Category Archives: क्राइम

भंवरकुआ थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की चेन लूटकर बदमाश हुए फरार

Last Updated:  Wednesday, October 27, 2021  9:13 pm

इंदौर : भवर कुआं थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आते- जाते लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। चेन लूटकर हुए फरार। फरियादी नितेश खंडेलवाल पेस्टिसाइड कारोबारी हैं। वे बुधवार को घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। होलकर कॉलेज के समीप पीछे से आए अज्ञात बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट और पढ़े

कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल

Last Updated:  Wednesday,   6:23 pm

इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण मोरवाल को एक दिन की रिमांड के बाद महिला थाना पुलिस ने बुधवार को पुनः अदालत में पेश किया। जेएमएफसी मीनाक्षी शर्मा की कोर्ट ने पुलिस और आरोपी पक्ष के वकील की दलील सुनने के बाद आरोपी करण मोरवाल को 8 नवम्बर 2021 तक न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजने का आदेश दिया।बता दें कि बड़नगर विधायक का पुत्र करण मोरवाल दुष्कर्म के मामले और पढ़े

क्राइम ब्रांच की सायबर सेल ने धोखाधड़ी के शिकार आवेदक को वापस दिलवाई एक लाख रुपए से अधिक राशि

Last Updated:  Wednesday,   3:07 pm

इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने ठगी के शिकार आवेदक के 1,15,999/- रूपये वापस दिलवाए। yatra.com को Google पर सर्च करते समय मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करने पर, आवेदक ठगों के जाल में फंस गया। ठग द्वारा आवेदक से TeamViewer एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई गई और उसके जरिए आवेदक का मोबाइल एक्सेस कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। योगेश पिता महेंद्र सिंह वर्मा ने क्राइम ब्रांच इंदौर और पढ़े

कांग्रेसी विधायक का दुष्कर्मी पुत्र एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Last Updated:  Wednesday,   3:03 pm

इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले का आरोपी करण मोरवाल को अदालत ने एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। उसे पुलिस ने रविवार को मक्सी के पास से धर- दबोचा था। इस बीच पीड़िता ने भी डीआईजी मनीष कपूरिया से मुलाकात कर आरोपी करण को सख्त सजा दिलवाने की मांग और पढ़े

खजराना पुलिस ने चेन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद

Last Updated:  Wednesday,   3:00 pm

इंदौर : दो शातिर लुटेरे पुलिस खजराना की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन व अंगूठी के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चाकू भी बरामद किया गया है। खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति स्टार चौराहा के पास करिश्मा मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। इसपर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके कब्जे से बरामद चेन व अंगूठी उन्होंने स्टार चौराहे से लूटना कबूला। और पढ़े

निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो ठगोरों को खिलाई हवालात की हवा

Last Updated:  Wednesday,   2:57 pm

इंदौर : फ़र्ज़ी एडवाइजरी कंपनियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। वृद्ध और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी की गई है। ठगाए लोगों ने कलेक्टर से की थी शिकायत। बता दें कि बीते दिनों इंदौर के टेलीफोन नगर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध एवं सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी ने कलेक्टर मनीष सिंह को दी गई लिखित शिकायत में बताया था कि इंदौर में स्टॉक ब्रोकिंग और पढ़े

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त

Last Updated:  Wednesday,   2:54 pm

इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला बदमाश, पुलिस थाना परदेशीपुरा की पकड़ में आया है। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर 12 ग्राम कीमत 1 लाख रुपए ) बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी रतलाम जिले के थाना जावरा शहर में भी ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में वांछित है। भंडारी ब्रिज के पास से पकड़ा और पढ़े

भूमाफिया दीपक मद्दा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Last Updated:  Wednesday,   2:49 pm

इंदौर : इनामी भूमाफिया दीपक मद्दे की जमानत याचिका इंदौर हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी सराहना हाईकोर्ट ने की। अपने आदेश में हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के भू माफियाओं की जमानत से समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा जिन्होंने आम जनता के भूखंडों पर अवैध कब्जे किए हैं। पुलिस-प्रशासन को लगातार ऐसे लोगो के खिलाफ शिकायतें भी बड़ी संख्या में मिल रही हैं। दीपक मद्दे और पढ़े

रुचि सोया में डकैती डालने की योजना बना रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त

Last Updated:  Monday, October 25, 2021  3:13 pm

इंदौर : लसूड़िया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बदमाश आकाश लहरी को अपने चार अन्य साथियों के साथ खतरनाक हथियारों से सुसज्जित होकर डकैती की योजना बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। रुचि सोया फैक्ट्री में डालने वाले थे डाका।. पुलिस को रविवार 24 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लसूडिया क्षेत्र का जिला बदर बदमाश आकाश लहरी अपने चार अन्य साथियों के साथ हथियारबंद होकर नट बोल्ट चौराहे के पास स्थित रुचि सोया फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना और पढ़े

सदर बाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पर लगाई गई रासुका

Last Updated:  Monday,   3:10 pm

इंदौर : शहर में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं इनमें लिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मुहिम पुलिस द्वारा चलाई जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी सदरबाजार एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश विशाल पिता कृष्णराव दातिर उम्र 33 साल निवासी मल्हाराश्रम के पास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है, जिसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, चाकू बाजी, मारपीट,चोरी , अवैध शराब एवं अवैध हथियार रखकर जान और पढ़े