Category Archives: क्राइम

बैतूल में बस- ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 की मौत, 25 घायल

Last Updated:  Thursday, December 2, 2021  5:01 pm

बैतूल : मुलताई के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्ती के साथ उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस सूत्रों और पढ़े

शातिर ठग ने शादी का झांसी देकर की लाखों की धोखाधड़ी, कई लोगों के साथ ठगी की बात भी आई सामने

Last Updated:  Wednesday, December 1, 2021  8:40 pm

इंदौर : शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नागपुर के रहने वाले सचिन शत्रुघ्न प्रसाद पांडेय ने इंदौर में एक युवती को शादी का झांसा देकर 15 लाख रुपए से भी अधिक की ठगी की है। सचिन पांडेय ने उक्त युवती के फ्लेट का सौदा एक बिल्डर के साथ कर दिया और उसके बदले में प्राप्त 15 लाख रुपए की राशि लेकर फरार हो गया। इसके अलावा आरोपी सचिन ने और पढ़े

नाबालिग बालिका के साथ बुरी हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने किया दण्डित

Last Updated:  Wednesday,   8:38 pm

इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया है।जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीमती पावस श्रीवास्‍तव पन्‍द्रहवें अपर सत्र न्‍यायाधीश एवं विशेष न्‍यायाधीश (पॉक्‍सो एक्‍ट), जिला इंदौर के न्‍यायालय ने थाना खुडैल के अपराध क्र. 104/2016, विशेष प्रकरण क्रमांक 95/2016, में निर्णय पारित करते हुए आरोपी लाला सिंह चिराड़ उम्र 55 वर्ष जिला इंदौर (म0प्र0) को दोषी पाते हुए धारा 354 और पढ़े

भ्रष्ट पटवारी 4 वर्ष के कारावास और 1 करोड़ 80 लाख के जुर्माने से दंडित

Last Updated:  Wednesday,   8:33 pm

इंदौर : भ्रष्‍टाचार के आरोपी पटवारी को विशेष अदालत ने 04 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 करोड 80 लाख रूपए के जुर्माने से दण्डित किया है ।उप संचालक (अभियोजन) बीजी शर्मा ने बताया कि न्‍यायालय- श्रीमान यतीन्‍द्र कुमार गुरू (विशेष न्‍यायाधीश एवं प्राधिकृत अधिकारी म.प्र. विशेष न्‍यायालय अधिनियम 2011) जिला इंदौर के न्‍यायालय ने म.प्र. राज्‍य लोकायुक्‍त कार्यालय, उज्‍जैन के अपराध क्रमांक 102/11, विशेष प्रकरण क्रमांक 03/15 में निर्णय पारित करते हुए आरोपी ओमप्रकाश विश्‍वप्रेमी पिता प्रहलाद पटवारी निवासी और पढ़े

सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती

Last Updated:  Monday, November 29, 2021  6:32 pm

भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार की अंतिम सदस्य अर्चना जोशी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक-एक कर परिवार के पांचों सदस्य मौत के मुंह में चले गए। पति संजीव जोशी की रविवार को मौत हो गई थी, जबकि उसके पहले दोनों बेटियों और बुजुर्ग मां ने एक- दो दिनों के अंतराल में दम तोड़ दिया था। इस दर्दनाक घटना ने भोपाल के साथ पूरे प्रदेश को और पढ़े

दो मुंह वाले साँप के साथ एक आरोपी पकड़ाया, 50 लाख रुपए बताई गई है बरामद साँप की कीमत

Last Updated:  Monday,   6:29 pm

इंदौर : दो मुंह वाले सांप की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो मुंह वाला एक सांप बरामद किया गया । दो मुंह वाले सांप की अन्तराष्टीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये कीमत बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दवाई बनाने के लिए दो मुंह के सांप की तस्करी की जाती है।मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को कल्याण मिल तिराहे से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने और पढ़े

महिलाओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल शो रूम लूटने की बना रहे थे योजना

Last Updated:  Monday,   6:27 pm

इंदौर : मोबाइल शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश, विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पकड़े गए आरोपी हाल ही जेल से छूटे थे। बाहर आते ही महिलाओं से पर्स व चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे थे। सत्य साईं चौराहे के पास से पकड़े गए बदमाश। विजयनगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि सत्य साईं चौराहे के पास खाली प्लॉट पर कुछ संदेही युवक खड़े हैं। यह लोग किसी वारदात की और पढ़े

मां के घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने से तनाव में आई बड़ी लड़की ने लगाई फांसी, पुलिस ने त्वरित पहुंचकर बचाई जान

Last Updated:  Monday,   6:22 pm

इंदौर : फाँसी पर झूली लड़की को थाना पलासिया पुलिस ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। मां के घर छोड़कर प्रेमी के साथ चले जाने से तनाव में आकर लड़की ने यह कदम उठाया था। ये था पूरा मामला। थाना पलासिया पर रविवार दिनांक 28.11.2021 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीट गीताभवन ड्यूटी पर तैनात आरक्षक भागचन्द्र एवं आरक्षक श्रवण को सूचना दी गई कि बडी ग्वाल टोली इन्दौर में मकान के अन्दर एक लड़की गले में फांसी का फन्दा और पढ़े

मौज- मस्ती के लिए दो पहिया वाहन चुराकर बेचनेवाला आरोपी पकडाया, तीन बाइक बरामद

Last Updated:  Sunday, November 28, 2021  6:57 pm

इंदौर : क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना हीरानगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 3 दो पहिया वाहन, कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए के बरामद किए गए हैं।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोविंद पिता बाबूलाल यादव निवासी 504- बी तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर होना बताया। बरामद वाहन उसने बाणगंगा व हीरानगर थाना क्षेत्र से चुराए थे, जिनकी चोरी की रिपोर्ट भी दोनों थानों में दर्ज है। आरोपी के मुताबिक वह मौज मस्ती और पढ़े

उज्जैन रोड पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं

Last Updated:  Saturday, November 27, 2021  11:31 pm

उज्जैन : उज्जैन इंदौर रोड पर राजोदा सिलोदा के बीच कार में भीषण आग लग गई। एकाएक लगी इस आग में कार पूरीतरह जलकर खाक हो गई पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जाता है कि आकाश व अभिषेक नामक युवक बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार एमपी 07cd 0276 केडेश बोर्ड में से धुंआ निकलने लगा जिसके बाद कार ने आग पकड़ ली। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों और पढ़े