Category Archives: धर्म-समाज

महाशिवरात्रि पर खजराना मंदिर में 51 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का किया गया वितरण

Last Updated:  Sunday, February 19, 2023  12:27 am

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर महाशिवरात्रि के महापर्व पर मंदिर परिसर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इलैया राजा टी. ने पुजारी पं. मोहन भट्ट एवं पं. अशोक भट्ट के सान्निध्य में अभिषेक,पूजा,आराधना के बाद भक्त मंडल की ओर से 51 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी एवं 51 लीटर दूध की खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण और पढ़े

हंसेश्वर महादेव का किया गया मनोहारी श्रृंगार, संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान

Last Updated:  Sunday,   12:25 am

इंदौर : महाशिवरात्रि के महापर्व पर शनिवार सुबह बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में काशी विश्वनाथ एवं हंसेश्वर महादेश का नमक-चमक से महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मठ के पवनदास शर्मा ने बताया कि प्रतिमाओं के पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर में बाबा हंसदास द्वारा पूजित विश्वनाथ मंदिर में सभी विधान मंडल स्थापन यज्ञ, गणेश मातरिका पूजन के और पढ़े

विद्याधाम में महाशिवरात्रि पर लगा रहा भक्तों का मेला

Last Updated:  Sunday,   12:21 am

अभिषेक, शिव महिमा स्तोत्र, लक्ष्यार्चन आराधना सहित संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान। इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव में शनिवार सुबह अभिषेकात्मक संग्रहमख महारूद्र महायाग, संध्या को सामूहिक शिव महिमा स्त्रोत और लक्ष्यार्चन आराधना में सैक़ड़ों भक्तों ने भाग लिया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में संध्या को महाआरती के बाद चारों प्रहर विशेष आराधना का क्रम शुरू हुआ, जो रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगा। आश्रम परिवार के पं. और पढ़े

रजवाड़ी महल में नंदी पर सवार देवाधिदेव महादेव के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

Last Updated:  Sunday,   12:16 am

भोलेनाथ के अर्द्धनारीश्वर रूप को निहारने लगी लंबी कतारें। नवलखा स्थित कांटाफोड़ शिव मंदिर पर देर रात तक लगा रहा भक्तों का मेला। इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर शनिवार को भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप और नंदीजी की सवारी की जीवंत झांकी निहारने के लिए देर रात तक भक्तों का मेला जुटा रहा। बंगाल से आए दस कलाकारों द्वारा रंग बिरंगी रोशनी में अलौकिक छटा बिखेर रहे मंडप को रजवाड़ी महल का स्वरूप दिया गया था। और पढ़े

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भक्ति का छाया रहा सुरूर

Last Updated:  Sunday,   12:11 am

शिवालयों में दिनभर दर्शन – पूजन का चलता रहा सिलसिला। भगवान भोलेनाथ का किया गया आकर्षक श्रृंगार। इंदौर : देवाधिदेव महादेव की आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर समूचा इंदौर शिवमय नजर आया। सुबह से रात तक शिवालयों में दर्शन – पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किए जाने के साथ अभिषेक, पूजन, महाआरती व अन्य अनुष्ठान संपन्न हुए। कई स्थानों पर भजन संध्याओं के आयोजन हुए वहीं शिवगणों की बारात भी और पढ़े

बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली का वार्षिक अधिवेशन 24 फरवरी से इंदौर में होगा

Last Updated:  Saturday, February 18, 2023  8:18 pm

इंदौर : महाराष्ट्र के बाहर निवास करने वाले मराठी भाषियों की केंद्रीय संस्था बृहन्महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली का 71वां तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन इस वर्ष इंदौर में होने जा रहा है। 24 से 26 फरवरी तक होने वाले इस अधिवेशन में देश के विभिन्न शहरों से 300 से भी अधिक सदस्य इंदौर आ रहे हैं। इंदौर व आस पास के मराठी भाषी भी बड़ी संख्या में अधिवेशन में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री , महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित और पढ़े

सहज योग परिवार का कार्यक्रम लाइव योगधारा 26 फरवरी को

Last Updated:  Friday, February 17, 2023  11:45 pm

इंदौर : सहज योग की संस्थापिका निर्मला देवी के जन्मशताब्दी महोत्सव वर्ष के तहत सहज योग परिवार, इंदौर द्वारा ‘लाइव योगधारा’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार 26 फरवरी को शाम 6 बजे अभय प्रशाल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 21 देशों के 40 सहजयोग कलाकारों का दल भारतीय संगीत पर भजन व नृत्य के जरिए शिव, गणेश महिमा के साथ देवी की स्तुति जैसी कई प्रस्तुतियां देगा। इसके अलावा माताजी निर्मला देवी के प्रवचन के माध्यम से सहज और पढ़े

हवन और महाप्रसादी के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन

Last Updated:  Tuesday, February 14, 2023  9:09 pm

तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित की गई थी सात दिवसीय भागवत कथा इंदौर: तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में तुलसी नगर निवासी दीक्षित परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा की भव्य पूर्णाहुति हवन एवं महाप्रसादी के साथ हुई। वैदिक मंत्रौच्चारों के बीच बड़ी संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने समाज, शहर, प्रदेश, देश एवं विश्व कल्याण हेतु विद्वान् पंडितों की अगुवाई में आहुतियां दी। हवन के समापन के पश्चात संध्याकाल में महप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी और पढ़े

राजेंद्र नगर में मनाया गया सदगुरु गजानन महाराज का प्रकटोत्सव

Last Updated:  Tuesday,   1:01 pm

इंदौर : राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में सोमवार को सदगुरु गजानन महाराज का प्रकटोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया । प्रातः बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर में उपस्थित हो कर श्री गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक रूप से चक्रीय पारायण किया । दोपहर 12 बजे महाआरती हुई । श्रद्धालुओं को गजानन विजय ग्रंथ की पुस्तक नि:शुल्क भेंट भी की गई ।शाम 7 बजे से श्रद्धालुओं को झुणका- भाकर का प्रसाद वितरण किया गया । इस और पढ़े

गजानन महाराज ने सवा सौ वर्ष पूर्व मोटे अनाज का महत्व बताया था – अण्णा महाराज

Last Updated:  Tuesday,   12:58 pm

इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में 13 फरवरी सोमवार को शेगांव निवासी संत श्रेष्ठ गजानन महाराज का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान के शरद जपे ने बताया कि सुबह 7.00 बजे पूजा व अभिषेक के बाद संस्थान के भक्तों द्वारा गजानन विजय ग्रंथ का सामूहिक पारायण किया गया। दोपहर 12.00 बजे महाआरती हुई और 1008 मोदक प्रसाद का नैवेद्य अर्पण किया गया। सदगुरु और पढ़े