Category Archives: राजनीति

हार के डर से परोक्ष पद्धति से निकाय चुनाव कराना चाहती है कांग्रेस

Last Updated:  Thursday, August 22, 2019  6:23 pm

इंदौर : कांग्रेस हार के डर से नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्षों के चुनाव परोक्ष पद्धति से कराना चाहती है ताकि पार्षदों पर दबाव बनाकर अपने महापौर व अध्यक्ष बनवा सके। इससे खरीद- फरोख्त को बढ़ावा मिलेगा। ये बात मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कही। वे गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने नगरीय निकाय परिसीमन और आरक्षण का जो कार्यक्रम और पढ़े

नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए चिदंबरम

Last Updated:  Wednesday, August 21, 2019  9:04 pm

नई दिल्ली : बुधवार रात नाटकीय घटनाक्रम के बाद आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। दरवाजा नही खोले जाने पर दीवार फांदकर सीबीआई अधिकारी पी. चिदंबरम के घर में घुसे और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस बीच ईडी की टीम भी वहां पहुंच गई थी। सीबीआई मुख्यालय ले जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए सीबीआई के वाहन को रोकने का प्रयास किया। दिल्ली पुलिस और पढ़े

बाबूलाल गौर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Last Updated:  Wednesday,   2:34 pm

भोपाल : पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार दोपहर सुभाष नगर स्थित विश्राम घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोते आकाश गौर ने स्व. गौर की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। पूर्व सीएम शिवराज सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, विश्वास सारंग, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस- बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। राज्यपाल लालजी टण्डन ने भी विश्राम घाट पहुंचकर स्व. और पढ़े

गणेश शंकर विद्यार्थी के पोते ने थामा बीजेपी का दामन

Last Updated:  Tuesday, August 20, 2019  3:33 pm

इंदौर : भाजपा के सदस्यता अभियान का मंगलवार को अंतिम दिन था। पूर्व मेें 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाना था, लेकिन बाद में 9 दिन इसकी अवधि बढ़ा दी गई थी। अंतिम दिन सांसद शंकर लालवानी ने शहर के कई गणमान्य लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा। इनमें गणेश शंकर विद्यार्थी के पोते सुधीर कुमार विद्यार्थी, कौटिल्य एकेडमी के प्रमुख सुनील तिवारी शामिल हैं। उनका कहना था कि पीएम नरेंद्र मोदी की रीति-नीति और पढ़े

370 के शिकंजे से आजाद हुआ जम्मू- कश्मीर

Last Updated:  Monday, August 5, 2019  12:36 pm

नई दिल्ली : जम्मू- कश्मीर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा सस्पेंस सोमवार को खत्म हो गया। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू- कश्मीर से लद्दाख को अलग कर दिया और उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। जम्मू कश्मीर को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है पर दिल्ली की तर्ज पर वहां विधानसभा का अस्तित्व होगा हालांकि कानून व्यवस्था का मामला राज्यपाल के पास होगा। याने पुलिस राज्यपाल के अधीन होगी। जम्मू- कश्मीर को और पढ़े

हर बूथ पर 50 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ें बीजेपी से, समीक्षा बैठक में बोले नेता

Last Updated:  Sunday, August 4, 2019  10:19 am

इंदौर : सभी विधानसभाओं में भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र कं.1, 3, 4 5 तथा राऊ विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वार्डवार समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरूणसिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, सदस्यता अभियान प्रभारी कमल बाघेला, सह और पढ़े

अभ्यास वर्ग में सांसदों के साथ पीछे की पंक्ति में बैठे पीएम मोदी…!

Last Updated:  Saturday, August 3, 2019  2:56 pm

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में हैरत में डालने वाला नजारा दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों के बीच पीछे की लाइन में बैठे दिखाई दिए. दिल्ली में इस वक्त बीजेपी के सांसदों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम को ‘अभ्यास वर्ग’ नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता अभ्यास वर्ग को संबोधित करेंगे। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में चल रहे और पढ़े

जरूरत से ज्यादा तबादले ठीक नहीं- लक्ष्मण सिंह

Last Updated:  Friday, August 2, 2019  6:28 pm

इंदौर: कमलनाथ सरकार बहुत मजबूत है। किसी के इशारे पर ये सरकार गिरनेवाली नहीं है। सरकार को अभी 6 माह का समय और दिया जाना चाहिए उसके बाद उसके कामकाज का आलोचनात्मक मूल्यांकन होना चाहिए। ये कहना है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और गुना के चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह का। वे इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी जोड़- तोड़ में भरोसा नहीं करती। बीजेपी और पढ़े

तीन तलाक़ से आजादी का मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न

Last Updated:  Wednesday, July 31, 2019  8:23 pm

इंदौर: संसद में तीन तलाक़ निरोधक बिल पारित होने पर देश भर में मुस्लिम महिलाएं जश्न मना रही हैं। बुधवार को इंदौर में भी मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक़ के दंश से आजादी की खुशियां मनाई। बीजेपी अल्पसंख्यक महिला मोर्चा के बैनर तले बीजेपी दफ्तर पर जमा महिलाओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर तीन तलाक़ से मुक्ति की खुशियां मनाई। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। मुस्लिम बहनों का कहना था कि पीएम मोदी ने और पढ़े

कमलनाथ के भांजे रतुल के ढाई सौ करोड़ से अधिक के शेयर जब्त

Last Updated:  Tuesday, July 30, 2019  5:46 pm

नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी बनाए गए रतुल पूरी के 254 करोड़ के शेयर आयकर विभाग ने अस्थाई तौर पर जब्त कर लिए हैं। विभाग का मनना है कि रतुल को यह शेयर दुबई की एक कंपनी से मिले हैं जो अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल है। आपको बता दें कि रतुल पूरी मप्र के सीएम कमलनाथ का भांजा है। ईडी भी उससे अगस्ता घोटाले के बारे में पूछताछ कर रही है। बीती 27 जुलाई को रतुल लघुशंका और पढ़े