Category Archives: धर्म-समाज

पश्चिम बंगाल के मायापुर में बन रहा विश्व का सबसे विशाल कृष्ण मंदिर

Last Updated:  Monday, July 11, 2022  7:16 pm

कोलकाता : दुनिया का सबसे बड़ा कृष्ण मंदिर इस वर्ष खुलने जा रहा है। मंदिर की पहली मंजिल में फिनिशिंग का काम अपने अंतिम चरण में है। यह मंदिर 2022 तक बन कर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। वैदिक नक्षत्र भवन वाले इस मंदिर का निर्माण एक लाख वर्ग फीट में किया गया है, जो पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के मायापुर में स्थित है। इस मंदिर में विश्व में कई चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी। विश्वभर में लाइव और पढ़े

श्री लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 13 जुलाई को मनाया जाएगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव

Last Updated:  Monday,   7:10 pm

इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थानछत्रीबाग में श्री गुरूपूर्णिमा महोत्सव दिनांक 13 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 8 30 बजे से रामानुजाचार्य नागोरिया पीठ के अधिष्ठाता श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन इंदौर के साथ ही देश भर से पधारे लागभग 10,000 से अधिक श्रद्धालु करेंगे।इस मौके पर भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर स्वामीजी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्रपट का पूजन भी किया जाएगा। और पढ़े

सेंट थॉमस का मनाया गया 1950 वा पुण्य स्मरण समारोह

Last Updated:  Sunday, July 10, 2022  9:19 pm

इंदौर : संयुक्त मसीही मंच के बैनर तले प्रभु ईसा मसीह के प्रेरित सेंट थॉमस का 1950 वा पुण्य स्मरण समारोह भारतीय मसीही दिवस के रूप में मनाया गया। हाल ही में मनाए गए इस समारोह का मुख्य कार्यक्रम सेंट रैफल्स स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया।देवी अहिल्या विवि की कुलपति डॉ. रेणु जैन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने मानवता को सर्वोपरि बताते हुए कहा, मानव सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। ईसाई समाज के मानव सेवा और पढ़े

सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में प्रारंभ हुआ गुरुपूर्णिमा उत्सव

Last Updated:  Sunday,   7:42 pm

60 विद्यार्थियों को किया गया छात्रवृत्ति का वितरण। इंदौर : विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य है अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में उन्नति करना और सत कार्यों से अपने माता, पिता , गुरु और राष्ट्र को गौरवान्वित करना । स्वामी विवेकानंद ने कहा है उठो , जागो और तब तक मत रुको जब तक अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लो। इस ध्येय वाक्य को आत्मसात कर विद्यार्थी उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं। ये विचार सदगुर अण्णा महाराज और पढ़े

18 जुलाई को निकलेगी भगवान महाकाल की पहली सवारी, कलेक्टर ने इंतजामों का लिया जायजा

Last Updated:  Sunday,   2:41 pm

उज्जैन : श्रावण माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी 18 जुलाई को निकलेगी। इसी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की भी भीड़ उमड़ेगी। इस बात के मद्देनजर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर जाकर श्रावण माह में दर्शनार्थियों के सुगम दर्शन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर ने महाकाल की सवारी के दौरान दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निर्गम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने और पढ़े

जावरा वासियों के लिए अतिथिगृह की सुविधा जल्द

Last Updated:  Thursday, July 7, 2022  9:45 pm

जावरावासियों का पहला मिलन समारोह संपन्न। इंदौर : इंदौर में निवास करने वाले जावरावासियों का पहला मिलन समारोह रवींद्र नाट्यगृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 300 से अधिक परिवार उपस्थित हुए जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी यादों को साझा किया। सभी परिवारों ने मंच पर आकर अपना परिचय भी दिया। कार्यक्रम संयोजक सुभाष वन्यायक्या व पुखराज पगारिया ने बताया कि इंदौर में जल्द ही जावरा अतिथि गृह की व्यवस्था की जा रही है जिसमें जावरा से आने वाले मरीजों, और पढ़े

मां काली पर अवांछित टिप्पणी के लिए माफी मांगे ममता – मोइत्रा

Last Updated:  Thursday,   9:37 pm

मोइत्रा ओर लीना को सद्बुद्धि के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे काली मंदिर। भोपाल : गुरुवार सुबह विधायक रामेश्वर शर्मा भोपाल के छोटे तालाब स्थित प्राचीन माँ काली के मंदिर में पहुँचें, यहाँ उन्होंने माँ काली को लेकर आपत्तिजनक बयान देनेवाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा एवं फ़िल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की सदबुद्धि के लिए माँ क़ाली से प्रार्थना की। मां काली पर टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं का अपमान। विधायक रामेश्वर शर्मा ने माँ काली पर सांसद मोइत्रा की टिप्पणी एवं फ़िल्म और पढ़े

हिंदुओं को अपमानित करने वाली फिल्म मेकर के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर- कालीचरण महाराज

Last Updated:  Thursday,   9:33 pm

इंदौर : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली को लेकर उपजे विवाद में कालीचरण महाराज भी कूद गए हैं, उनका कहना है कि “जब तक हिंदू कट्टर नहीं होंगे, तब तक इस तरह से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता रहेगा.” कालीचरण महाराज ने हिंदुओं से आहवान किया कि वे पुलिस थाने जाकर फिल्म से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। फिल्म की डायरेक्टर लीना को दी चेतावनी। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने 2 जुलाई को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर शेयर किया और पढ़े

शांति अभिषेक के साथ ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव का समापन

Last Updated:  Sunday, July 3, 2022  2:49 pm

वर्ष भर सुख,समृद्धि और यदि कुछ गलतियां हुई उसकी क्षमा याचना की कामना से किया गया शांति अभिषेक। औषधियों के जल से किया गया प्रभु वेंकटेश का शांति अभिषेक। इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में चल रहे सात दिवसीय ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव का शांति अभिषेक के साथ समापन हुआ। दक्षिण भारत से पधारे श्री मन्नारायण भटर  स्वामियों के एक बड़े समुदाय द्वारा 2 जुलाई को रजत कलशों का संकल्प यजमान अशोक डागा परिवार द्वारा कर अभिषेक किया गया।अभिषेक में अनेक सुगंधित पदार्थों के अलावा और पढ़े

प्रभु वैंकटेश की रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, माहौल हुआ भक्तिमय

Last Updated:  Saturday, July 2, 2022  8:19 pm

गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ हजारो हाथो ने खीचा प्रभु वेंकटेश का रजत रथ। नासिक से आये 80 लोगों के बेंड ने दी विशेष प्रस्तुति। इंदौर पावनसिद्ध धाम श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग से शुक्रवार को देश की तीसरी सबसे बड़ी पारंपरिक रथयात्रा ‘गोविंदा गोविंदा’ की जयजयकार के साथ  निकली। बारिश में भी भक्तो का जनसैलाब प्रभु के दिव्य दर्शन करने उमड़ पड़ा। हर भक्त की निगाह  ठाकुरजी की एक झलक पाने को आतुर थी।भगवान वेंकटेश अपने भक्तों को दर्शन देने और पढ़े