Category Archives: देश

चुनाव लड़ने के अनिच्छुक हैं दिग्विजय सिंह, केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा फैसला

Last Updated:  Saturday, March 23, 2019  3:19 pm

इंदौर: सीएम कमलनाथ भले ही दावा कर रहे हों कि उन्होंने दिग्विजयसिंह को भोपाल जैसी कठिन सीट से लड़ने के लिए मना लिया है लेकिन राजनीति के शातिर खिलाड़ी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह इसके पीछे छुपे मन्तव्य को बखूबी समझ रहे हैं। शनिवार को इंदौर आए दिग्विजय सिंह से जब इस बारे में सवाल किया गया तो वे असहज नजर आए। उनके हावभाव से साफ नजर आ रहा था कि वे राजगढ़ के अलावा कहीं ओर से चुनाव नहीं और पढ़े

अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर लगाया बैन

Last Updated:  Friday, March 22, 2019  3:47 pm

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर में बड़ा कदम उठाते हुए अलगाववादियों पर एक और चोट की है। उसने अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ { जम्मू- कश्मीर लिबरेशन फ्रंट } पर प्रतिबंध लगा दिया है। कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। यासीन मलिक अपने संगठन के जरिये अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देते रहे हैं। भारतीय पासपोर्ट पर पाकिस्तान जाकर वे भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। इसी और पढ़े

नीलाम होंगी नीरव मोदी की महंगी कारें और पेंटिंग्स

Last Updated:  Friday,   10:46 am

मुम्बई: लंदन में भगौड़े नीरव मोदी खतरनाक कैदियों के बीच जेल की हवा खा रहे हैं, वहीं यहां भारत में उसकी पत्नी पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारें बेचने की भी अनुमति प्रवर्तन निदेशालय को दी है। नीलामी के जारोये और पढ़े

अव सियासत की पिच पर बल्लेबाजी करेंगे गौतम गंभीर

Last Updated:  Friday,   10:39 am

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बैट्समैन रहे गौतम गंभीर अब सियासत की पिच पर चौके- छक्के लगाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। लंबे समय से उनके राजनीति में आने की चर्चा थी। देश सेवा का मिलेगा मौका- गंभीर। बीजेपी जॉइन करने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि अबतक वे क्रिकेट टीम में योगदान देते आए हैं, अब राजनीति के और पढ़े

पहली लिस्ट में 184 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, आज फिर होगी बीजेपी चुनाव समिति की बैठक

Last Updated:  Friday,   4:03 am

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने के लिए रंगपर्व का दिन चुना। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान किया। इस सूची में 20 राज्यों के 184 प्रत्याशियों के नाम हैं। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार यूपी के हैं। पहली लिस्ट में यूपी के 6 वर्तमान सांसदों के टिकट काटे गए हैं। उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए और पढ़े

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, आडवाणी का पत्ता कटा

Last Updated:  Thursday, March 21, 2019  3:02 pm

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लंबे विचार- मंथन के बाद 182 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। उसके बाद चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की इस पहली सूची का ऐलान किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी काशी से ही दुबारा चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। लालकृष्ण आडवाणी को और पढ़े

सियासत में एंट्री की अटकलों को बॉलीवुड के सुल्तान ने किया खारिज

Last Updated:  Thursday,   2:12 pm

मुम्बई: सुपरस्टार और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने उनके सियासत में प्रवेश को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। दबंग खान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ‘ मैं ना चुनाव लड़ूंगा और ना किसी का प्रचार करूंगा।’ कांग्रेस नेता दे रहे थे अटकलों को हवा। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है। उनका बचपन भी यहां गुजरा है। बीते तीन दशकों से इंदौर में हार का सामना कर रही कांग्रेस सलमान और पढ़े

समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट: असीमानंद सहित चारों आरोपी बरी

Last Updated:  Thursday,   8:05 am

पंचकूला: एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 2007 में हुए समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में स्वामी असीमानंद सहित चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। शेष तीन आरोपियो लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरीं का कनेक्शन इंदौर जिले से रहा है। ब्लास्ट में 68 यात्रियों की हुई थी मौत। 18 फरवरी 2007 को पानीपत हरियाणा के दीवाना स्टेशन के समीप दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट होने से 67 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पढ़े

भगौड़ा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday, March 20, 2019  10:45 am

लंदन: पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाकर भागे ज्वेलर कारोबारी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से लंदन में रह रहा था। भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भगौड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था। उसी के जवाब में नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सीबीआई ने भी नीरव के खिलाफ जारी रेड और पढ़े

जस्टिस घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त

Last Updated:  Tuesday, March 19, 2019  7:14 pm

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई इस नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी। जस्टिस पीसी घोष मानवाधिकार मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे 2017 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए थे। अन्ना हजारे ने किया स्वागत। समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकपाल के बतौर जस्टिस पीसी घोष की नियुक्ति का स्वागत किया है। और पढ़े