Category Archives: देश

केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल, अमेठी से हार का है अंदेशा..!

Last Updated:  Sunday, March 31, 2019  9:18 am

नई दिल्ली: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में लगाई जा रही अटकलें सही साबित हुई हैं। रविवार को कांग्रेस की ओर से औपचारिक घोषणा की गई कि राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वायनाड कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है, इसीलिए राहुल गांधी के लिए इस सीट का चयन किया गया है। अमेठी से है हार का अंदेशा..। राहुल गांधी को केरल की वायनाड और पढ़े

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन

Last Updated:  Saturday, March 30, 2019  11:52 am

गांधीनगर: आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात की गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन भरने के लिए शुभ मुहूर्त का चयन किया था। नामांकन भरने के पूर्व अमित शाह ने 4 किमी लम्बा रोड शो किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा शिवसेना के उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और एलजेपी के रामविलास पासवान भी उनके साथ थे। बड़ी तादाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने और पढ़े

उर्मिला मार्तोण्डकर को कांग्रेस ने उतारा चुनाव मैदान में, मुम्बई नार्थ से लड़ेंगी चुनाव

Last Updated:  Friday, March 29, 2019  1:06 pm

मुम्बई: कठिन समझी जानेवाली लोकसभा सीटों के लिए राजनीतिक दल ऐसे चेहरे तलाश रहे हैं जो चर्चित हों और जनता के बीच उनकी अपनी पहचान हो। कांग्रेस ने दो दिन पूर्व पार्टी में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मार्तोण्डकर को मुम्बई नार्थ सीट से उम्मीदवार बना दिया है। उर्मिला का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा जो 2014 में इसी सीट से जीतकर सांसद बने थे। मराठी- गुजराती वोटों का है बाहुल्य। मुम्बई नार्थ सीट पर गुजराती और मराठी वोटों और पढ़े

ट्रेनों में आपत्तिजनक स्टिकर चिपकाने वाले दो कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर

Last Updated:  Wednesday, March 27, 2019  3:35 pm

इंदौर: चुनावी लाभ के लिए नेता और राजनीतिक पार्टियां किस हद तक गिर सकते हैं, इसका उदाहरण बुधवार को सामने आया। कांग्रेस के दो नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में ऐसे आपत्तिजनक स्टिकर्स चिपका दिए जिनमें पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। आरपीएफ ने ये गिरी हुई हरकत करनेवाले दोनों स्थानीय कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नेताओं के नाम विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी बताए और पढ़े

अंतरिक्ष में सैन्य महाशक्ति बना भारत

Last Updated:  Wednesday,   10:51 am

नई दिल्ली: भारत अंतरिक्ष में भी सैन्य महाशक्ति बन गया है। ‘ मिशन शक्ति ‘ के तहत बुधवार को भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटलाइट को मार गिराने का सफल परीक्षण किया। मिशन की सफलता की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष में चौथी सैन्य महाशक्ति बन गया है। 300 किलोमीटर ऊंचाई पर साधा निशाना। मिशन शक्ति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुबह और पढ़े

आडवाणी के बाद जोशी को भी राजनीतिक वनवास, अब ताई की बारी..?

Last Updated:  Tuesday, March 26, 2019  4:20 pm

नई दिल्ली : कभी बीजेपी के आधारस्तम्भ रहे बुजुर्ग नेताओं को अब हाशिये पर धकेल दिया गया है। पहले गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटा गया, अब दूसरे बड़े बुजुर्ग नेता मुरली मनोहर जोशी को भी राजनीतिक वनवास पर भेज दिया गया है। बीजेपी की मंगलवार को जारी 39 उम्मीदवारों की लिस्ट में कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर उनकी जगह सत्यदेव पचौरी को प्रत्याशी बनाया गया है। लिस्ट में यूपी से 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।। और पढ़े

जयाप्रदा ने थामा बीजेपी का दामन, रामपुर से आजम खां को देंगी चुनौती..?

Last Updated:  Tuesday,   11:21 am

नई दिल्ली : बॉलीवुड अदाकारा और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं जो सच साबित हुई। ये तय माना जा रहा है कि उन्हें रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। जयाप्रदा दो बार रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। जिंदगी का सबसे अहम पल। बीजेपी जॉइन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि ये उनकी जिंदगी और पढ़े

दिग्विजय की उम्मीदवारी पर शिवराज का तंज ‘ बंटाढार रिटर्न ‘

Last Updated:  Sunday, March 24, 2019  5:57 pm

भोपाल: दिग्विजय सिंह को भोपाल से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बताया जाता है कि पहले महापौर आलोक शर्मा या किसी स्थानीय नेता को ही उम्मीदवारी दिए जाने पर विचार किया जा रहा था पर बदले हुए माहौल में बीजेपी तीन दशकों से अपने कब्जे वाली इस सीट को बचाए रखने के लिए नए सिरे से रणनीति बना रही है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ ऐसे और पढ़े

कमलनाथ के चक्रव्यूह में फंसे दिग्विजय सिंह

Last Updated:  Sunday,   1:25 pm

भोपाल: कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने से इस सीट पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। मप्र की वीआईपी मानी जाने वाली इस सीट पर बीते 30 वर्षों से बीजेपी का कब्जा है। कमलनाथ के चक्रव्यूह में फंसे दिग्विजय सिंह..! भोपाल से दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी तो बना दिया गया पर राजनीति के जानकार जानते हैं कि ये कांग्रेस की गुटीय राजनीति और अंदरूनी खींचतान का नतीजा है। दरअसल सीएम और पढ़े

कमलनाथ- सिंधिया ने साजिश के तहत फंसाया दिग्विजय सिंह को- कैलाशजी

Last Updated:  Sunday,   11:06 am

इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह के निजी रिश्ते भले ही अच्छे हों पर राजनीतिक विरोधी होने के नाते एक- दूसरे पर शब्दबाण छोड़ने का कोई मौका नहीं गंवाते। रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह से सहानुभूति जताते हुए कैलाशजी ने कहा कि सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया। भोपाल से दिग्विजय सिंह की हार सौ फीसदी तय है। पार्टी कहेगी तो लड़ेंगे दिग्विजय सिंह के खिलाफ। कैलाशजी ने चुटीले और पढ़े