प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में रखी संत रविदास मंदिर की आधारशिला
संत रविदास के भव्य और दिव्य मंदिर का 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़तुमा सागर में 11 एकड़ भूमि पर लगभग100 करोड़ की लागत से आकार लेने वाले संत शिरोमणी रविदास के स्मारक और मंदिर का वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने शिला-पट्टिका का अनावरण किया और मंदिर की प्रतिकृति का अवलोकन भी किया। भूमिपूजन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सम्प्रदायों के साधु-संतों का अभिवादन किया। इसी के और पढ़े











