Category Archives: धर्म-समाज

खजराना गणेश को अर्पित किया गया सवा लाख मोदकों का भोग

Last Updated:  Wednesday, August 31, 2022  9:22 pm

कलेक्टर, निगमायुक्त ने ध्वजा पूजन और श्री गणेश को चोला समर्पित कर किया दस दिवसीय महोत्सव का शुशुभारंभ। दर्शन – पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर बुधवार सुबह दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणपति बप्पा के जयघोष के बीच मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर मनीषसिंह और मंदिर प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने सपरिवार मंदिर परिसर स्थित 42 देवालयों में ध्वजा पूजन, गणेशजी को स्वर्ण मुकुट तथा मोतियों और पढ़े

खजराना गणेश मंदिर में पूजन के साथ होगा 10 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

Last Updated:  Tuesday, August 30, 2022  11:59 pm

श्रद्धालुओं के लिये की गई समुचित व्यवस्थाएं। इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में 31 अगस्त से 10 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ होगा। इस महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।मंदिर में 10 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलेक्टर मनीष सिंह करेंगे। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल भी मौजूद रहेंगी। महोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री गणेश और और पढ़े

व्यंजन और खेलकूद स्पर्धाओं में सैकडों महिलाओं व बच्चों ने लिया भाग

Last Updated:  Monday, August 29, 2022  10:00 pm

इंदौर : बच्चों में खेलकूद के संस्कार खत्म हो रहे हैं और महिलाओं में घरों में व्यंजन बनाने की रुचि खत्म हो गई है, इस तरह के विषय अक्सर चर्चा और बहस के केंद्रबिंदु होते हैं पर रविवार 28 अगस्त को राजेंद्र नगर , धनवंतरी नगर, वीआयपी परस्पर, माधव विद्यापीठ वैशाली नगर, वरिष्ठ नागरिक उद्यान अन्नपूर्णा सहित 5 केंद्रों पर आयोजित बच्चों की खेलकूद स्पर्धा और महिलाओं के लिए आयोजित भुट्टे के व्यंजन की स्पर्धा ने दोनों ही बातों को और पढ़े

देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर पार्थिव शिवलिंगों का किया अभिषेक

Last Updated:  Friday, August 26, 2022  9:35 pm

इंदौर : श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 227वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष 2724 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया। सदगुरु अण्णा महाराज के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों और देवी अहिल्या के सैकड़ों भक्तों ने अभिषेक में भाग लिया। संस्थान के शरद जपे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकामाता देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार सुबह 6 बजे राजवाड़ा उद्यान स्थित और पढ़े

खजराना गणेश को लगेगा सवा लाख मोदकों का भोग

Last Updated:  Thursday, August 25, 2022  9:11 pm

इंदौर : खजराना गणेश को इस बार सवा लाख मोदक का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। गुरुवार से मंदिर पर मोदक निर्माण के काम का शुभारंभ निगमायुक्त एवं मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल ने पं. मोहन भट्ट और पं. अशोक भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच किया। मंदिर पर 31 अगस्त से 9 सितम्बर तक पहली बार गणेश पुराण कथा का आयोजन भी प्रतिदिन अपरान्ह 4 से सायं 7 बजे तक होगा। आचार्य पं. रमेशचंद्र शास्त्री मंदिर के कंचन हाल में गणेश और पढ़े

तन की बीमारी को मन पर कभी हावी न होने दें – संधान सागर जी महाराज

Last Updated:  Monday, August 22, 2022  9:26 pm

इंदौर-महू के 151 यात्रियों ने की र बावनग़ज़ा सिद्ध क्षेत्र की वंदना, मुनि श्री के सानिध्य में किया विधान। इंदौर। तन की बीमारी का इलाज है लेकिन मन की बीमारी का इलाज सिर्फ़ आत्म विश्वास से ही हो सकता है। याद रखना कभी भी तन की बीमारी को मन में हावी मत होने देना। तन त्रस्त हो तो दिक्कत नहीं, लेकिन अपने मन को हमेशा मस्त रखना।ये बात मुनि श्री 108 संधान सागर जी महाराज ने बावनग़ज़ा सिद्ध क्षेत्र में और पढ़े

देवी अहिल्याबाई के जीवन कार्यों से नई पीढ़ी को अवगत कराना पुण्यस्मरण समारोह का उद्देश्य – लालवानी

Last Updated:  Monday,   4:34 pm

देवी अहिल्याबाई होलकर की 227 वीं पुण्यतिथि 26 अगस्त को। इंदौर : इंदौर ही नहीं, देश विदेश में लोकोपकारी कार्यों से अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली देवी अहिल्याबाई के जीवनकार्यों से आने वाली पीढ़ी को परिचित कराना ही उनके पुण्य स्मरण समारोह का मुख्य उद्देश्य है। यह बात सांसद शंकर लालवानी ने अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित वृहद बैठक को संबोधित करते हुए कही। उषा नगर स्थित उषा राजे परिसर में समिति द्वारा 26 अगस्त को देवी अहिल्या बाई की और पढ़े

काशी की तर्ज पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से यमुना तक बनेगा कॉरिडोर

Last Updated:  Sunday, August 21, 2022  4:58 pm

मथुरा : जन्माष्टमी पर अत्यधिक भीड़ होने से दम घुटकर दो लोगों की मौत होने के बाद एक बार फिर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के लिए कॉरिडोर बनाने की बात शुरू हो गई है। सांसद हेमामालिनी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर वृंदावन में भी कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी की सहमति के बाद वृंदावन कॉरिडोर की योजना और पढ़े

विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए 600 श्रद्धालु

Last Updated:  Sunday,   2:31 pm

विधायक संजय शुक्ला श्रद्धालुओं के साथ रामजी के दर्शन के लिए गए। इंदौर : वार्ड क्रमांक 7 जिंसी क्षेत्र के 600 श्रद्धालु जय श्रीराम की गूंज के साथ भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा पर रवाना हो गए । इन यात्रियों के साथ विधायक शुक्ला भी गए हैं। विधायक शुक्ला हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के किसी एक वार्ड के नागरिकों को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करवाते हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 7 के नागरिक और पढ़े

कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   12:52 pm

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वी जयंती के अवसर पर इंदौर के पीपल्यापाला चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बाकलीवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने ही भारत में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी लाने की शुरुआत की थी। आज हिंदुस्तान में जो डिजिटल टेक्नोलॉजी क्रांति आई है, वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की ही देन है। पूर्व मंत्री और पढ़े