Category Archives: राजनीति

सभी को इलाज मिले इसका कर रहें भरसक प्रयास, व्यवस्था में लाई जा रही और कसावट- सिलावट

Last Updated:  Thursday, April 8, 2021  8:11 pm

इंदौर : कोरोना की विभीषिका अपने उत्कर्ष पर दिख रही है, लेकिन इंदौर अपने उच्च मनोबल, पुरुषार्थ और सेवाभाव से एक बार फिर इस विभीषिका को हराकर नई इबारत लिखेगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर की जनता के नाम अपील जारी करते हुए सभी नागरिकों से संयम और अनुशासन रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब-जब इन्दौर पर संकट आता है, हम जीवटता के साथ उसका सामना करते हैं। मुश्किल चाहे कितनी भी बड़ी हो, हम इस और पढ़े

लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करें शिक्षाविद- मंत्री सिलावट

Last Updated:  Wednesday, April 7, 2021  11:01 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रारम्भ किए गए ‘स्वास्थ्य आग्रह’ के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की विशेष पहल पर बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों की बैठक आहूत की गई। इस बैठक के लिए मंत्री सिलावट ने सभी शिक्षाविदों को स्वयं फोन कर आमंत्रित किया था। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, विधायक महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक मनोज पटेल, राजेश सोनकर, और पढ़े

कोरोना वालेंटियर्स को मोघे ने भेंट किए सुरक्षा कवच

Last Updated:  Wednesday,   10:52 pm

इंदौर : सामाजिक स्तर पर चालू किए गए वैक्सिनेशन सेंटर पर जो कार्यकर्ता वॉलिंटियर्स का काम कर रहे हैं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे और प्रदेश वार्ताकार जे पी मूलचंदानी स्वामी प्रीतमदास सभागृह सिन्धी कॉलोनी एवं गुरु नानक धर्मशाला माणिक बाग रोड स्थित वैक्सिनेशन सेंटर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से वैक्सीन लगवाने के साथ मास्क आवश्यक रूप से पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आग्रह किया। और पढ़े

हजारों के बिजली के बिल और वसूली में की जा रही सख्ती का कांग्रेस ने किया विरोध, जोन दफ्तरों पर सौंपे ज्ञापन

Last Updated:  Wednesday,   10:43 pm

इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 100 रु में 100 यूनिट बिजली दी थी।लेकिन भाजपा सरकार ने फिर सत्ता में आकर उपभोक्ताओं पर कोरोना काल मे भारी बिल देकर उन पर फिर आर्थिक बोझ बढा दिया है।बाकलीवाल ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को हजारों रु के बिल दे रहे हैं। वसूली में भी भारी सख्ती बरती जा रही है।विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी और पढ़े

गरीब व मध्यम वर्ग के कोरोना संक्रमण का हो नि:शुल्क इलाज- सज्जन वर्मा

Last Updated:  Wednesday,   4:21 am

इंदौर : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवारों के कोरोना संक्रमण के नि:शुल्क इलाज की अपील की है। श्री वर्मा ने अपने पत्र में शिवराज सिंह चौहान को राजधर्म का पालन करते हुए प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने के लिए कहा है। सज्जन वर्मा ने लिखा है कि कोरोना संकट प्रदेश में लगातार गहराता जा रहा और पढ़े

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समाज का सहयोग जरूरी- सीएम शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   4:13 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रदेश वासियों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया है। क्योंकि कोरोना का संकट अत्यंत विकट है’। सरकार कोरोना संक्रमण रोकने एवं उपचार की श्रेष्ठतम व्यवस्था कर रही है, लेकिन संक्रमण रोकने में सभी प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। हम प्रदेश में लॉक डाउन नहीं लगाना चाहते, क्योंकि इससे लोगों का काम धंधा चौपट हो जाता है, वे बेरोजगार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना से बचने का एकमात्र और पढ़े

ऑटो चालक की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ फूटा आक्रोश, नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

Last Updated:  Wednesday,   1:30 am

इंदौर : परदेशीपुरा थाने के दो पुलिसकर्मियों की बर्बरता का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली और मंशा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने ऑटो चालक की बुरीतरह पिटाई करने वाले पुलिस वालों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना था कि निगमकर्मियों के साथ अब पुलिस भी जनता पर अत्याचार करने पर उतारू हो गई है। कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने की बजाए आम जनता को प्रताड़ित करने और पढ़े

सीएम शिवराज के ‘मैं भी कोरोना वालेंटियर’ अभियान से जुड़े लोग- कलेक्टर

Last Updated:  Tuesday, April 6, 2021  3:59 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की रोकथाम में जन भागीदारी के लिए सोमवार से प्रदेश में “मैं कोरोना वॉलेंटियर” अभियान का आरंभ किया। उन्होंने पत्नी और बेटे को मास्क पहनाकर अपने घर से इस अभियान का आगाज किया। इसी कड़ी में कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में वॉलेंटियर/स्वयंसेवक बन कर संक्रमण रोकने में अपना योगदान दें। उन्होंने और पढ़े

कोरोना वालेंटियर बन मंत्री सिलावट ने बांटे मास्क

Last Updated:  Tuesday,   3:55 am

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सोमवार को कोरोना वालेंटियर के रूप में नजर आए। उन्होंने क्षिप्रा में लोगों को मॉस्क बाँटे और उन्हें मास्क की अनिवार्यता से अवगत कराया। मंत्री तुलसी सिलावट ने आम जनता से आह्वान किया कि वे भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किए गए मैं भी कोरोना वालंटियर अभियान से जुड़े। इसमें रजिस्ट्रेशन कराएं और गांवों और नगरों में करोना की रोकथाम के लिए कार्य करें। मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा क्षेत्र के और पढ़े

बीजेपी नेताओं ने किया मास्क वितरण, लोगों से खानपान की सामग्री घर ले जाकर खाने का किया आग्रह

Last Updated:  Tuesday,   3:53 am

इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बीजेपी नेता अलग- अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, मास्क पहनने और खानपान की सामग्री पैक करवाकर घर ले जाकर खाने की अपील कर रहे हैं। सोमवार को प्रमुख बाजार व चौराहों पर बीजेपी नेताओं ने रोको- टोको अभियान चलाने के साथ मास्क का वितरण भी किया।शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे 56 दुकान पहुंचे। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने की हिदायत देने के साथ और पढ़े