Category Archives: क्राइम

ओमेक्स हिल्स में हुई डकैती के 4 आरोपी गिरफ़्तार

Last Updated:  Thursday, March 18, 2021  4:18 am

आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में। पडोसी बिल्डिग के नौकर ने हीं अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था डकैती की घटना को अंजाम। वारदात को अजाम देने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार। इंदौर : राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में 11 व 12 मार्च 21 की मध्य रात्रि में त्यागी परिवार के घर में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती को अंजाम देनेवाले 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में और पढ़े

चंदन नगर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश जुबेर रासुका में निरुद्ध

Last Updated:  Wednesday, March 17, 2021  12:15 pm

इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने शातिर बदमाश जुबेर पिता यूसुफ को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( एनएसए) के तहत निरुद्ध कर दिया। उसे सेंट्रल जेल इंदौर भिजवाया गया है।कुख्यात बदमाश जुबेर के विरुद्ध थाना चंदन नगर में 18 अपराध दर्ज हैं। उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनएसए व जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है फिर भी बदमाश की आपराधिक गतिविधियों में कमीं नहीं आई। अतः चंदन नगर पुलिस ने पुनः बदमाश जुबेर पर रा.सु.का की कार्रवाई और पढ़े

बेटमा में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने किया पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, अब स्थिति नियंत्रण में..

Last Updated:  Tuesday, March 16, 2021  4:53 am

इंदौर : बेटमा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद स्थिति अब नियंत्रण में बताई गई है। एसपी पश्चिम महेशचंद्र जैन, एसडीएम, तहसीलदार बजरंग बहादुर ने पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल धारा 144 नहीं लगाई गई है। जिला व पुलिस प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।बताया जाता है कि सोमवार और पढ़े

बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दोषी पाए गए आतंकी आरिज को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

Last Updated:  Monday, March 15, 2021  8:37 pm

नई दिल्ली : बाटला हाउस एनकाउंटर में दोषी ठहराए गए आरिज खान को दिल्ली की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ मानते हुए फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 8 मार्च को अपने फैसले में कहा था कि एनकाउंटर के वक्‍त आरिज खान मौके पर ही था और वो पुलिस की पकड़ से भाग निकला था। अदालत ने कहा कि उसने भागने से पहले पुलिसवालों पर फायरिंग की थी। कोर्ट ने कहा और पढ़े

सीमेंट कारोबारी की लाश बरामद, सिर में लगी थी गोली, पिस्टल पास में पड़ी मिली

Last Updated:  Monday,   4:43 am

इंदौर : हातोद थाना क्षेत्र के बुडानिया रोड पर गौतमपुरा निवासी हरिसिंह राठौर की लाश पड़ी पाई गई। उसके सिर में गोली लगी है। पास में ही पिस्टल पड़ी पाई गई। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक हरी सिंह का सीमेंट का कामकाज था। उसी सिलसिले में वह इंदौर आया था। बाद में उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एएसपी प्रशांत चौबे भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव और पढ़े

नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद

Last Updated:  Monday,   4:40 am

इंदौर : एक वर्ष पूर्व अपहत हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को थाना कनाडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।नाबालिग बालिका को भी बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालिका की बरामदगी पर 02 हजार रु का इनाम घोषित किया गया था। बताया जाता है कि गत वर्ष 7 जून 2020 को उक्त 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर आरोपी बंटी उपाध्याय पिता मदनलाल उपाध्याय उम्र 33 साल निवासी राम कृष्ण बाग और पढ़े

अवैध हथियारों के कारोबार व खरीद- फरोख्त में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

Last Updated:  Sunday, March 14, 2021  6:54 pm

इंदौर : पलासिया पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले कुल 4 आरोपियों को बन्दी बनाया है। उनके कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।मुखबिर की सूचना पर अलंकार पाईंट के पीछे गीता भवन चौराहे इन्दौर के पास से मनीष पाण्डे पिता दुर्गा प्रसाद पाण्डे उम्र 25 साल निवासी 9/1 अयोध्या अपार्टमेंट रसगुल्ला हाउस के पास मनोरंमा गंज इन्दौर स्थाई पता ग्राम तन्दुई थाना कोदियारा जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को और पढ़े

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को एनआईए ने किया गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday,   4:12 pm

इंदौर : उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित एंटीलिया आवास के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे को लगभग 12 घंटे तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले ठाणे की अदालत ने सचिन वझे को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे को अदालत रविवार को अदालत में पेश करेगी।NIA का कहना है कि और पढ़े

महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, March 13, 2021  5:01 pm

इंदौर : मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बना लिया है।क्राइम ब्राँच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति सदर बाजार क्षेत्र का निवासी है। मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के संदेही व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रोहन (परिवर्तित नाम) होना बताया। उसने थाना मल्हारगंज क्षेत्र में लोहारपट्टी मस्जिद के सामने और पढ़े

चार पहिया वाहनों से मोबाइल उड़ाकर खरीदने- बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

Last Updated:  Saturday,   5:10 am

इंदौर : कनाडिया पुलिस को वाहनों से मोबाइल फोन चोरी करने व उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले 02 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने बदमाशों द्वारा विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए 20 मोबाइल फोन जप्त किए हैं।कनाडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ बदमाश चोरी के मोबाइल बेचने की नीयत से छोटा राजवाड़ा के पास खड़े हैं। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से आरोपी मनीष पिता सोहन टोडरमल उम्र और पढ़े