Category Archives: राजनीति

नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन का समय, रँगपंचमी पर भी गेर सहित सार्वजनिक आयोजनों पर रहेगा बैन- सिलावट

Last Updated:  Thursday, April 1, 2021  1:01 am

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि इंदौर में समाज के हर वर्ग की सहभागिता से कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम की जाएगी। मास्क पहनने और टीकाकरण के अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। मंत्री सिलावट ने सुबह 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को आश्वस्त किया कि इन्दौर में सभी सामाजिक संगठनों, धर्मगुरूओं, गायत्री परिवार, और पढ़े

कांग्रेस नेताओं का आरोप, जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना अधिकारियों ने बढा दिया जनता पर आर्थिक बोझ

Last Updated:  Thursday,   12:57 am

इंदौर : इंदौर नगर निगम वसूली नगर निगम बन गया है। बिना दावे-आपत्ति, सुझाव के जल कर,जलमल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं के लिए उपभोक्ता प्रभार अधिरोपित करने का फैसला लेने के साथ सार्वजनिक सूचना जारी कर दी। शहर की जनता पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ को लेकर शहर की जनता से दावे-आपत्ति और सुझाव लेना तो दूर, शहर के चुने हुए जन प्रतिनिधियों से चर्चा करना भी अधिकारियों ने जरूरी नही समझा।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश और पढ़े

निगम करों में दुगुनी बढ़ोतरी के खिलाफ मुखर हुई कांग्रेस,निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर की कर वृद्धि वापस लेने की मांग

Last Updated:  Thursday,   12:02 am

इंदौर : नगर निगम द्वारा करों में भारी बढ़ोतरी करने के साथ नया सीवरेज कर थोपने और संपत्ति कर को गाइडलाइन से लिंक करने का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस को इस कर वृद्धि ने बैठे ठाले बड़ा मुद्दा दे दिया। उसने इसे लपकने में भी देरी नहीं की। कर वृद्धि का विरोध करते हुए तमाम कांग्रेसी नेता बुधवार शाम एआइसीटीएएसएल दफ्तर पहुंचे। पूर्व विधायक अश्विन जोशी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अगुवाई में पूर्व मंत्री और पढ़े

राम मंदिर का निर्माण भारत की अंतर्निहित शक्ति का प्रकटीकरण- डॉ. शास्त्री

Last Updated:  Wednesday, March 31, 2021  4:35 am

सदियों के संघर्ष और लम्बी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर होने जा रहा प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण आनेवाली कई पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। यह मंदिर भारत की अंतर्निहित शक्ति का प्रकटीकरण है। बीजेपी एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है। आरएसएस उसे नियंत्रित नहीं करता। ये कहना है आरएसएस के मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री का, वे बंगलुरू में सम्पन्न आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में भाग लेकर लौटने के बाद स्थानीय पत्रकारों से और पढ़े

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर प्रारम्भ हुई गेहूं की सरकारी खरीद

Last Updated:  Sunday, March 28, 2021  6:45 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर और जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार शनिवार से रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। जिले में स्थापित खरीदी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी प्रारम्भ कर दी गई है। खरीदी केंद्रों पर सर्वप्रथम आने वाले अन्नदाताओं का जनप्रतिनिधियों ने साफा बांधकर व तिलक लगाकर स्वागत किया । तत्पश्चात विधिवत् खरीदी और पढ़े

होलिका दहन की इजाजत मिलने से मनमानी करने वालों को मिली नसीहत

Last Updated:  Sunday,   5:38 pm

इंदौर : बीजेपी में दो ऐसे नेता हैं जो हर बात को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं। चाहे उनसे जुड़ा कोई मामला हो या न हो। एक तो वो जिनपर ‘बिल्ली के भाग से छींका टूटा’ वाली कहावत सटीक बैठती है। जो केवल भाग्य के सहारे इंदौर से दिल्ली का सफर तय कर चुके हैं और दूसरे वो जो कांग्रेस से आयातित हैं। दोनों को ही ये गुमान हो गया है कि मां अहिल्या के इस शहर को वे और पढ़े

जरूरी हो परंपरा का निर्वहन तो प्रशासन की लें अनुमति- सीएम

Last Updated:  Saturday, March 27, 2021  10:33 pm

भोपाल : सीएम शिवराज का कहना है कि कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए बड़े व सार्वजनिक आयोजनों की अनुमति नहीं दी जा सकती लेकिन गली- मोहल्लों में प्रशासन से अनुमति लेकर परम्परा का निर्वहन किया जा सकता है। भोपाल में मीडिया से चर्चा के बाद ट्वीट कर सीएम ने ये बात कही। प्रतीकात्मक हो परंपरा का निर्वहन। ट्वीट के जरिए सीएम शिवराज ने कहा कि “अगर परंपरा का निर्वहन जरूरी है तो स्थानीय प्रशासन और पढ़े

घर पर रहकर मनाएं होली, प्रतीकात्मक हो होलिका दहन- शिवराज

Last Updated:  Saturday,   9:41 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों से होली का त्यौहार घर पर ही मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम प्रतिवर्ष पूरे उल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। इस समय मानवता के समक्ष कोरोना का संकट विद्यमान है। बीता एक वर्ष बहुत कठिनाइयों से भरा रहा। हम सुखद स्थिति में आ रहे थे। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने फिर चिंताएँ बढ़ा दी हैं। घर पर रहकर मनाएं होली। मुख्यमंत्री शिवराज और पढ़े

विधायक संजय शुक्ला ने मारी पलटी, अब बोले प्रशासन के साथ हैं, बैठक में बुलाना था बड़ा मुद्दा…!

Last Updated:  Friday, March 26, 2021  10:26 pm

इंदौर : त्योहारों और धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने यू टर्न ले लिया है। कलेक्टर मनीष सिंह से मुलाकात के बाद संजय शुक्ला के तेवर बदले हुए थे। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों से सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित को देखते हुए वे प्रशासन के साथ हैं। बैठक में न बुलाना अहम मुद्दा था। विधायक संजय शुक्ला और पढ़े

कृष्णमुरारी मोघे ने सीएम को लिखा पत्र, होलिका दहन व पूजन के लिए छूट प्रदान करने का किया अनुरोध

Last Updated:  Friday,   8:02 pm

इंदौर : होली पर लॉकडाउन और धुलंडी पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बात को लेकर बीजेपी सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। बीजेपी के कई नेता भी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के इन निर्णयों से सहमत नहीं हैं। इस बात को देखते हुए बीजेपी के बड़े नेता आगे आए हैं। वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि होलिका दहन व पूजन हेतु और पढ़े