Category Archives: राजनीति

शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार

Last Updated:  Saturday, May 6, 2023  12:59 am

शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात। इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों को गलत बताते हुए सिंधिया समर्थक राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह शेखावत ने पलटवार किया है। उन्होंने शेखावत को कानूनी नोटिस थमाने की भी बात कही है। हर चीज की सीमा होती है। राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ट्वीट के जरिए शेखावत को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा “सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत का मेरे और पढ़े

सिंधिया समर्थकों के खिलाफ मुखर हुए शेखावत

Last Updated:  Saturday,   12:05 am

सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप। राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव पर लगाए जमीनों पर कब्जे और अवैध खनन के आरोप। सिंधिया समर्थकों के कारण हो रही बीजेपी की बदनामी। सत्ता और संगठन कर रहा पार्टी के समर्पित नेताओं की अनदेखी – शेखावत इंदौर : अनुशासित होने का मुगालता पालने वाली बीजेपी इन दिनों बुरी तरह अंतर्कलह से ग्रस्त है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के लिए पलक पावडे बिछाकर सत्तासुख भोगने के लिए अपनी ही पार्टी के और पढ़े

नहीं माने दीपक जोशी, शनिवार को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Last Updated:  Friday, May 5, 2023  7:46 pm

मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी की मान – मनौव्वल भी काम नहीं आई। इंदौर : पूर्व मंत्री दीपक जोशी को मनाने के बीजेपी के शीर्ष नेताओं के सारे प्रयास विफल हो गए हैं। सारी अटकलों को विराम देते हुए प्रेस वार्ता के जरिए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने खुलासा कर दिया कि वे अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व कैलाश जोशी के चित्र के साथ शनिवार 6 मई को कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगे। मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने की थी मांग – और पढ़े

14 मई तक बीजेपी चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान

Last Updated:  Thursday, May 4, 2023  12:25 pm

अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न । इंदौर : प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 4 मई से 14 मई 2023 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस महाभियान को नगर में सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारी वार्ड संयोजक, नगर ,मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में दस-दस मतदान और पढ़े

मंत्री सिलावट ने क्षिप्रा नदी पर पुल निर्माण का किया शिलान्यास

Last Updated:  Monday, May 1, 2023  8:05 pm

32 गांवों को पहुंचेगा लाभ। इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर लंबे समय से प्रतीक्षित पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पुल बन जाने से 32 गांवों के ग्रामीणों को फ़ायदा होगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने क्षिप्रा नदी पर लगभग साढ़े 7 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण होने से सांवेर, सिमरोड, हिरली, बैरागढ़, बांगर, जामोदी, बिलोदा नायता,महाराजगंज खेड़ा, खाण्डाखेड़ी, सोलसिंधी, और पढ़े

सिटी बसों में भी सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

Last Updated:  Monday,   5:46 pm

नवाचारों में इंदौर रहता है एक कदम आगे। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” को इंदौर के नागरिकों तक सुलभता से पहुँचाने के लिए नवाचार के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सिटी बसों में भी “मन की बात” का लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष स्नेह का ही परिणाम है, जो इंदौर नवाचारों को आत्मसात करने में अन्य और पढ़े

नगर के 1604 बूथों पर सुना गया मन की बात का सौवा एपिसोड

Last Updated:  Monday,   5:42 pm

बंगाली चौराहे पर 103 वर्षीय रीना बाई ने भी सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नगर के 1604 बूथों पर सुना गया। 700 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नेहरू स्टेडियम स्थित जिमखाना में मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर विजयवर्गीय ने कहा और पढ़े

इंदौर में दिल से सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

Last Updated:  Sunday, April 30, 2023  9:43 pm

मंत्री से लेकर आम नागरिकों ने ‘मन की बात’ का किया श्रवण। इंदौर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पूरे दिल से और मन से सुना गया। प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय कार्यक्रम के 100वें संस्करण को बेहतर प्रतिसाद मिला। इंदौर जिले में मंत्री से लेकर आम नागरिकों तक ने मन की बात का श्रवण किया। समाज के हर वर्ग की इसमें हिस्सेदारी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ और पढ़े

मल्टीफ्लेक्स में हुआ प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वे एपिसोड का प्रसारण

Last Updated:  Sunday,   8:06 pm

बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रधानमंत्री को सुना और सराहा। सांसद शंकर लालवानी का अनूठा आयोजन। मल्टीप्लेक्स के बाहर 20×30 फ़ीट की बड़ी स्क्रीन पर भी लाइव प्रसारण किया गया। किसान ट्रैक्टर से कार्यक्रम में पहुंचे। इंदौर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का जगह – जगह प्रसारण किया गया। बीजेपी ने बूथ स्तर पर मन की बात के लाइव प्रसारण का इंतजाम किया था। सांसद शंकर लालवानी ने तो और पढ़े

बीजेपी ने प्रभु श्रीराम का भी राजनीतिकरण कर दिया : महेंद्र जोशी

Last Updated:  Sunday,   7:57 pm

सेवादल के सैनिक अनुशासन को अपने जीवन का लक्ष्य बनाए – भूपेंद्र गुप्ता। सेवादल के वैभव को पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है – शोभा ओझा। इन्दौर : कांग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय चुनावी प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता, बूथ प्रबंधन समिति प्रमुख डॉ. संजय कामले सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उक्त जानकारी देते हुए और पढ़े