Category Archives: क्राइम

साढू के हत्यारे 10 हजार के इनामी आरोपी को परदेशीपुरा पुलिस ने धर- दबोचा

Last Updated:  Saturday, November 13, 2021  6:32 pm

इंदौर : साढू की हत्या कर भागे आरोपी को, पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 24 घण्टे के अंदर गिरफतार कर लिया। पत्नी द्वारा घर छोड़कर मायके जाने से, अपने सुसराल वालों से नाराज होकर आरोपी ने उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया था।एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया कि दिनांक 12/11/2021 को हुकुमचंद मिल मैदान स्थित झोपड़ी में हेमंत मोरे की हत्या उसके साढू दीपक पण्डित ने कर दी थी और फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश देने के और पढ़े

बाणगंगा पुलिस ने किया सुरक्षा गार्ड के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, साथी गार्ड ही निकला हत्यारा

Last Updated:  Saturday,   6:28 pm

इंदौर : पुलिस थाना बाणगंगा नें 48 घण्टे में सुरक्षा गार्ड के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। साथी सुरक्षा गार्ड ने ही मृतक के बैंक खाते में जमा रकम निकालने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के एटीएम से 06 बार में कुल 49,000 रुपए निकाले थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से मृतक का एटीएम कार्ड और एटीएम से निकाले 45 हजार रुपए जब्त किए गए और पढ़े

पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद

Last Updated:  Saturday,   1:27 pm

इंदौर : पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए 04 शातिर बदमाश, घटना को अंजाम देने के पूर्व ही, पुलिस थाना खजराना की पकड़ में आ गए। आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, चाकू व लोहे की राड बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाश हैं, जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी। खजराना पुलिस टीम को 11-12 नवंबर 2021 की रात में मुखबिर और पढ़े

मॉडलिंग के नाम पर बोल्ड फ़ोटो बुलवाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Friday, November 12, 2021  4:05 pm

इंदौर : मॉडलिंग की फर्जी कंपनी बनाकर लड़कियों को सिलेक्शन का लालच देकर व बोल्ड फोटो वायरल करने की धमकी देकर रूपये की मांग करने वाला आरोपी सायबर सेल इंदौर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी मॉडलिंग में रूचि रखने वाले लड़के व लड़कियों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर रखता था और इंस्टाग्राम आईडी से लड़के व लड़कियों से सम्पर्क करता था।मॉडलिंग में चांस देने के नाम पर आरोपी, लड़के- लड़कियों के बोल्ड फोटो/ विडियो मंगवाता था और रजिस्ट्रेशन और पढ़े

बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास

Last Updated:  Friday,   4:01 pm

इंदौर : नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 05 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है।जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तवव ने बताया कि दिनांक 10.11.21 को नीलम शुक्ला विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो), जिला इंदौर के न्यायालय ने थाना क्षिप्रा के अपराध क्र. 146/16, विशेष प्रकरण क्रमांक 150/16, में निर्णय पारित करते हुए आरोपी घनश्याम पिता काशीराम उम्र 52 वर्ष निवासी – ग्राम बरलई जागीर स्टेशन रोड़, तहसील सांवेर, थाना क्षिप्रा, जिला इंदौर (म0प्र0) को दोषी और पढ़े

कांग्रेस विधायक के 17 वर्षीय बेटे ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी

Last Updated:  Thursday, November 11, 2021  9:36 pm

जबलपुर : बरगी से कांग्रेस के विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि विभव ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर फायर किया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला। बताया जाता है कि घटनास्थल से पुलिस को विभव का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पापा-मम्मी को अच्छा बताते हुए घटना और पढ़े

समझौते के बहाने बुलाकर जीजा पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया

Last Updated:  Thursday,   12:45 pm

इंदौर : जीजा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विवाद होने पर समझौते के बहाने बुलाकर फरियादी पर हमला कर दिया था। ये था मामला। आजाद नगर इलाके में 8 नवंबर को भरत जोशी निवासी मयूरनगर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस घटना में भरत को सिर व चेहरे पर 6-7 चाकू के वार किये थे, जिसमें कुल 60 टांके आए थे। आजाद नगर पुलिस ने और पढ़े

महू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ढूंढ निकाला शिक्षिका का रुपयों से भरा बैग

Last Updated:  Thursday,   12:42 pm

इंदौर : शिक्षिका के हाथों से गुम हुआ बच्चों की स्कूल फीस वाला बैग महू पुलिस ने कुछ ही समय में ढूंढकर उनके सुपुर्द कर दिया।शिक्षिका ने महू पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए उसे धन्यवाद दिया। ये था घटनाक्रम। बुधवार, 10 नवंबर 2021 को थाना महू पर फरियादिया आयशा पिता मकसूद खान उम्र 42 वर्ष निवासी सिग्नल विहार कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह न्यू स्टार मिडिल स्कूल मोती महल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। बुधवार और पढ़े

राजस्थान में बस- टैंकर में भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

Last Updated:  Wednesday, November 10, 2021  6:14 pm

इंदौर : राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस और टैंकर ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत के बाद जा बस में आग लग गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल 12 लोगों के घायल होने और जिंदा जलने से मौत होने की खबर है।मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में हादसे के समय करीब 25 लोग सवार थे। और पढ़े

जिलाबदर बदमाश को चंदन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   3:20 pm

इंदौर : जिला बदर बदमाश अजय मकवाना निवासी हरिओम नगर पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक पूर्व के अपराध दर्ज हैं। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था पर वह जिलाबदर अवधि में घर के आसपास ही घूमता पाया गया। थाना चंदन नगर पुलिस राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया और पढ़े