Category Archives: राजनीति

भोपाल में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे कमलनाथ

Last Updated:  Saturday, July 16, 2022  3:40 pm

लीगल टीम के साथ किसी भी शहर में पहुंचने के लिए तैयार रहेगा हेलीकॉप्टर। भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार, 17 जुलाई को प्रदेश की 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की है । मतगणना के दिन कमलनाथ, भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे । इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख और पढ़े

मतगणना के सीसीटीवी प्रसारण की अनुमति मिलने पर कांग्रेस ने निरस्त किया धरना

Last Updated:  Saturday,   3:33 pm

इंदौर : राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा इंदौर में इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों का सीसीटीवी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण करने की अनुमति दे दी है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम पर इस व्यवस्था की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया था । राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा सीसीटीवी पर प्रसारण की अनुमति नहीं दिए जाने और पढ़े

बीजेपी की धांधली की कोशिश को सफल न होने दें, कांग्रेस नेताओं की अपने एजेटों को नसीहत

Last Updated:  Friday, July 15, 2022  8:49 pm

मिलन समारोह के जरिए मतगणना की तैयारी के लिए जमा हुए सैकड़ों कांग्रेसी। भाजपा की गड़बड़ी की कोशिशों को नाकाम करना है – शुक्ला इंदौर : नगर निगम के निर्वाचन की मतगणना के पूर्व शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह और महाभोज का आयोजन एमआर – 10 स्थित निजी गार्डन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना एजेंट बनाए गए कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि हमारा पार्षद का प्रत्याशी जीत जाए तो भी हमें टेबल नहीं और पढ़े

ईवीएम की गणना स्क्रीन पर नहीं दिखाना, गड़बड़ी को खुला न्योता – शुक्ला

Last Updated:  Friday,   8:44 pm

भाजपा की निश्चित हार को देखकर मतगणना में धांधली के आदेश। राज्य निर्वाचन अधिकारी सरकार के हाथ की कठपुतली बने। इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि नगरीय निकाय के चुनाव में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की निश्चित हार को देखकर मतगणना में गड़बड़ी करने की तैयारी सरकार के इशारे पर की गई है । राज्य निर्वाचन अधिकारी ने जो फैसले लिए हैं, वह गड़बड़ी की ओर संकेत करते हैं । और पढ़े

बड़े अंतर से जीतेगा बीजेपी का महापौर प्रत्याशी – मोघे

Last Updated:  Friday,   8:41 pm

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने बताया कि इंदौर महापौर का चुनाव बीजेपी अच्छे मतों से जीत रही है। निश्चित रूप से परिषद बीजेपी की बन रही है। एक नंबर से भी बीजेपी को मिलेगी बढ़त। मोघे के अनुसार जहां तक एक नंबर विधानसभा की बात है, मैं आप लोगों को यह विश्वास दिलाता हूं कि वहां पर भी भाजपा को ही बढ़त हासिल होगी। उन्होंने कहा कि 2 और 4 और पढ़े

इंदौर की जिला और चारों जनपद पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा

Last Updated:  Friday,   12:46 am

इंदौर : ग्राम सरकार पर एक बार बीजेपी का कब्जा हो गया है। इंदौर जिले की चारों जनपद और जिला पंचायत में उसके समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जिला पंचायत के 17 में से 12 वार्डों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। अध्यक्ष की सीट एससी महिला के लिए रिजर्व है। इस कैटेगरी से बीजेपी से वार्ड-10 से श्यामूबाई परमार और वार्ड-12 और पढ़े

राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान सामग्री भोपाल पहुंची, 18 को होगा मतदान

Last Updated:  Thursday, July 14, 2022  2:00 pm

भोपाल : भारत के 16वें राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए मतपेटी, मतपत्र एवं अन्य निर्वाचन सामग्री भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त कर प्रमोद शुक्ला उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं बी.डी. सिंह परस्ते सहायक रिटर्निंग अधिकारी 13 जुलाई की रात भोपाल पहुँचे। निर्वाचन सामग्री को प्रोटोकाल एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ विधानसभा भवन भोपाल में प्रमुख सचिव एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। जहां जाँच के बाद सील्ड सामग्री स्ट्रांग रूम में रखबाई गयी। और पढ़े

शिव ‘राज’ का तोहफा, अब 21 वर्ष के युवा पार्षद भी बन सकेंगे स्थानीय निकायों के अध्यक्ष

Last Updated:  Tuesday, July 12, 2022  9:02 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष की आयु सीमा 25 से घटाकर 21वर्ष करने संबंधी अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। इससे 21साल के युवाओं का अध्मयक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब पार्षद, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद की पात्रता उम्र समान हो जाएगी। फिलहाल अध्यक्ष बनने के लिए पात्रता आयु 25 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित थी। जबकि पार्षद पद के लिए पात्रता आयु 21 साल है। इसके कारण और पढ़े

कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Last Updated:  Thursday, July 7, 2022  9:28 pm

हमारे कार्यकर्ताओं को हाथ लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। विधायक संजय शुक्ला ने दी चेतावनी। इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस जनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि हमारे कार्यकर्ताओं को हाथ लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे । और पढ़े

चंदू शिंदे की गाड़ी पर हमला करने के मामले में भदौरिया सहित 5 पर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Thursday,   9:20 pm

इंदौर : बुधवार को मतदान के दौरान वार्ड 22 में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी चंदूराव शिंदे की कार पर हमला करने के मामले में हीरानगर थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया सहित 5 कांग्रेसियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया है। देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। ये बताया जा रहा मामला। सूत्रों के मुताबिक वार्ड के खातीपुरा स्थित एक बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत पर बीजेपी और पढ़े