करवा चौथ व्रत का महिलाओं ने किया सामूहिक उद्यापन
इंदौर : अग्रवाल समाज कालानी नगर ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक रिसॉर्ट में करवा चौथ उद्यापन का कार्यक्रम रखा। 75 महिलाओं के इस व्रत उद्यापन कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों अन्य महिलाओं ने भी शिरकत की। व्रतधारी महिलाओं ने चाँद को देखने के बाद अपने- अपने पति का दीदार कर उनके हाथों से जल ग्रहण किया और व्रत खोला। इस मौके पर महिलाओं के लिए कई रोचक स्पर्धाएं भी आयोजित की गई। समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, टीकम गर्ग, नारायण और पढ़े











