Category Archives: राजनीति

बीजेपी कार्यालय में विधि विधान से की गई मंगलमूर्ति की स्थापना

Last Updated:  Wednesday, August 31, 2022  8:08 pm

इंदौर : भगवान श्री गणेश घरों – दफ्तरों और पांडालों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी विराजित हुए। जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में भी गाजे – बाजे के साथ मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना की गई।नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मंत्रोच्चारो के बीच पार्वतीनंदन की पूजा – अर्चना की। बाद में सामूहिक रूप से श्री सिद्धि विनायक की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रमोद टंडन, दिव्या गुप्ता, बीजेपी के नगर पदाधिकारी, पार्षद और पढ़े

15 वर्ष पुराने मामले में हिंदू संगठनों के 11 लोगों को जेल

Last Updated:  Wednesday,   7:32 pm

इंदौर : जिला न्यायालय ने मंगलवार देर शाम जारी किए एक आदेश में 2007 में हुए गणगौर घाट मामले में 10 से ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया। इन्हें छह माह से 2 साल की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि 15 साल पहले गणगौर घाट में हुए विवाद के बाद हिंदू संगठन से जुड़े इन लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान थाने में बम फेंका था। आरोपियों ने छत्रीपुरा थाने में आग लगाने बाद पुलिसकर्मियों को और पढ़े

स्व. निर्भयसिंह पटेल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के साथ किया गया पौधारोपण

Last Updated:  Wednesday,   7:27 pm

इंदौर : पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल की 26 वीं पूण्यतिथि पर बुधवार को चोईथराम मंडी चौराहा स्थित उनकी प्रतिज्ञा पर माल्यार्पण किया गया, इसी के साथ पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सावन सोनकर,सांसद शंकर लालवानी, मधु वर्मा,पूर्व विधायक मनोज पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नगर निगम के राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन चौहान ने संभाला पदभार

Last Updated:  Monday, August 29, 2022  9:50 pm

महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, सभापति मुन्नालाल यादव सहित अन्य एमआईसी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम महापौर परिषद के सदस्य, राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान (गुड्डू भैया) ने नगर निगम मुख्यालय, राजस्व विभाग में अपना प्रभार ग्रहण किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने भी गुड्डू भैया का स्वागत किया। करों का भुगतान नागरिकों की जिम्मेदारी। और पढ़े

बीजेपी पार्षद अपने क्षेत्र में पार्टी का चेहरा होता है – वीडी शर्मा

Last Updated:  Monday,   6:01 pm

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा, नवनियुक्त पार्षदों की ली परिचय बैठक। इंदौर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु दत्त शर्मा ने इंदौर प्रवास के दौरान जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की उसके पश्चात नवनिर्वाचित पार्षदों की परिचय बैठक भी आहूत की।नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने कमल ही कमल खिलाने का कार्य किया है और पढ़े

भारत चिरकाल तक अखंड बना रहे इस बात को लेकर नई पीढ़ी को करें जागरूक

Last Updated:  Monday,   5:30 pm

महू: स्थानीय ग्राम कोदरिया में अखंड भारत विषय पर व्याख्यान और भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मानस रजत विहार कॉलोनी कम्युनिटी हॉल परिसर में भारत माता और गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संघ के जिला प्रचारक निर्मल जी, जनजाति कार्य जिला टोली सदस्य मुकेश जरिया और श्री एकेडमी के डायरेक्टर राजेश पाटीदार इस दौरान अतिथि के बतौर मौजूद रहे। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक निर्मल जी ने संबोधित और पढ़े

पितृ पर्वत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर में की पूजा – अर्चना

Last Updated:  Sunday, August 28, 2022  10:02 pm

महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी, इस पहल को बताया पर्यावरण के अनुकूल। इंदौर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान पितृ पर्वत भी पहुंचे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। सांसद कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जीतू जिराती सहित अन्य बीजेपी नेता इस दौरान मौजूद रहे। वीडी शर्मा ने पितृ पर्वत का अवलोकन करने के साथ यहां स्थित बजरंगबली के और पढ़े

विनीत नवाथे संघ के नए प्रांत कार्यवाह बनाए गए

Last Updated:  Sunday,   9:37 pm

इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया है। इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के नए प्रान्त कार्यवाह बनाए गए हैं। नवाथे वर्तमान में सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व को संभाल रहे थे। वे अब मालवा प्रान्त के नए मुखिया होंगे। नवाथे को शम्भू गिरी की जगह प्रान्त कार्यवाह बनाया गया है। ये फैसला आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में लिया गया।नवाथे को कुशल संगठन कर्ता माना जाता है। विनम्र छवि वाले नवाथे और पढ़े

बड़े भैया की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Last Updated:  Friday, August 26, 2022  11:44 pm

जनप्रतिनिधियों, नेताओं, समाजसेवियों ने पहुंच कर दी श्रद्धांजलि। इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के इंदौर में संस्थापक नेता रहे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला बड़े भैया को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा । हजारों नागरिकों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने प्रिय बड़े भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की । इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता और कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला का गुरुवार दोपहर निधन हो गया था,शुक्रवार को उनकी और पढ़े

विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन पर सीएम शिवराज सहित कई दिग्गज नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Thursday, August 25, 2022  8:59 pm

26 अगस्त को सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, कुम्हारखाडी मुक्तिधाम पर होगा दाह संस्कार। इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक संजय शुक्ला के पिता स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला की शवयात्रा शुक्रवार 26 अगस्त को बाणगंगा मेनरोड स्थित निवास से सुबह 10 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार कुम्हारखाड़ी स्थित मुक्तिधाम पर होगा। शुक्ला परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस बीच स्व. बड़े भैया को श्रद्धांजलि अर्पित करने लोग उनके निवास पहुंच रहे हैं। प्रदेश के तमाम दिग्गज और पढ़े