Category Archives: देश

चार्टर्ड प्लेन उतरते समय दुर्घटना ग्रस्त, 08 घायल

Last Updated:  Saturday, September 16, 2023  3:28 pm

मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी और पढ़े

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, September 2, 2023  4:12 pm

नई दिल्ली: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। केनरा बैंक से जुड़े 538 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले ईडी (ED) ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि ईडी ने केनरा बैंक की एक शिकायत पर गोयल, उनकी पत्नी अनिता गोयल, आनंद शेट्टी और जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड के खिलाफ 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया था। इस मामले और पढ़े

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

Last Updated:  Wednesday, August 30, 2023  12:52 am

दो सौ रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर। उज्ज्वला योजना के तहत आनेवाले सिलेंडरों पर मिलेगी 400 रुपए की सब्सिडी। उज्ज्वला योजना में 75 लाख नए कनेक्शन देंगे। नई दिल्ली : रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने बहनों को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में सरकार ने 200 रुपए की कटौती की है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 400 रुपए और पढ़े

अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के मंत्र को लेकर तेजी आगे बढ़ रहा है देश..

Last Updated:  Saturday, August 26, 2023  12:24 am

डिजिटल नवाचारों से सेवाओं को किया गया है बेहतर, पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ी है – केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह। साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने किया नया मुकाम – मंत्री सखलेचा। दो दिवसीय 26वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉफ्रेंस संपन्न। इंदौर : केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि देश अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के मंत्र को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस परिकल्पना को और पढ़े

चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग पर संघ प्रमुख ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Last Updated:  Thursday, August 24, 2023  9:29 am

नागपुर : आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत ने चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा, “अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं उतरा था, हमारे वैज्ञानिकों ने लंबे परिश्रम के बाद वहां उतरने का पहला मान प्राप्त किया है। संपूर्ण देश के लिए ही नहीं, सारे विश्व की मानवता के लिए। सारे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् की अपने स्नेह से और पढ़े

भारत ने रचा इतिहास, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत

Last Updated:  Wednesday, August 23, 2023  9:41 pm

चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को दी बधाई। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है : मोदी बंगलुरु : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रच दिया। बुधवार शाम ठीक 06 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करते ही भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान उतारा और पढ़े

केंद्रीय अंतरिक्ष राज्यमंत्री से मिले इसरो अध्यक्ष, चंद्रयान -3 की स्थिति के बारे में कराया अवगत

Last Updated:  Tuesday, August 22, 2023  6:17 pm

मौसम अनुकूल रहने पर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान – 3 नई दिल्ली : इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ.एस सोमनाथ ने केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। डॉ. सोमनाथ ने उन्हें 23 अगस्त 2023 की शाम चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्थिति और तैयारी के बारे में अवगत कराया। और पढ़े

तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी आग से मचा हड़कंप

Last Updated:  Saturday, August 19, 2023  9:08 pm

पांढुर्ना स्टेशन के समीप लगी आग। आग पर शीघ्र पाया गया काबू, जानमाल की नहीं हुई क्षति। छिंदवाड़ा : दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह आग लग गई। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर आगे जाने के बाद यात्रियों ने ट्रेन की पैंट्री कार से धुआं और लपटें उठती देखीं। उस समय ट्रेन नागपुर की ओर आगे बढ़ रही थी। इसपर तत्काल चेन खींचकर यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई।टीटीई ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और पढ़े

इसी माह हो सकता है पैसेंजर एंड पार्सल कार्गो लाइनर ट्रेन का ट्रायल

Last Updated:  Sunday, August 13, 2023  6:17 pm

नई दिल्ली : देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द संचालित होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी ट्रेन को विश्व विख्यात रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बनाया जा रहा है। इसका डबल डेकर कोच की तरह प्रोटोटाइप शैल बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसकी फर्नीशिंग पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें पैसेंजर व पार्सल एक-साथ चलेंगे, जिससे भारतीय रेल को फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रेन और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में रखी संत रविदास मंदिर की आधारशिला

Last Updated:  Sunday,   6:13 pm

संत रविदास के भव्य और दिव्य मंदिर का 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़तुमा सागर में 11 एकड़ भूमि पर लगभग100 करोड़ की लागत से आकार लेने वाले संत शिरोमणी रविदास के स्मारक और मंदिर का वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने शिला-पट्टिका का अनावरण किया और मंदिर की प्रतिकृति का अवलोकन भी किया। भूमिपूजन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सम्प्रदायों के साधु-संतों का अभिवादन किया। इसी के और पढ़े