Category Archives: राजनीति

इंदौर से चुनाव लड़ने की बात से गोविंदा ने किया इनकार

Last Updated:  Friday, March 29, 2019  6:26 pm

भोपाल: बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली सीटों पर कांग्रेस ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जो जीत का परचम लहरा सके। ऐसी हो दो सीटें हैं इंदौर और भोपाल जो बीते तीन दशक से कांग्रेस की पहुंच से दूर है। कमलनाथ ने रणनीति के तहत भोपाल से तो दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनवा दिया पर इंदौर से उन्हें कोई नाम नहीं सूझ रहा है जो बीजेपी को बराबरी से टक्कर दे सके। ऐसे में उसकी नजरें बार- बार और पढ़े

उर्मिला मार्तोण्डकर को कांग्रेस ने उतारा चुनाव मैदान में, मुम्बई नार्थ से लड़ेंगी चुनाव

Last Updated:  Friday,   1:06 pm

मुम्बई: कठिन समझी जानेवाली लोकसभा सीटों के लिए राजनीतिक दल ऐसे चेहरे तलाश रहे हैं जो चर्चित हों और जनता के बीच उनकी अपनी पहचान हो। कांग्रेस ने दो दिन पूर्व पार्टी में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मार्तोण्डकर को मुम्बई नार्थ सीट से उम्मीदवार बना दिया है। उर्मिला का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा जो 2014 में इसी सीट से जीतकर सांसद बने थे। मराठी- गुजराती वोटों का है बाहुल्य। मुम्बई नार्थ सीट पर गुजराती और मराठी वोटों और पढ़े

सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद विधायक मेडा ने बदला इस्तीफे का निर्णय

Last Updated:  Friday,   10:53 am

भोपाल: शराब ठेकेदार के साथ विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस के विधायक पाचीलाल मेडा की इस्तीफे की धमकी ने असर दिखाया। भोपाल स्थित अपने निवास पर पत्रकारों को बुलाकर विधायक मेडा इस्तीफे की घोषणा करने जा रहे थे कि मंत्री बाला बच्चन और प्रद्युम्न सिंह तोमर वहां पहुंचे और उन्हें मीडिया से बात करने से रोका। दोनों मंत्री विधायक मेडा को बलपूर्वक अपने साथ ले गए। कमलनाथ से कराई मुलाकात। मंत्री द्वय बच्चन और तोमर और पढ़े

ट्रेनों में आपत्तिजनक स्टिकर चिपकाने वाले दो कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर

Last Updated:  Wednesday, March 27, 2019  3:35 pm

इंदौर: चुनावी लाभ के लिए नेता और राजनीतिक पार्टियां किस हद तक गिर सकते हैं, इसका उदाहरण बुधवार को सामने आया। कांग्रेस के दो नेताओं ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में ऐसे आपत्तिजनक स्टिकर्स चिपका दिए जिनमें पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। आरपीएफ ने ये गिरी हुई हरकत करनेवाले दोनों स्थानीय कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नेताओं के नाम विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी बताए और पढ़े

आडवाणी के बाद जोशी को भी राजनीतिक वनवास, अब ताई की बारी..?

Last Updated:  Tuesday, March 26, 2019  4:20 pm

नई दिल्ली : कभी बीजेपी के आधारस्तम्भ रहे बुजुर्ग नेताओं को अब हाशिये पर धकेल दिया गया है। पहले गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटा गया, अब दूसरे बड़े बुजुर्ग नेता मुरली मनोहर जोशी को भी राजनीतिक वनवास पर भेज दिया गया है। बीजेपी की मंगलवार को जारी 39 उम्मीदवारों की लिस्ट में कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर उनकी जगह सत्यदेव पचौरी को प्रत्याशी बनाया गया है। लिस्ट में यूपी से 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।। और पढ़े

जयाप्रदा ने थामा बीजेपी का दामन, रामपुर से आजम खां को देंगी चुनौती..?

Last Updated:  Tuesday,   11:21 am

नई दिल्ली : बॉलीवुड अदाकारा और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं जो सच साबित हुई। ये तय माना जा रहा है कि उन्हें रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। जयाप्रदा दो बार रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। जिंदगी का सबसे अहम पल। बीजेपी जॉइन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि ये उनकी जिंदगी और पढ़े

दिग्विजय की उम्मीदवारी पर शिवराज का तंज ‘ बंटाढार रिटर्न ‘

Last Updated:  Sunday, March 24, 2019  5:57 pm

भोपाल: दिग्विजय सिंह को भोपाल से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बताया जाता है कि पहले महापौर आलोक शर्मा या किसी स्थानीय नेता को ही उम्मीदवारी दिए जाने पर विचार किया जा रहा था पर बदले हुए माहौल में बीजेपी तीन दशकों से अपने कब्जे वाली इस सीट को बचाए रखने के लिए नए सिरे से रणनीति बना रही है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ ऐसे और पढ़े

कमलनाथ के चक्रव्यूह में फंसे दिग्विजय सिंह

Last Updated:  Sunday,   1:25 pm

भोपाल: कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने से इस सीट पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। मप्र की वीआईपी मानी जाने वाली इस सीट पर बीते 30 वर्षों से बीजेपी का कब्जा है। कमलनाथ के चक्रव्यूह में फंसे दिग्विजय सिंह..! भोपाल से दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी तो बना दिया गया पर राजनीति के जानकार जानते हैं कि ये कांग्रेस की गुटीय राजनीति और अंदरूनी खींचतान का नतीजा है। दरअसल सीएम और पढ़े

कमलनाथ- सिंधिया ने साजिश के तहत फंसाया दिग्विजय सिंह को- कैलाशजी

Last Updated:  Sunday,   11:06 am

इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह के निजी रिश्ते भले ही अच्छे हों पर राजनीतिक विरोधी होने के नाते एक- दूसरे पर शब्दबाण छोड़ने का कोई मौका नहीं गंवाते। रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह से सहानुभूति जताते हुए कैलाशजी ने कहा कि सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया। भोपाल से दिग्विजय सिंह की हार सौ फीसदी तय है। पार्टी कहेगी तो लड़ेंगे दिग्विजय सिंह के खिलाफ। कैलाशजी ने चुटीले और पढ़े

भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, सुमित्रा महाजन पर सस्पेंस बरकरार

Last Updated:  Sunday,   7:09 am

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल विभिन्न कसौटियों पर परखते हुए उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। टुकड़ों- टुकड़ों में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही हैं। मप्र में लोकसभा की 29 सीटों के लिए चार चरणों में 29 अप्रैल, 6, 12 और 19 मई को मतदान होना है। यहां प्रमुख रूप से बीजेपी और कांग्रेस में ही मुकाबला है। इसके चलते दोनों पार्टियां खासी मशक्कत के बाद अपने प्रत्याशियों का चयन कर रही हैं। शनिवार को और पढ़े