Category Archives: क्राइम

सूदखोरों से प्रताड़ित होकर जहर पीने वाले परिवार के तीसरे सदस्य की मौत, सीएम ने सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Last Updated:  Saturday, November 27, 2021  11:26 pm

भोपाल : सूदखोरों से परेशान एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया था। मां और छोटी बेटी की शुक्रवार को ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ी बेटी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पति- पत्नी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। सरकार की खुली नींद, सीएम ने दिए सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। इस बीच इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश सरकार की नींद खुली। सीएम शिवराज और पढ़े

ई- कॉमर्स कम्पनी अमेज़ॉन के खिलाफ एफआईआर के गृहमंत्री ने दिए निर्देश

Last Updated:  Thursday, November 25, 2021  10:02 pm

इंदौर : ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन के जरिए जहर मंगवाकर युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है।बता दें कि लोधा कॉलोनी निवासी युवक आदित्य वर्मा ने अमेज़ॉन वेबसाइट पर ऑनलाइन आर्डर किया था। कम्पनी ने उसे जहर की डिलीवरी भी कर दी। उसे खाकर युवक ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक युवक के पिता रणजीत वर्मा और अन्य परिजन गुरुवार को गृहमंत्री मिश्रा से मिले और अमेज़ॉन कंपनी पर और पढ़े

प्रतिबंधित खुले मसालों की ब्रांडेड नाम से पैकिंग और विक्रय कर रही फर्म पर छापा, लाखों का अमानक स्तर का माल जब्त

Last Updated:  Thursday,   1:32 am

इंदौर : जिला प्रशासन और पुलिस की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक दिन पूर्व ही ड्राय फ्रूट्स में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच व खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को खुले खाद्य पदार्थ का व्यापार करने वाली आनंद मसाला फर्म पर छापा मारा। जूनी इंदौर क्षेत्र स्थित इस फर्म में प्रतिबंधित खुले मसाले की पैकिंग और विक्रय किया जा रहा था।लाईसेंस के अलावा अन्य ब्रांड और पढ़े

किशनगंज पुलिस की गिरफ्त में आए 4 शातिर नकबजन, नकदी सहित लाखों के जेवरात व कच्ची शराब बरामद

Last Updated:  Thursday,   1:26 am

इंदौर : पुलिस थाना किशनगंज ने शातिर नकबजनों की दो गैंग के 4 सदस्यों को अलग-अलग कारों में भारी मात्रा में कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से थाना किशनगंज क्षेत्र में की गई नकबजनी की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। चारों आरोपियों से लाखों रूपए के सोने –चांदी के जेवर , नकदी व चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। और पढ़े

बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार करवाने वाले गिरोह के सरगना सहित 5 आरोपी और 4 महिला सहयोगी गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, November 24, 2021  9:35 pm

इंदौर : बांग्लादेश से युवतियों को काम दिलाने के बहाने अवैध रूप से भारत में लाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इंदौर पुलिस ने उसके सरगना सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सरगना के सहयोगी और स्थानीय एजेंट शामिल हैं। गिरोह का सरगना मूलतः बांग्लादेशी होकर बीते कई वर्षों से नाम बदलकर भारत में रह रहा था। अब तक वह हजारों बांग्लादेशी युवतियों को भारत में प्रवेश करवाकर देह व्यापार और पढ़े

लिफ्ट लेने के बहाने लड़की ने फरियादी से की रुपयों की मांग, बेग लेकर हुई रफूचक्कर

Last Updated:  Wednesday,   2:33 am

इंदौर : मुंह पर स्कार्फ बांधे कोई लड़की आपसे हाथ देकर लिफ्ट मांगे तो सावधानी बरतें, क्योंकि लिफ्ट लेने वाली लड़की आपको छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर सकती है। आप पर नुकीले हथियार से हमला भी कर सकती है। ऐसी ही घटना पत्रकार प्रकाश तिवारी के साथ घटित हुई। लिफ्ट लेकर की रुपयों की मांग। पत्रकार प्रकाश तिवारी सोमवार 22 नवम्बर की रात बाइक पर जवाहर मार्ग से अपने घर लौट रहे और पढ़े

डॉयफ्रूट्स की फैक्ट्री और दुकान पर पुलिस और खाद्य विभाग का छापा, पिस्ता व बादाम कतरन में की जा रही थी मिलावट

Last Updated:  Tuesday, November 23, 2021  9:08 pm

इंदौर : ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालों के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इसके तहत रामानंद नगर में घर से संचालित फैक्ट्री एवं विशाल ट्रेडर्स सियागंज पर छापा मारा गया। इन स्थानों परप्रतिबंधित अमानक स्तर के खुले ड्राय फ्रूट बादाम कतरन, मूंगफली कतरन व पिस्ता में कलर्ड मूंगफली की मिलावट कर आम जनता से छल एवं धोखाधड़ी पूर्वक अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच व खाद्य एवं और पढ़े

दो वाहन चोरों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया, चार पहिया वाहन बरामद

Last Updated:  Tuesday,   12:51 am

इंदौर : चार पहिया वाहन टाटा एस चुराने वाले दो बदमाशों को थाना तेजाजीनगर पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों से चार पहिया वाहन (छोटा हाथी) कीमत 03 लाख रुपए का बरामद किया गया है। दिनांक 15.11.2021 को फरियादी मनोज पिता गोवर्धन लाल वर्मा नि. झोपडपट्टी पुलिस लाइन के पीछे राजेन्द्र नगर इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश उसका चार पहिया वाहन टाटा एस (छोटा हाथी) क्र. एम.पी. 09 एल.क्यू.2391 चुराकर ले गया है। फरियादी की और पढ़े

दो मुंहे सांप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए है सांपों की कीमत

Last Updated:  Monday, November 22, 2021  9:24 pm

इंदौर : दो मुंहा सांप (रेड सेंड बोया) के 4 तस्कर, थाना गौतमपुरा पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। आरोपीगण इन्हें अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से मुहमांगी कीमत में बेचने की फिराक में थे। दो मुंहा सांप की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखो रुपए बताई गई है। आरोपियों से 2 , दो मुंह के सांप, 2 मोटरसाइकिल, 1 तोलकांटा और 30 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।पकड़े गए आरोपियों के नाम छगनलाल पिता हीरालाल तिवडिया उम्र 37 साल और पढ़े

अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Monday,   9:20 pm

इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना हीरानगर की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।आरोपियों के कब्जे से 03 अवैध पिस्टल, 03 कारतूस और 01 दोपहिया वाहन बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपियों के नाम 1.आवेश खान पिता मो.हनीफ उम्र 28 साल नि. बालदा कंपाउंड, छोटी ग्वालटोली इंदौर 2.हनीफ बेग पिता हमीद बेग उम्र 19 साल नि. मदीना मस्जिद के सामने, आजाद नगर, इंदौर और 3. अजहर बेग पिता आरिफ बेग उम्र 22 साल नि. और पढ़े