Category Archives: राजनीति

सार्वजनिक आयोजनों में हादसे रोकने के लिए कांग्रेस लाएगी कानून

Last Updated:  Thursday, April 6, 2023  5:09 pm

होगा सेफ़्टी ऑडिट, कम्युनिटी इमरजेंसी रिस्पांस टीम का किया जाएगा गठन। इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी एक बयान में कहा है कि बीते दिनों इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुई हृदय विदारक घटना में 36 श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह पहला अवसर नहीं है जब किसी धार्मिक या सार्वजनिक आयोजन में इस प्रकार की दुखद घटना हुई हों । इसके पहले भी मप्र में, चाहे वह 13 अक्टूबर 2013 को रतनगढ़ और पढ़े

मप्र की धरती पर अब बेटियां वरदान हैं – मुख्यमंत्री चौहान

Last Updated:  Tuesday, April 4, 2023  8:27 pm

बहनों ने जो विश्वास मेरे प्रति जताया उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। बहन-बेटियों के कल्याण के लिए प्रदेश में चल रही अनेक योजनाएँ। मैं प्रदेश की सारी बहनों का सगा भाई हूँ। “एक हजारों में मेरी बहना है” गाना गाया। मुख्यमंत्री चौहान खंडवा में लाड़ली बहना सम्मेलन में हुए शामिल। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत भूमि पर बेटियों का बहुत आदर और सम्मान था, परंतु एक समय ऐसा आया जब बेटियों को अभिशाप माना और पढ़े

विधायकों को लेकर मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया गया : कमलनाथ

Last Updated:  Tuesday,   7:17 pm

इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारत पूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यही कहा था कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है। भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है पर उनके बयान को तोड़मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होेंने कहा कि और पढ़े

इमरजेंसी के एक्सीडेंटल लीडर हैं कमलनाथ – गृहमंत्री मिश्रा

Last Updated:  Tuesday,   7:12 pm

गृह मंत्री का तंज, कहा-विधानसभा की कार्रवाई को बकवास बताने वाले विधायकों की कीमत आंक रहे हैं। भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधायकों की कोई कीमत नही वाले बयान पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है।उन्होंने कहा कि जिनकी नज़र में राहुल गांधी की ही कोई कीमत नही हो ,वे विधायकों की कीमत क्या आंकेंगे। वैसे भी कमलनाथजी इमरजेंसी के एक्सिडेंटल लीडर हैं। उनकी नज़र में लोकतंत्र की कोई कीमत हो भी नही सकती। गृह मंत्री और पढ़े

सिख समाज बीजेपी का वोट बैंक नहीं

Last Updated:  Tuesday,   6:14 pm

सिख युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने कमलनाथ से मुलाकात में कही ये बात। कांग्रेस की सरकार बनने पर परंपरागत खेल गतका को स्कूल गेम्स में शामिल करने की रखी मांग। इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सिख युवकों के प्रतिनिधिमंडल ने अभय प्रशाल में मुलाक़ात की।इस दौरान विधायक जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।सिख यूथ एसोसिएशन ऑफ इंदौर एवं खालसायी खेल, गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सच सलुजा ने बताया कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री और पढ़े

मै राजा- महाराजा या चायवाला नहीं, आम आदमी के बतौर लड़ूंगा चुनाव

Last Updated:  Tuesday,   5:55 pm

पत्रकार मिलन समारोह में बोले कमलनाथ। बावड़ी में गिरकर 36 लोगों की मौत की घटना को बताया शासन – प्रशासन की लापरवाही का नतीजा। इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना था कि “मैं कोई किसान का बेटा नहीं, चाय वाला नहीं, राजा – महाराजा नहीं और न ही कोई कलाकार हूं। मैं एक आम इंसान हूं। कांग्रेसजन आम व्यक्ति बनकर ही चुनाव लड़ेंगे।” कमलनाथ मंगलवार को अभय प्रशाल में आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में अपनी बात रख रहे थे। और पढ़े

बावड़ी हादसे का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Last Updated:  Monday, April 3, 2023  11:08 pm

घटना की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने और दोषियों कर कठोर कारवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने पेश की जनहित याचिका। बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर पटेल नगर इंदौर की बावड़ी पर अवैध कब्जे निर्माण का है मामला। इंदौर : बीती 30 मार्च को रामनवमी पर इंदौर के पटेल नगर बेलेश्वर महादेव झुलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से पूजा-पाठ कर रहे 36 श्रद्धालुओं की बावड़ी में गिरने से मौत हो गई थी और 20 के और पढ़े

36 लोगों की जान चली गई और मुख्यमंत्री केवल अफसोस जताते रहे – विधायक शुक्ला

Last Updated:  Friday, March 31, 2023  7:39 pm

इंदौर : बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी की छत धंसने से 36 लोगों की जान चली जाने पर विधायक संजय शुक्ला ने सवाल किया है कि इंदौर में आते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक्शन गायब क्यों हो जाता है ? उन्होंने कहा कि शासन – प्रशासन की लापरवाही से 36 लोगों की जान चली गई फिर भी मुख्यमंत्री केवल अफसोस जताते हुए क्यों रह गए ? भाजपा नेताओं के अतिक्रमण से हुआ हादसा। शुक्ला ने और पढ़े

प्रियंका गांधी ने भी इंदौर की घटना की ली जानकारी, हादसे पर जताया दुःख

Last Updated:  Thursday, March 30, 2023  9:58 pm

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताई घटना पर चिंता। पूर्व विधायक पटेल भी घटनास्थल पहुंचे। इंदौर : स्नेह नगर के पास पटेल नगर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए दु:खद हादसे की जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने फोन के माध्यम से ली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना की जानकारी लेने के साथ कांग्रेसजनों को पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस और पढ़े

दिग्विजय सिंह ने की मंदिर हादसे की पूरी जांच की मांग

Last Updated:  Thursday,   9:56 pm

इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को इंदौर में थे। उन्हें पटेल नगर में बावड़ी की छत धंसने से हुए हादसे की जानकारी मिली तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुःख जताने के साथ मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना की हो समुचित जांच। दिग्विजय सिंह ने हादसे को दु:खद बताते हुए कहा कि बावड़ी पर स्लैब किसने डाला और इसकी परमिशन किसने दी, इस बात की जांच होनी और पढ़े