मंगलवार को 41वा स्थापना दिवस मनाएगी बीजेपी, लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे कार्यकर्ता
इंदौर : बीजेपी का स्थापना दिवस मंगलवार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों व बूथ स्तर पर बीजेपी का झंडा फहराएंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरीतरह पालन किया जाएगा। ये जानकारी बीजेपी के शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दी।उन्होंने बताया कि सभी मण्डलों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। इनमें पार्टी के गौरवमयी इतिहास से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया जाएगा। इसी के साथ पार्टी की विचारधारा, विकास, नेतृत्व व सुशासन युक्त कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता और पढ़े









