गांधी परिवार को झूठे मामले में फंसाकर प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार – दिग्विजय सिंह
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन किया। इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पालिका प्लाजा स्थित ईडी के दफ्तर पर धावा बोला। इस दैरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। विरोध स्वरूप कांग्रेसजन हाथों में तख्तियां लिए हुए थे वहीं कुछ महिला नेत्रियां सोनिया गांधी का मुखौटा भी लगाए हुए थीं। और पढ़े











