकरणों में लोहे की टामी, पिंचीस, हथोडी व अन्य हथियार शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों के नाम आवेश पिता रफीक उम्र 20 साल निवासी कोहिनूर कॉलोनी तीन और पढ़े

टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Monday, November 15, 2021  6:29 pm

इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच व थाना एरोड्रम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिए गए। सटोरियों से सट्टे में प्रयुक्त उपकरण, 3100 रुपए नकद व लाखों रू. के सट्टे का हिसाब-किताब बरामद किया गया। एरोड्रम क्षेत्र में चल रहा था सट्टा। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना एरोड्रम क्षेत्र के 81ए, शुभम पैलेस कॉलोनी में अवैध रुप से क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा संचालित हो रहा है। और पढ़े

रावजी बाजार पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 32 मोबाइल किए जब्त

Last Updated:  Sunday, November 14, 2021  6:28 pm

इंदौर : चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस तीन शातिर बदमाश थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी के मोबाइल को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से घूम रहे थे।उनके कब्जे से चोरी के 32 मोबाइल फोन सहित एक लोहे का छुरा, लोहे का सरिया, पाना, पेचकस, रस्सी व चोरी मे उपयोग किए जाने वाला सामान बरामद किया गया। आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर भूतिया मल्टी तीरथबाई स्कूल के पास पागनीसपागा, जूनी इन्दौर और पढ़े