सर्व ब्राह्मण वैश्विक परिचय सम्मेलन में 225 रिश्ते तय हुए
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा न्यास के बैनर तले राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सर्व ब्राह्मण वैश्विक परिचय सम्मेलन का समापन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सम्मेलन में देशभर से आए 1800 प्रत्याशियों ने अपने परिजनों के साथ शिरकत की। सभी प्रत्याशियों ने मंच से अपना परिचय दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन में 225 रिश्ते तय हो गए और 500 में रिश्ते तय होने की प्रक्रिया आगे बढ़ी और पढ़े











