Category Archives: धर्म-समाज

गुड़ीपड़वा,भारतीय नववर्ष के स्वागत में राजेन्द्र नगर में निकलेगी शोभायात्रा

Last Updated:  Friday, April 1, 2022  7:11 pm

इंदौर : गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, नवसंवत्सर विक्रम संवत 2079 के प्रथम दिवस पर हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत राजेन्द्र नगर क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति और तरुण मंच द्वारा सुबह 7.30 बजे विशाल हिन्दू नववर्ष के स्वागत में शोभायात्रा निकाली जाएगी ।शनिवार 2 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा ध्वजारोहण होगा। गुड़ी पूजन सन्तगणों के हाथों श्रीराम मंदिर राजेन्द्र नगर पर होगा। इसके और पढ़े

मां पद्मावती धाम पर 2 अप्रैल से प्राभ होगा चैत्र नवरात्रि महोत्सव

Last Updated:  Friday,   3:40 pm

इंदौर : माँ पद्मावती धाम, 9 ई साधना नगर संदेश अपार्टमेंट विमानतल मार्ग पर 2 अप्रेल से प्रारम्भ हो रहा 9 दिवसीय चैत्र नवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।यह जानकारी देते हुए माँ पद्मावती भक्त मंडल के अतुल पाटोदी और प्रदीप टोंग्या ने बताया कि धाम के गुरुजी तेजकुमार सेठी गोटू भैया के मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के साथ अभिषेक, पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, माता का चोला, चालीसा, आरती और हवन किए जायेंगे। पहले और पढ़े

गुड़ी पड़वा पर पूर्वी क्षेत्र में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

Last Updated:  Friday,   3:35 pm

इंदौर : पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद के बैनर तले गुड़ी पड़वा पर शाम 7 बजे श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल तिलक नगर मेन रोड पर ” भव्य नववर्ष महोत्सव – २०७९ ” का आयोजन किया जा रहा है।पूर्व निगम सभापति अजय सिंह नरुका ने बताया कि पूर्वी इंदौर उत्थान परिषद और नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह का यह तेरहवाँ वर्ष है। कार्यक्रम में बौद्धिक , गीत , संगीत , नृत्य व भारत माँ की आरती के साथ कवि और पढ़े

परशुराम महासभा के बैनर तले राजेन्द्र नगर में निकला भव्य गणगौर बाना

Last Updated:  Friday,   1:11 pm

इंदौर : परशुराम महासभा महिला प्रकोष्ठ, युवा वाहिनी एवं राजेन्द्र नगर नारी शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में राजेन्द्र नगर टंकी हाल स्थित जवाहर सभागृह से गणगौर का भव्य बाना निकाला गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर ईसर-गणगौर का पूजन किया। बाना राजेन्द्र नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः टंकी हाल पहुंचा, जहां महिलाओं ने गणगौर का पूजन किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर मंच लगाकर पुष्प वर्षा के जरिए गणगौर बाने का स्वागत किया और पढ़े

हमारा अंतर्मन तभी पवित्र होगा जब इसमें राम नाम का वास होगा- दीदी मां

Last Updated:  Thursday, March 31, 2022  10:32 pm

इंदौर : हम केवल मूर्ति पूजने और गिड़गिड़ाने वाले सनातनी नहीं हैं। सारा संसार अपनी निष्ठाओं में जीता है, लेकिन हमारे भारत को पता नहीं क्या हो गया है कि न भाषा, न वेश, न तरीका और न ही गौरव। देश में एकता, अखंडता और सौहार्द्र की जिम्मेदारी हमारी माताओं पर ही है। गुड़ी पड़वा पर सारा इंदौर भगवा पताकाओं से सजना चाहिए, ताकि प्राचीन संस्कृति का यह गौरव पूरी दुनिया देख सके। करवाचौथ की पूजा भी सभी सुहागनें किसी और पढ़े

दशहरा मैदान पर 2 अप्रैल से प्रारम्भ होगा श्रीराम जन्मोत्सव, राम मंदिर की प्रतिकृति रहेगी आकर्षण का केंद्र

Last Updated:  Thursday,   5:05 pm

इंदौर ; श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति, इंदौर द्वारा ‘श्रीराम जन्मोत्सव’ का आयोजन 2 अप्रैल गुड़ीपडवा से दशहरा मैदान पर किया जा रहा है। 10 अप्रैल रामनवमी तक चलने वाले इस श्रीराम जन्मोत्सव में प्रति दिन हवन- पूजन, राम स्तुति, राम आरती और प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयोजक महेंद्र सिंह चौहान और प्रवीणा अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय इस आयोजन को मेले का स्वरूप दिया गया और पढ़े

माताएं अपने बच्चों को ध्रुव, प्रह्लाद और भगत सिंह बनने के संस्कार दें- साध्वी ऋतम्भरा

Last Updated:  Wednesday, March 30, 2022  8:38 pm

इंदौर : भारत भूमि पूरे विश्व में अपनी अनूठी पहचान रखती है। हमारी सीमाओं पर ऐसे जवान तैनात हैं जो या तो तिरंगा फहराकर आते हैं या तिरंगे में लिपटकर आते हैं। भारत की मजबूती बहुसंख्यक समाज ही निश्चित करेगा। हमारी माताओं को चाहिए कि भारत की धरती पर वे अपनी संतानों को ध्रुव, प्रहलाद और भगतसिंह बनाने का संस्कार दें। बहुत से लोग धनवान हो सकते हैं पर श्रीवान नहीं हो सकते। जब उन्हें भारत भूमि की रक्षा, अनाथ और पढ़े

सफलता उनके जीवन में आती है जिनकी आंखों में करुणा व हाथों में सेवा भाव हो- दीदी मां

Last Updated:  Wednesday,   4:18 pm

इंदौर : बांटने में जो आनंद है, वह बटोरने में नहीं मिलता। जो बटोरा जाता है वह विषाद और जो बांटा जाता है वह प्रसाद होता है। जो भीतर से सूना, कंगला और खाली होता है वह बाहर से बहुत संग्रह करने वाला होता है, लेकिन जिसका मन भीतर से भरा होता है वह बाहर बांटने वाला होता है। आनंद का विलोम या विपरीत कोई शब्द नहीं है। सफलता उनके जीवन में आती है, जिनकी आंखों में करुणा, हाथों में और पढ़े

भगवान को भी धरती पर आने के लिए मां की कोख की जरूरत होती है- दीदी मां

Last Updated:  Monday, March 28, 2022  8:54 pm

अन्नपूर्णा आश्रम के आंगन में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, समूचा पांडाल नाच उठा। इंदौर : भगवती मां अन्नपूर्णा के आंगन में सोमवार शाम साध्वी ऋतम्भरा के श्रीमुख से चल रहे दिव्य रामकथा महोत्सव में जैसे ही प्रभु राम का जन्म प्रसंग आया, समूचा पांडाल नाच उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी राम जन्म उत्सव को नाचते-गाते हुए आत्मसात किया। महिलाओं ने फूलों की टोकनी को मास्तक पर रखकर नवजात राम पर सांकेतिक पुष्प वर्षा की, वहीं युवाओं ने और पढ़े

धर्मभीरु नहीं, धर्मवीर और धर्मयोद्धा बनें- दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा

Last Updated:  Monday,   8:11 pm

इंदौर : बुद्धि है, लेकिन यदि सदगुण नहीं हैं तो ऐसी बुद्धि व्यक्ति को राक्षस बना देती है। वाणी तो सबके पास है, लेकिन चित्त में पवित्रता नहीं है तो वही वाणी गाली भी बन जाती है। शब्द मारक भी है, तारक भी। हमें प्राप्तियां देखने की नहीं, बल्कि जो छूट गया है उसे देखने की आदत है। हम कांटे देखते हैं, पुष्प नहीं। हमारी दृष्टि वहां जाती है, जहां अनुकूलता नहीं है। आज जरुरत है समाज को अपना नजरिया और पढ़े