Category Archives: धर्म-समाज

नेत्रदान के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं का सम्मान

Last Updated:  Tuesday, June 13, 2023  6:39 pm

इंदौर : विश्व नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया। शंकरा आई सेंटर, इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नेत्रदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्थाओं – दधीचि मिशन, मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, तेरापंथ युवक परिषद, गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट, किशन भाई पटेल दाजी ट्रस्ट, सेवा समर्पण श्री बालाजी वेलफेयर सोसायटी एवं दिव्य सारथी फाउंडेशन का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी और पढ़े

ब्रह्मोत्सव सानंद संपन्न होने की कामना के साथ भगवान विश्वकसेन का किया गया पूजन

Last Updated:  Tuesday,   6:28 pm

श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 14 जून से प्रारंभ होगा। इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगला शासन में ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 14 जुन 2023 से प्रारम्भ होकर 20 जुन 2023 तक अनेक उत्सवों के साथ संपन्न होगा। मंगलवार को किया विश्वकसेन भगवान का पूजन। उत्सव प्रारम्भ होने के पूर्व 13 जून को विश्वकसेन भगवान का पूजन दक्षिण भारत और पढ़े

ज्योतिष और विद्वत परिषद ने किया पण्डोखर सरकार का अभिनंदन

Last Updated:  Monday, June 12, 2023  7:33 pm

मालू परिसर में सजा पण्डोखर सरकार का दिव्य दरबार। कई गणमान्य लोगों ने की दरबार में शिरकत। इंदौर : संतश्री पंडोखर सरकार इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री गोविन्द मालू के मालू परिसर स्थित “पूर्णोदय” पहुँचे। उन्होंने यहां दरबार सजाकर भक्तों की समस्याओं का समाधान किया। पण्डोखर सरकार की अगवानी मंत्रोच्चार के साथ उनके चरण पखारकर व पुष्पहार से गोविंद मालू – उष्मा मालू परिवार ने की। सम्मान पत्र, शॉल – श्रीफल भेंटकर किया अभिनंदन। इस मौके पर और पढ़े

वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव

Last Updated:  Monday,   5:54 pm

13 जून को सायंकाल में होगा विश्वकसेन पूजन। 14 जुन को ध्वजारोहण के साथ होगा श्री ब्रम्होत्सव का शुभारम्भ, श्री रामानुज स्वामी जी की निकेलगी सवारी। 15 जुन को भगवती श्री महालक्ष्मी का महाभिषेक व सामूहिक कुमकुम अर्चना। 16 जुन को भगवान श्री वेंकटेश का महाभिषेक, छत्रीबाग में निकलेगी छोटी रथयात्रा।। 17 जून को वसंतोत्सव – तिरुपावडा उत्सव देवस्थान में होगा। 18 जून को प्रभु वेंकटेश का कल्याण उत्सव, विवाहोत्सव होगा। जोधुपर के गोवत्सल श्री राधाकृष्ण महाराज पेश करेंगे प्रभु और पढ़े

लव जिहाद और मतांतरण की रोकथाम के लिए परिवार और समाज स्तर पर प्रयास जरूरी

Last Updated:  Thursday, June 8, 2023  8:41 pm

भारत पहले से हिंदू राष्ट्र है। रामराज्य लाने की जरूरत। कठिन तप और साधना से हासिल होती हैं दिव्य शक्तियां। स्टेट प्रेस क्लब के मंच से मीडियाकर्मियों से चर्चा में बोले पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार। इंदौर : श्री पंडोखर धाम दतिया के पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार का कहना है कि दिव्य शक्ति होती है, उसे जगाने के लिए कठिन साधना, तपस्या करनी पड़ती है। इसी दिव्य शक्ति के सहारे वे लोगों के मन की बात जानकर उनका समाधान करते और पढ़े

प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैलियों का करें इस्तेमाल

Last Updated:  Wednesday, June 7, 2023  12:26 pm

अधिक से अधिक पेड़ लगाए और प्रदूषण कम करे। द इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स के कार्यक्रम में बोले वक्ता। इंदौर : धरती के लिए प्लास्टिक सबसे खतरनाक है,क्योंकि यह कभी नष्ट नहीं होता है। अतः हमें अपनी जीवन शैली ऐसी बनाना होगी,जिसमें प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो। प्लास्टिक बैग का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करे और प्लास्टिक बॉटल का भी नही। यदि इतना भी हमने संकल्प ले लिया तो प्लास्टिक के उपयोग पर काफी हद तक अंकुश लग सकता और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली गई

Last Updated:  Tuesday, June 6, 2023  12:24 pm

पहले दिन 8 दान पेटियों से मिले 33 लाख रुपए। बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी मिली। इंदौर : देशभर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मे सोमवार से दान पेटियों की गिनती शुरू हुई। कुल 36 दान पेटियों में से 8 दान पेटियों की गिनती की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इन दान पेटियां से कुल 33 लाख रुपए निकले। अमेरिका,आस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात सहित पांच देशों की मुद्राएं भी दान पेटी में मिली। इसमें यूरो, डालर और पाउंड शामिल और पढ़े

अखंडधाम आश्रम द्वारा संचालित गौशाला का 21 वा स्थापना दिवस मनाया गया

Last Updated:  Monday, June 5, 2023  9:25 pm

गौशाला को विकसित करने के साथ, मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा करने का लिया संकल्प। इंदौर : श्री अविनाशी आश्रम अखंडधाम द्वारा ग्राम जम्बूडी हप्सी कांकड़ स्थित गौशाला पर 21 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला को विकसित करने और मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया गया। अखंडधाम आश्रम के व्यवस्था प्रमुख हरि अग्रवाल ने बताया कि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चेतनस्वरूपजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश गोयल बाबाश्री ने की। वरिष्ठ और पढ़े

गोविंदा – गोविंदा के जयघोष के साथ हुआ प्रभु वेंकटेश का ज्येष्ठाभिषेक

Last Updated:  Monday,   5:21 pm

आमरस, दही,दूध,केशर,इत्र,गन्ने के रस से भरे 108 कलशों से किया गया प्रभु वेंकटेश का  ज्येष्ठाभिषेक।     इंदौर : गोविंदा गोविंदा के महाजयघोष, शहनाई की मधुर धुन, आमरस व इत्र की दिव्य महक और विद्यार्थियो के एक बड़े समूह द्वारा श्री सूक्त, पुरुष सूक्त कनकधारा स्तोत्र ,अल्वन्दर स्तोत्र का वाचन, घंटे,घड़ियाल,शंख की ध्वनि के बीच प्रभु को कभी आमरस से तो कभी केशर जल से, कभी दही से तो कभी दूध से स्नान कराया जा रहा था और प्रभु के मुखारविंद पर अदभुत और पढ़े

पर्यावरण दिवस पर औषधीय पौधों के बारे में दी जानकारी

Last Updated:  Monday,   3:27 pm

राजेंद्र नगर क्षेत्र में कार्यशाला का किया गया आयोजन। इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजेंद्र नगर क्षेत्र के अहिल्या वन उद्यान में रहवासियों के लिए पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पर्यावरण विशेषज्ञों ने ऐसे औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी, जिन्हें लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता है और सेवन से शरीर की शुद्धता बढ़ती है। इस अवसर पर अतिथियों ने 9 प्रकार के देव पौधों का रोपण भी किया। पर्यावरण को लेकर और पढ़े