राजगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा की आमसभा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
जिला प्रशासन के अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं द्वारा मंच व्यवस्था हेतु 4 गेट निर्धारित किए गए। धार : 5 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की आम सभा राजगढ़ सोसाइटी मैदान में होगी। प्रियंका वाड्रा को झेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण आम सभा स्थल पर एसपीजी के निर्देशों के अनुरूप स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बुधवार को आम सभा स्थल, पार्किंग स्थल और हेलीपैड का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। और पढ़े











