Category Archives: देश

ओमिक्रोन की रफ्तार तेज पर घातक नहीं इसका संक्रमण, 3 से 5 दिन में ठीक हो रहे ज्यादातर मरीज- डॉ. पांडे

Last Updated:  Sunday, January 9, 2022  1:51 pm

इंदौर : नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नए साल 2022 के आगमन के साथ ही संक्रमण में आई तेजी बरकरार है। 7 जनवरी को 618 पॉजिटिव मिलने के बाद 8 जनवरी को भी 621 संक्रमित मिले। देखा जाए तो जनवरी के 8 दिनों में ही इंदौर में 2900 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। ये आंकड़ा कहां जाकर थमेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में आगे क्या हालात हो सकते और पढ़े

यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी तक केवल हाईटेक प्रचार की अनुमति

Last Updated:  Saturday, January 8, 2022  8:21 pm

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव तारीखों की घोषणा की।सबसे अहम बात ये है कि 15 जनवरी तक केवल हाईटेक चुनाव प्रचार किया जा सकेगा। प्रत्यक्ष रूप से जनसभा, रैली, पदयात्रा पर रोक रहेगी। यूपी में सात चरणों में होगा मतदान। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि यूपी में सात, मणिपुर में और पढ़े

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर भड़के बीजेपी नेता, कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप

Last Updated:  Thursday, January 6, 2022  8:03 am

भोपाल : पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा खिलवाड़ किए जाने को लेकर देशभर में आक्रोश जताया जा रहा है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री के काफिले को रोड ब्लॉक कर रोके जाने की घटना को साजिश करार देते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है। पंजाब के सीएम ने फोन नहीं उठाया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक पर पंजाब सरकार और पढ़े

पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक, कार्यक्रम में भाग लिए बिना लौटे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated:  Wednesday, January 5, 2022  9:06 pm

नई दिल्ली : बुधवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा में गंभीर चूक के चलते वापस लौटना पड़ा। लौटते समय बठिंडा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि ” अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।” ये था घटनाक्रम । प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह पंजाब दौरे पर गए थे। कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद वे फिरोजपुर में और पढ़े

माता वैष्णो देवी परिसर में मची भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को मुआवजे का ऐलान

Last Updated:  Sunday, January 2, 2022  12:39 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन परिसर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह, नित्यानंद राय बीजेपी से बात की और और पढ़े

दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 4 करोड़ हुए वसूल, कम्पनी के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, January 1, 2022  8:52 pm

भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी को 20 लाख की रिश्वत दिए जाने के मामले में दिलीप बिल्डकॉन पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है।कम्पनी के देशभर में नई दिल्ली, बंगलौर, कोचीन, गुडगांव, भोपाल आदि स्थानों पर छापे मारे गए। एनएचएआई के अधिकारी सहित निजी कंपनी के जीएम, ईडी और चार अन्य लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के भाई भी शामिल हैं। सभी ठिकानों पर छापे में और पढ़े

ईथेनॉल पर जीएसटी में की गई कटौती, सस्ता होगा ईंधन…!

Last Updated:  Friday, December 17, 2021  2:13 pm

नई दिल्ली : इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की स्कीम पर जीएसटी में कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल में मिलाने के काम आने वाले इथेनॉल पर जीएसटी में 13 फीसदी की कटौती की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रयोग किए जाने वाले इथेनॉल पर अब 5 फीसद जीएसटी लगेगा। जीएसटी की दरें घटाने के बाद ईंधन की कीमतों में कटौती की संभावना है। सरकार ने जारी किया है रोडमैप। बता दें कि भारत और पढ़े

भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम- पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, December 14, 2021  6:42 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। उन्होंने काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और पावन गंगा नदी में पवित्र स्नान भी किया। सनातन संस्कृति का प्रतीक है काशी विश्वनाथ धाम। ‘नगर कोतवाल’ (भगवान काल भैरव) के चरणों में प्रणाम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं होता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए और पढ़े

पत्रकारों को धमकाने के लिए न हो राज्य की ताकत का इस्तेमाल- सुप्रीम कोर्ट

Last Updated:  Saturday, December 11, 2021  4:12 pm

इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य को अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी राजनीतिक ओपिनियन या जर्नलिस्ट को धमकाने के लिए नहीं करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक वर्ग को इसके लिए देश भर में आत्ममंथन करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त टिप्पणी करते हुए एक न्‍यूज पोर्टल और अन्य के खिलाफ पश्चिम बंगाल में दर्ज केस को खारिज कर दिया।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसके कौल की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि हमारा और पढ़े

सैन्य सम्मान के साथ किया गया सीडीएस जनरल रावत का अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

Last Updated:  Saturday,   1:23 am

नई दिल्ली : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में अपनी जिंदगी गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट स्थित बरार चौक पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत पार्थिव देह एक ही चिता पर रखी गई थी। चिता को उनकी बेटियों ने मुखाग्नि दी।इस दौरान उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई।इससे पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर और पढ़े