Category Archives: राजनीति

सांसद लालवानी के सेवा कार्यों की बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने की तारीफ

Last Updated:  Wednesday, May 26, 2021  1:04 am

इंदौर : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के कामों को सराहा है। नड्डा ने सांसद शंकर लालवानी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की तस्‍वीर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। मप्र बीजेपी के सोशल मीडिया पर भी सांसद के सेवा कार्यो की खूब चर्चा है।सांसद समर्थकों का कहना है कि वे सेवा कार्यों में सदा अग्रणी रहे हैं। कोरोना काल में राशन वितरण से लेकर जरूरतमंदों को हरतरह की मदद और पढ़े

ग्रामीण क्षेत्रों में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का असर, 31 मई तक सभी गांव कोरोना मुक्त करने का हो प्रयास- सिलावट

Last Updated:  Tuesday, May 25, 2021  8:24 pm

इंदौर : इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। रिकवरी रेट बेहतर हो रहा है और पॉजिटिविटी दर लगातार गिर रही है। जिले में आगामी 31 मई तक यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी गांव कोरोना से मुक्त हो जाएं।यह जानकारी मंगलवार को जल संसाधन व जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक और पढ़े

विधायक मेंदोला ने वार्ड 21 के एक हजार परिवारों में किया राशन किट का वितरण

Last Updated:  Tuesday,   8:08 pm

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 के विधायक रमेश मेंदोला की ओर से मंगलवार को वार्ड 21 के न्यू गौरीनगर, किंग्स पार्क कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में एक हजार परिवारों को राशन सामग्री का वितरण घर-घर जा कर किया गया। मेंदोला ने कहा कि यह वार्ड और क्षेत्र भी मेरा परिवार है। किसी भी व्यक्ति को यहां राशन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्र की सेवा के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता 24 घंटे तत्पर हैं।भाजपा के और पढ़े

भारत में कोरोना की दूसरी लहर चीन की है साजिश, बोले कैलाश विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday,   5:15 pm

इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह लहर आई है या भेजी गई है, यह सोचने वाली बात है। मेरा मानना है कि यह चाइना का वायरल वार है, क्योंकि सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर को देखा गया है। पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म करने की है साजिश। भारत के आसपास के किसी भी देश में इस लहर का असर नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, और पढ़े

डीआईजी से मिले कांग्रेसी, पुतला दहन मामले में पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप

Last Updated:  Tuesday,   5:11 pm

इंदौर : सोमवार को गीताभवन चौराहे पर सीएम शिवराज सिंह का पुतला दहन किए जाने पर तुकोगंज पुलिस ने 10 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था।मंगलवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अगुवाई में कांग्रेस के तमाम छोटे- बड़े नेता और कार्यकर्ता डीआईजी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीआईजी मनीष कपूरिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के जरिए कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज करने को पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बताते हुए विरोध दर्ज करवाया गया। भाजपाइयों पर एफआईआर क्यों और पढ़े

मौत का उत्सव मना रही कांग्रेस, सोनियाजी बनीं हुई हैं धृतराष्ट्र- शिवराज

Last Updated:  Monday, May 24, 2021  7:04 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मौत का उत्सव मना रही है और सोनिया गांधी धृतराष्ट्र बनी हुई हैं। जवाब तो देना पड़ेगा कमलनाथ जी। सीएम शिवराज ने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में आग लगाने की तैयारी में लगी है।कमलनाथ को इसका जवाब देना पड़ेगा। प्रदेश में अराजकता फैला रही है कांग्रेस। शिवराज ने कांग्रेसियों को और पढ़े

शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, सीएम शिवराज पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की

Last Updated:  Monday,   7:02 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़े आमजन से छुपाने और प्रदेश वासियों को भ्रमित करने के कारण गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आईजी हरिनारायण चारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार। विनय बाकलीवाल ने बताया कि शमशान घाटों में हुए दाह संस्कार और कब्रिस्तानों में दफनाए गए शवों के और पढ़े

मालू की कांग्रेस को नसीहत, ‘हमदर्द बनें, जालिम नहीं’

Last Updated:  Monday,   7:00 pm

इंदौर : भाजपा नेता खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें काँग्रेस के एफआईआर आंदोलन पर कहा कि काँग्रेस की, मौतों से ज्यादा जीवन बचाने में रुचि होती तो उन्हें भी हम साथ लेते। काँग्रेस कार्यकर्ता श्मशान जाने की बजाए अस्पताल जाते तो पीड़ित व उनके परिवार की ज्यादा सेवा कर पाते। जीवन रक्षा में कांग्रेसियों की दिलचस्पी नहीं। मालू ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों की जीवन रक्षा में उतनी दिलचस्पी नहीं है, जितनी लाशों के आंकड़ों का झूठ और पढ़े

आग लगा दो और इंडियन वेरिएंट जैसे बयान देकर परेशानी में आए कमलनाथ, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Last Updated:  Monday,   12:37 am

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कमलनाथ के ऊपर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है। बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटे बाद ही कमलनाथ के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। आपको और पढ़े

कमलनाथ के बयानों को भड़काऊ और देश विरोधी बताकर बीजेपी ने आईजी को सौंपा ज्ञापन, की कार्रवाई की मांग

Last Updated:  Sunday, May 23, 2021  8:06 pm

इंदौर : बीजेपी पदाधिकारियों ने रविवार शाम आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा को सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व सीएम कमलनाथ के भड़काऊ व गैर जिम्मेदाराना बयानों को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश में ’’मौका है आग लगा दो’’ जैसी भाषा का इस्तेमाल कर प्रदेश की और पढ़े