Category Archives: राजनीति

बीजेपी नेतृत्व की बेरुखी से नाराज सुमित्रा ताई ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

Last Updated:  Friday, April 5, 2019  12:51 pm

इंदौर : इंदौर से बीजेपी का प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किये जाने पर सवाल उठाते हुए लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस आशय का पत्र पार्टी आलाकमान को भेजने के साथ स्थानीय शहर अध्यक्ष गोपी नेमा को उसकी कॉपी सौंपी। ताई ने वह पत्र मीडिया को भी जारी किया। निसंकोच होकर निर्णय ले पार्टी। सुमित्रा ताई ने अपने पत्र में लिखा है कि लगता है पार्टी निर्णय को लेकर असमंजस में और पढ़े

कमल पुत्र नकुल छिंदवाड़ा से होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

Last Updated:  Thursday, April 4, 2019  7:30 pm

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मप्र से 12 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। जबलपुर से विवेक तनखा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से मुकाबला करेंगे। कांग्रेस के विपक्ष में रहते नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह को सीधी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को खंडवा से टिकट दिया गया है। इसीतरह सागर से प्रभुसिंह ठाकुर, दमोह से प्रतापसिंह और पढ़े

देशद्रोह का कानून खत्म करने के वादे पर घिरी कांग्रेस

Last Updated:  Wednesday, April 3, 2019  9:48 am

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबो, किसानों और युवाओं को सब्जबाग दिखाए हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे मुद्दों को भी उसने वादों में शामिल कर लिया है जो देश की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं। राजनीतिक रूप से भी उसे इसका नुकसान हो सकता है। ये हैं वो वादे..। कांग्रेस ने दो ऐसे वादे घोषणापत्र में शामिल किए हैं जिनको लेकर विवाद छिड़ गया है। पहला विवादित वादा है आईपीसी की धारा 124A और पढ़े

कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीब, किसान और युवाओं को साधने का प्रयास

Last Updated:  Tuesday, April 2, 2019  11:25 am

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए संयोजक सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहनसिंह, पी.चिंदबरम और कांग्रेस के अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद रहे। घोषणापत्र में कई लॉलीपॉप..। कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगारों को प्रलोभन देकर उन्हें अपने पाले में लाने की कवायद की गई है। घोषणापत्र के प्रमुख बिंदुओं में सबसे अहम न्यूनतम आय गारंटी योजना है। इसे न्याय योजना नाम और पढ़े

फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों पेज हटाए

Last Updated:  Monday, April 1, 2019  2:33 pm

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फ़ेसबुक ने भारत में आम चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले बड़ा कदम उठाया है। उसने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस से जुड़े 687 पेज अपने प्लेटफार्म से हटा दिए हैं। फ़ेसबुक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये पेज उनके बिहेवियर यानी अप्रामाणिक जानकारी के चलते हटाए गए हैं। फेक एकाउंट्स के जरिये बढाते थे संपर्क। मिली जानकारी के मुताबिक फेसबुक की सायबर सिक्युरिटी सेल ने अपनी जांच में पाया और पढ़े

मोदी पर केंद्रित हो गया है चुनावी परिदृश्य

Last Updated:  Monday,   11:20 am

नई दिल्ली: पीएम मोदी सियासत के मंजे हुए खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है। जिसतरह 2014 में उन्होंने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाकर बहुमत की सरकार बनाने में सफलता पाई थी कुछ उसीतरह का प्रयास वे इस बार भी कर रहे हैं, अहम बात ये है कि कांग्रेस के हर वार को नाकाम करते हुए मोदी उसपर करारा जवाबी हमला कर रहे हैं। समूचा चुनावी परिदृश्य खुद पर केंद्रित करवाने में पीएम मोदी सफल हो रहे हैं। माहौल और पढ़े

केरल से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल, अमेठी से हार का है अंदेशा..!

Last Updated:  Sunday, March 31, 2019  9:18 am

नई दिल्ली: राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में लगाई जा रही अटकलें सही साबित हुई हैं। रविवार को कांग्रेस की ओर से औपचारिक घोषणा की गई कि राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वायनाड कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है, इसीलिए राहुल गांधी के लिए इस सीट का चयन किया गया है। अमेठी से है हार का अंदेशा..। राहुल गांधी को केरल की वायनाड और पढ़े

कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ की वादाखिलाफी- मेंदोला

Last Updated:  Saturday, March 30, 2019  6:29 pm

इंदौर: बीजेपी के लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसके पास इंदौर से चुनाव मैदान में उतारने के लिए कोई कैंडिडेट नहीं बचा है। इसीलिए वो सेलेब्रिटीज़ के पीछे भाग रही है। उसका बस चले तो वो विदेश से कैंडिडेट आयात कर ले। रमेश मेंदोला शनिवार को बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस ने किसानों, युवाओं और आम जनता के साथ वादाखिलाफी की है। कमलनाथ और पढ़े

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन

Last Updated:  Saturday,   11:52 am

गांधीनगर: आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात की गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन भरने के लिए शुभ मुहूर्त का चयन किया था। नामांकन भरने के पूर्व अमित शाह ने 4 किमी लम्बा रोड शो किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा शिवसेना के उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और एलजेपी के रामविलास पासवान भी उनके साथ थे। बड़ी तादाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने और पढ़े

सोशल मीडिया के चौकीदारों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी

Last Updated:  Saturday,   6:45 am

इंदौर: मैं भी चौकीदार अभियान के तहत पीएम मोदी रविवार 31 मार्च को टाउन हॉल कार्यक्रम के जरिये देशभर में 500 स्थानों पर जमा लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इंदौर भी इसमें भागीदारी जताएगा। बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा और लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम 5 बजे माणिकबाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में सोशल मीडिया पर मैं भी चौकीदार अभियान को समर्थन देने वाले इंदौर के चौकीदारों को आमंत्रित किया और पढ़े